Responsive Scrollable Menu

Alice Cooper says he's 'totally opposite' to his on-stage persona | BBC News

"I'm totally opposite to this character." US rock icon Alice Cooper spoke to Naga Munchetty and Charlie Stayt on BBC Breakfast about his memoir, Devil on my Shoulder, and how he's very different to his on-stage persona. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

मंदिर में टाइल्स लगाने आए मिस्त्री की हत्या, साथ काम करने वाला हेल्पर गिरफ्तार, मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

ग्वालियर जिले के भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम करोरा में मंदिर निर्माण के दौरान मिस्त्री कल्लू जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथ काम करने वाले हेल्पर रंगीला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद हेल्पर ने पत्थर के खंडों से मिस्त्री पर हमला कर दिया। सुबह मंदिर परिसर में खून से लथपथ शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार कल्लू जाटव ग्राम करोरा में एक मंदिर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। हेल्पर रंगीला भी उसके साथ काम कर रहा था। दोनों रात में मंदिर परिसर में ही रुकते थे। बताया जा रहा है कि रात में शराब पीने और खाना खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोप है कि रंगीला ने पत्थर के खंडों से कल्लू पर हमला कर दिया। हमले में मिस्त्री की मौत हो गई।

पुजारी ने देखा खून से लथपथ शव

अगली सुबह मंदिर के पुजारी ने कल्लू का शव खून से लथपथ हालत में देखा। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने साथ काम करने वाले हेल्पर पर संदेह के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई।

मजदूरी के पैसे नहीं मिलने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार आरोपी रंगीला को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने मजदूरी के पैसे नहीं मिलने की बात कही है। आरोपी का दावा है कि कल्लू जाटव उसे काम पर लेकर आया था लेकिन कई बार मांगने के बाद भी उसे मजदूरी नहीं मिली। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने इसी विवाद को हत्या की वजह बताया है।

24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी

दरअसल मिस्त्री की हत्या की सूचना मिलने के बाद भितरवार थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने आरोपी हेल्पर रंगीला को गिरफ्तार कर लिया है और अब मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक… शेफाली वर्मा ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, मंधाना के साथ रचा इतिहास

टीम इंडिया की नई उप-कप्तान बनाई गईं शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली. इस पारी ने भारत को जीत दिलाई और शेफाली को नए रिकॉर्ड. Sun, 18 Oct 2026 23:18:46 +0530

  Videos
See all

मंदिर के पास खौफनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आए कई लोग |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:01+00:00

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का सबसे ताजा़ VIDEO, सामने से चलीं गोलियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers