Responsive Scrollable Menu

2026-27 में इथेनॉल बनाने में चीनी का इस्तेमाल बंद, सरकार ने जारी किया नया टेंडर

सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि साल 2026-27 के सप्लाई में चीनी से इथेनॉल बनाने के लिए चीनी का इस्तेमाल शून्य किया जाए। इसके तहत गन्ने के रस, चीनी, चीनी की चाशनी और बी-हैवी मोलासेस से बने इथेनॉल की खरीद के लिए ताजा टेंडर में बोली नहीं मांगी गई है।

Continue reading on the app

Rajasthan में 9 नए Expressways और जल परियोजनाओं से बदल रहा ढांचा, CM Bhajan Lal Sharma का दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने यहां प्रवासी राजस्थानियों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में आधारभूत सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। राज्य में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय जल समझौतों राम जलसेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, नर्मदा समझौता और किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

वहीं, आवागमन को सुगम बनाने के लिए नौ नए एक्सप्रेस-वे के साथ ही हवाई संपर्क का विस्तार भी किया जा रहा है। आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी राज्य की गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध विरासत के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, कौशल, उद्यमशीलता और सामाजिक समरसता की भावना से राजस्थान का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि ‘पधारो म्हारे देश’ के साथ अब ‘पधारो थारे देश’ की भावना को भी आगे बढ़ाना है, ताकि प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि में लौटकर प्रदेश के विकास में योगदान दें। राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों को सामाजिक गतिविधियों और निवेश के अवसरों से जोड़ने में सशक्त सेतु की भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण सहभागी बनाते हुए उनके निवेश, सामाजिक योगदान और सांस्कृतिक जुड़ाव को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में खनिज संपदा, कृषि उत्पादों, मसालों, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्रों में भी निवेश की काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों से आह्वान किया कि वे अपनी मातृभूमि में निवेश कर रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर तैयार करने में भागीदार बनें। मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के विस्तार के तहत 11 नए चैप्टर शुरू करने की घोषणा की। इनमें रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापत्त्नम में 6 चैप्टर तथा सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), मिलान (इटली) और डबलिन (आयरलैंड) में चार चैप्टर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्टॉकहोम में नॉर्डिक चैप्टर स्थापित किया जाएगा, जिसमें स्वीडन, डेनमार्क, नॉर्वे और फिनलैंड सम्मिलित होंगे।

इसके साथ ही राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में संचालित चैप्टर्स की संख्या 40 से बढ़कर 51 हो जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

कौन है चिनमय सुथार जिसने रणजी में खेली 400 रनों की पारी, क्या है मुंबई से मिजोरम जाने की कहानी, बने विश्व के 10वें बल्लेबाज

chinmay record 400 innings: चिन्मय सुतार क्रिकेट इतिहास में 400 रन का आंकड़ा पार करने वाले कुल 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने उन दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली है, जिसमें ब्रायन लारा, डॉन ब्रैडमैन जैसे महान नाम शामिल हैं. पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद भी 500 रन के करीब पहुंचे थे, लेकिन महज एक रन से इस आंकड़े से चूक गए. उन्होंने 1959 में कराची की ओर से बहावलपुर के खिलाफ घरेलू टूर्नामेंट में 499 रन बनाए थे Mon, 19 Oct 2026 15:44:20 +0530

  Videos
See all

Rampur में Asaduddin Owaisi बोले-‘हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे’ | AIMIM #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:15:17+00:00

Dubai से आए यात्री से 3.20 किलो सोना बरामद,फ्लोर स्प्रिंग में छिपाकर लाया जा रहा था 4 करोड़ का सोना #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T10:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers