Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी यात्री बस, दो लोगों की मौत और कई घायल

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां माकड़ोन फंटे के पास बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी अनुसार, बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में आगर से उज्जैन को आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि इस हादसे में आधा दर्जन बस यात्रियों के भी घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में उतरी बस

जानकारी अनुसार, शर्मा ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP-70-P-0161 आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। बस जब माकड़ोन फंटे के पास पहुंची, तभी उज्जैन से माकड़ोन की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने अचानक टर्न ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के समय मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया एवं घायलोंं को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया। बस के सड़क किनारे खाई में उतरने के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान महेश, पिता बापू और मोहन, पिता मांगीलाल के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा बस में सवार चार महिलाएं और तीन पुरुष यात्री भी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

कांग्रेस में नेहा बोरा को मिली तवज्जो तो भड़क गई NSUI, वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदल लिखा- We The Chhotu

NSUI समेत अन्य संगठन के युवाओं को राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया था। यहीं पर नेहा बोरा का मामला भी उठा लेकिन उस पर हल नहीं लिकला। सूत्रों के हवाले से बताया है कि राहुल गांधी द्वारा शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने ग्रुप का नाम बदल दिया।

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा का विश्व कीर्तिमान... स्मृति मंधना का रिकॉर्ड चकनाचूर, एक कैलेंडर ईयर में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shafali Verma World Records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. साल 2026 में यह उनका नौवां 50-प्लस स्कोर रहा, जिसके साथ उन्होंने साथी खिलाड़ी स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कैलेंडर ईयर में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पचास से ज्यादा रन बनाने का यह नया विश्व कीर्तिमान है. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. Mon, 19 Oct 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Israel Iran War News | ईरान से आर-पार की जंग करेंगे नेतन्याहू? | Middle East Crisis | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:14+00:00

Gold Price Today: ₹1 लाख तक गिर जाएगा सोना? जानिए Gold Price Forecast | Gold Price Fall | Gold News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers