Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand: स्थानीय निकायों के लिए ₹328 करोड़ से अधिक मंजूर, डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण को भी स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किश्त (अक्टूबर से दिसंबर, 2026) के लिए ₹328 करोड़ 27 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय छमाही किश्त (अक्टूबर 2026 से मार्च 2027) के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल ₹3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई.

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी एवं प्रथम किश्त जारी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई. इस सीसी मार्ग निर्माण कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से ₹43.578 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी किया गया.

 

Continue reading on the app

सीएम रेखा गुप्ता ने 1400 छात्राओं को बांटी साइकिलें, कन्या पूजन कर दिया बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश

विद्या वाहिनी योजना के तहत अब तक 28 हजार साइकिलों का वितरण, 1.50 लाख छात्राओं तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया. इस दौरान शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की करीब 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं. सरकार की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और उनके महत्व को स्वीकार करने का संदेश है. उन्होंने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा, जब उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे.

विद्या वाहिनी योजना के तहत 1.50 लाख साइकिलें बांटने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत अब तक 28,000 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है. सरकार का लक्ष्य कुल 1.50 लाख साइकिलें छात्राओं को उपलब्ध कराने का है. इस योजना से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और परिवहन संबंधी परेशानियां कम होंगी. सरकार के मुताबिक, कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की पहल उनकी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव पर मददगार साबित होगी. इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे की पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी.

बेटियों की शिक्षा में परिवार और समाज की भी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे. उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण केवल सरकार या विद्यालयों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे.

 

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्चे पर 5 नेट गेंदबाज ले जाएंगे शुभमन गिल, भारतीय टेस्ट कप्तान का मास्टरस्ट्रोक

Shubman Gill pay out of pocket for 5 net bowlers: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी को पूरी गंभीरता से लेते हुए अपने खर्चे पर चार से पांच नेट गेंदबाजों को साथ ले जाने का अनूठा फैसला किया है. बीसीसीआई के अनुसार, गिल 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और इन गेंदबाजों के यात्रा व अन्य खर्चों का भुगतान वह खुद करेंगे. व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह भारत ए के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसलिए वह अतिरिक्त समय और अभ्यास के लिए पहले रवाना हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मुकाबले से वापसी कर रहे गिल अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों मोर्चों पर इस दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं. Fri, 16 Oct 2026 23:20:09 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: तिरंगा यात्रा पर निकले Abhijeet Dipke, नेहा को पुलिस ने उठाया ! | Episode 125 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:27:31+00:00

Uttarakhand News Today: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर! | CM Dhami | BJP | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T18:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers