Tariq Rahman PM Oath: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को दिया शपथ ग्रहण का न्योता, भारत से वरिष्ठ प्रतिनिधि के शामिल होने की संभावना
Tariq Rahman PM Oath: बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है. हालांकि तय कार्यक्रमों के कारण पीएम मोदी के वहां जाने पर अभी संशय है.
खबर अपडेट हो रही है...
IND vs PAK: आज पाकिस्तान के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए किस मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर?
IND vs PAK: आज यानी 15 फरवरी (रविवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 कैसी होगी. इन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलेगा और कौन सा खिलाड़ी 11 से बाहर होगा. आज हम आपको इस बारे में बताने वाले हैं.
इस खतरनाक बल्लेबाज की होगी टीम में एंट्री
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बीते शनिवार हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल चुके हैं कि अभिषेक शर्मा प्लेइंग-11 में वापसी करने वाले हैं. ऐसे में ओपनिंग जोड़ी में एक बार फिर बदलाव देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में संजू सैमसन की 11 से छुट्टी हो सकती है. अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू को नामीबिया के खिलाफ मौका दिया गया था.
Next stop in the #T20WorldCup ⏳
— BCCI (@BCCI) February 14, 2026
???? Colombo
???? https://t.co/hIL8Vefajg
???? Official BCCI App#TeamIndia | #MenInBlue pic.twitter.com/lRZ4gvs3aM
इस गेंदबाज को मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह
भारतीय कोच गौतम गभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव कोलंबो की पिच और वहां की स्पिन फ्रेंडली कंडिशन को देखते हुए टीम में एक अतरिक्त स्पिन गेंदबाज जोड़ सकते हैं. ऐसे में कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में एंट्री हो सकती है. अगर कुलदीप यादव प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं तो अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है.
India and Pakistan gear up for the big one tomorrow in Colombo ????#T20WorldCup broadcast details ???? https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/TkPgtUjm5f
— ICC (@ICC) February 14, 2026
इन दो बदलावों के अलावा टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में और कोई बदलाव होनी की संभावना नजर नहीं आती है. क्योंकि कुलदीप यादव के आने से टीम इंडिया के पास अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में 3 स्पिन विकल्प हो जाएंगे. जबकि हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह समेत 3 पेस बॉलिंग ऑप्शन मौजूद रहेंगे. ऐसे में संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज बाहर बैठ सकते हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ भारत संभावित की प्लेंइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह,अक्षर पटेल कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान के अलावा आज इन 4 टीमों के बीच खेले जाएंगे मैच, जानें कब और कहां होगा किसका मुकाबला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















