झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: रिम्स के कायाकल्प पर खर्च होंगे ₹466 करोड़, खुलेंगे 10 नए विभाग
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार की योजना तैयार की है. रिम्स की 66वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक में परिसर के कायाकल्प के लिए 466 करोड़ रुपये की योजना, 10 नए विभाग शुरू करने और मेडिकल शिक्षा की सीटें बढ़ाने समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया. इन पहलों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और अस्पताल की सुविधाओं को आधुनिक बनाना है.
466 करोड़ रुपये से बदलेगी रिम्स की तस्वीर
योजना के तहत रिम्स के भवनों, छात्रावासों, आवासीय परिसर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास एवं नवीनीकरण किया जाएगा. झारखंड सरकार का लक्ष्य अस्पताल में मरीजों, डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
10 नए विभागों से गंभीर बीमारियों का इलाज
रिम्स में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, रूमेटोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, न्यूरो एनेस्थीसिया, इमरजेंसी मेडिसिन और न्यूक्लियर मेडिसिन सहित 10 नए विभाग शुरू करने की योजना है. इससे जटिल बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का दायरा बढ़ने की उम्मीद है.
पीजी और सुपर स्पेशियलिटी सीटें बढ़ाने की तैयारी
बैठक में स्नातकोत्तर (PG) सीटों को 176 से बढ़ाकर 256 और सुपर स्पेशियलिटी सीटों को 11 से बढ़ाकर 150 करने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 106 नए नर्सिंग पद, 12 हॉस्पिटल मैनेजर पद और 100 आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की पहल की जाएगी.
आधुनिक जांच और इमरजेंसी सेवाओं पर जोर
मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए नई इको और अल्ट्रासाउंड मशीनें खरीदने तथा इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है. गंभीर मरीजों की जरूरतों को देखते हुए 200 से अधिक वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अधिकारियों को निर्णयों पर समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से रिम्स में इलाज, चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है.
'हमारे कमरे से आती है ढाबे जैसी महक', सैफ अली खान ने खोल दिए बेगम करीना कपूर के बेडरूम सीक्रेट्स
करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को 14 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी चुलबुली केमिस्ट्री आज भी फैंस का दिल जीत लेती है. कपल ने 16 अक्टूबर को अपनी शादी की सालगिरह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मनाई. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प खुलासे किए. एक्टर ने बताया कि उनका बैड रूम घी की महक की वजह से ढाबे जैसा एहसास कराता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










