Responsive Scrollable Menu

महाशिवरात्रि व्रत आज: जानिए स्नान समय, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है और देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाने वाला यह पर्व शिव और शक्ति के दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के …

Continue reading on the app

Maha Shivratri 2026 Bhog: महादेव को करना है प्रसन्न तो लगाएं भांग के हलवे का भोग, बेहद आसान है रेसिपी

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेव को भोग में भांग का हलवा बनाकर चढ़ा सकते हैं। भांग का हलवा बनाना काफी आसान होता है और ये खाने में टेस्टी भी लगेगा। चलिए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

ind vs pak: बुमराह vs फरहान, शाहीन vs अभिषेक? 4 टक्कर जो तय करेंगी मुकाबले का अंजाम

ind vs pak match up: 15 फरवरी 2026… क्या ये तारीख 28 सितंबर 2025 जैसी यादगार बनेगी? एशिया कप फाइनल की उस रात तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में मैच का पासा पलट दिया था। अब टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने हैं। ज़्यादातर वही खिलाड़ी मैदान में होंगे लेकिन इस बार मुकाबला और बड़ा। आइए जानते हैं चार ऐसी टक्कर, जो मैच की दिशा बदल सकती हैं।

बुमराह vs फरहान
एशिया कप में साहिबज़ादा फरहान ने वो किया था जो टी20 इंटरनेशनल में कोई नहीं कर पाया था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह पर छक्का जड़ा। सिर्फ एक नहीं,3 मैचों में 3 छक्के,जिसमें फाइनल भी शामिल था। बाद में न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल ने भी बुमराह के खिलाफ तीन छक्के उड़ाए। 

अब सवाल है कि बुमराह की योजना क्या होगी? एशिया कप में भारत ने उन्हें पावरप्ले में3 ओवर तक इस्तेमाल किया था लेकिन हाल के मैचों में वे पहले 6 ओवर में सिर्फ एक ओवर डाल रहे हैं। अगर शुरुआती ओवर में दोनों आमने-सामने आए,तो मुकाबला छोटा लेकिन धमाकेदार हो सकता है।

शाहीन अफरीदी vs अभिषेक शर्मा
शाहीन शाह अफरीदी टी20 में पहले ओवर में 25 विकेट ले चुके हैं। यूएई के जुनैद सिद्दीकी के बराबर। वहीं अभिषेक शर्मा ने अपने डेब्यू के बाद से पहले ओवर में 10 छक्के जड़े हैं,जो सबसे ज्यादा हैं।

एशिया कप में अभिषेक ने शाहीन के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की थी। पहले ओवरों में 13 गेंदों पर 24 रन और कुल मिलाकर 19 गेंदों में 36 रन, बनाए थे। हालांकि इस बार अभिषेक पेट की समस्या से उबरकर लौट रहे। नामीबिया के खिलाफ वे नहीं खेले थे। फिटनेस उनका साथ देती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

सैम अयूब vs ईशान किशन: पावरप्ले में स्पिन का दांव
ईशान किशन की भारतीय टीम में वापसी धमाकेदार रही। 6 पारियों में 49.33 की औसत और 222 की स्ट्राइक रेट लेकिन पावरप्ले में स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कमजोर है- पहले 6 ओवर में स्पिन पर 77 गेंदों में सिर्फ 85 रन और 4 बार आउट। हाल की फॉर्म में भी पावरप्ले में स्पिन पर 10 गेंदों में 17 रन और एक विकेट।

पाकिस्तान पिछले साल से सैम अयूब को पावरप्ले में ऑफ स्पिन के लिए इस्तेमाल करता रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने ये दांव नहीं चला, लेकिन आर प्रेमदासा स्टेडियम की स्पिन-फ्रेंडली विकेट उन्हें फिर मौका दे सकती। एशिया कप फाइनल में अयूब ने तीन ओवर में सिर्फ 16 रन दिए थे। वे ICC टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर दो पर हैं।

अबरार vs सूर्यकुमार यादव: मिडिल ओवर में किसका राज?
अबरार अहमद पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद स्पिनर हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप के बाद से मिडिल ओवर (7-16) में उनका इकॉनमी रेट 5.92 है, इस टूर्नामेंट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ। इसी फेज में वे 31 विकेट ले चुके।

यहीं सूर्यकुमार यादव का असली खेल शुरू होता है। एशिया कप में वे फॉर्म में नहीं थे लेकिन अमेरिका के खिलाफ 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन ठोककर उन्होंने लय पकड़ ली। स्वीप और स्कूप उनके सबसे बड़े हथियार हैं। लेग स्पिन के खिलाफ उन्होंने 56 गेंदों में 118 रन बनाए हैं और सिर्फ तीन बार आउट हुए हैं।

स्पिन लेती पिच और बड़े आउटफील्ड पर ये टक्कर मैच का रुख तय कर सकती है। सवाल यही है क्या अबरार सूर्यकुमार की स्वीप की रेंज पर ब्रेक लगा पाएंगे?

Sun, 15 Feb 2026 11:08:09 +0530

  Videos
See all

Big Breaking on Hindu MP wins in Dhaka LIVE: हिंदू सांसद की जीत | Bangladesh Election Results |Yunus #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T06:03:43+00:00

IND vs Pak T20 World Cup Updates: भारत-पाकिस्तान मैच, पाकिस्तान को हो रही धक-धक | Colombo Stadium #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T06:00:47+00:00

Indian Army: भारतीय सेना का शौर्य देख थरथर कांपे दुश्मन। #short #indianarmy #video #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T06:02:46+00:00

Mahashivratri 2026 Live: महाशिवरात्रि की महा कवरेज NEWS18 पर LIVE | Magh Mela | Kashi | Haridwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T06:04:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers