Responsive Scrollable Menu

NEP vs WI मुकाबला आज:हारा तो बाहर हो जाएगा नेपाल, वेस्टइंडीज जीतकर सुपर-8 में पहुंच सकता है

टी-20 वर्ल्ड कप का 25वां मुकाबला आज नेपाल और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसका टॅास 10.30 बजे होना है। टीमों का मौजूदा फॉर्म नेपाल ग्रुप-सी में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी गेंद पर 6 रन नहीं बना सका था, लेकिन टीम को इटली के खिलाफ 10 विकेट के अंतर से एकतरफा हार झेलनी पड़ गई। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने दोनों मैच जीत लिए हैं। टीम ने स्कॉटलैंड को 35 और इंग्लैंड को 30 रन से हराया। नेपाल अगर आज का मैच हार गई तो टीम सुपर-8 स्टेज से बाहर हो जाएगी। वहीं आज का मैच जीतकर वेस्टइंडीज के सुपर-8 में पहुंचने की राह और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। दोनों टीमों ने अब तक 3 टी-20 खेले, 2 में नेपाल और 1 में वेस्टइंडीज को जीत मिली। शेरफन रदरफोर्ड वेस्टइंडीज के टॅाप रन स्कोरर वेस्टइंडीज के लिए शेरफन रदरफोर्ड ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 102 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 76* रन हैं। गेदबाजी में रोमारियो शेफर्ड 6 विकेट ले चुके हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी गेंदबाजी में आगे टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित पौडेल ने नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 62 रन बना चुके हैं। दीपेंद्र सिंह ऐरी 2 विकेट लेकर टीम के टॅाप बॅालर बने हुए हैं। वेदर कंडीशन मुबंई में रविवार को मौसम साफ और गर्म रहेगा। बारिश की संभावना बेहद कम है। टेम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिच रिपोर्ट मुकाबला दिन में होगा, इसलिए ओस नहीं गिरेगी। शुरुआती ओवर्स में पेसर्स को मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी का चुन सकती है। क्योंकि, यहां स्कोर चेज करना आसान होता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और ललित राजबंशी। वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

Continue reading on the app

'धुरंधर' में रहमान डकैत बनने वाले थे नागार्जुन? साउथ सुपरस्टार ने खुद तोड़ी चुप्पी, बता दिया पूरा सच

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने उन तमाम अफवाहों पर लगाम लगा दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना वाला रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था. नागार्जुन ने साफ किया कि उन्हें यह रोल कभी मिला ही नहीं, हालांकि वो फिल्म और अक्षय की एक्टिंग के बड़े फैन हो गए हैं. उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए यहां तक कह दिया कि काश वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होते. फिलहाल वो अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस और आदित्य धर के डायरेक्शन के मुरीद नजर आ रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक, पहली बार हुआ ये कमाल

ईशान किशन ने पाकिस्तान के खइलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 77 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 10 चौके लगाए. इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Sun, 15 Feb 2026 19:46:07 +0530

  Videos
See all

America Iran War Live : आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:44:12+00:00

Pawan Singh Jyoti Singh Divorce News: तलाक मामले में ज्योति सिंह का बड़ा बयान | Bihar News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:45:06+00:00

Bhopal News: किन्नरों को कौन बहका रहा था, किसने बनाया हिंदू से मुसलमान, 500 किन्नरों की 'घर वापसी'! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:42:21+00:00

IND Vs PAK | T 20 World Cup: डिबेट में पाक पैनलिस्ट का दावा, पाकिस्तानी टीम को लेकर किया ये दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers