अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया, अब भारतीय टी20 टीम में डेब्यू; कौन हैं निकी प्रसाद?
अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान निकी प्रसाद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू किया. जानें उनकी उपलब्धियां.
The post अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया, अब भारतीय टी20 टीम में डेब्यू; कौन हैं निकी प्रसाद? appeared first on Prabhat Khabar.
Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा
बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से नाराज बताये जा रहे विधायक अनंत कुमार सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के लिए नौ लोगों की हत्या करवाई थी। आगामी विधान परिषद चुनाव में जदयू द्वारा नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से मोकामा से विधायक सिंह नाराज हैं। नीरज कुमार, विधान परिषद के तीन बार सदस्य रह चुके हैं।
उन्होंने नीरज कुमार को हराने का संकल्प लेते हुए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करने की बात भी कही है। अनंत सिंह ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में कहा, ‘‘नीतीश कुमार और मेरे संबंध बहुत पुराने हैं। उनकी मदद करने के लिए मैंने नौ लोगों की हत्या करवाई।
जब वह संघर्ष कर रहे थे और राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब मैं उनके साथ खड़ा था।’’ सिंह ने कहा कि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करना नीतीश कुमार की अवहेलना नहीं है। उन्होंने 2005 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था और उसी वर्ष नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। विवादित बयानों के लिए चर्चित सिंह ने कुछ घंटे बाद सफाई देने के लिए पत्रकारों को अपने आवास पर बुलाया हालांकि, इस दौरान उनके बयान से जदयू की मुश्किलें बढ़ गईं।
इस बीच, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक वीडियो बयान जारी कर पार्टी को इस विवाद से अलग करने का प्रयास किया। उन्होंने अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा कि नीतीश कुमार का 50 साल का राजनीतिक करियर बेदाग रहा है। प्रसाद ने कहा, ‘‘उनका (नीतीश कुमार का) अपराधियों से मेलजोल, हिंसा में संलिप्तता या किसी भी तरह की नकारात्मक गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहा है।
इस तरह के बयान पर पार्टी कोई संज्ञान नहीं लेती और न ही जनता इसे गंभीरता से लेने वाली है।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










