Responsive Scrollable Menu

भारत-पाकिस्तान मैच आज, क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे:उस्मान तारिक की चुनौती से कैसे निबटेगी टीम इंडिया; क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल

टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत vs पाकिस्तान मैच होगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों पड़ोसी शाम 7 बजे से एक-दूसरे के सामने होंगे। टॉस शाम 6.30 बजे होगा। हालांकि, कोलंबो में बारिश हो रही है। रविवार को भी दिन में बारिश का अनुमान है। हालांकि, मैच के टाइम में बारिश का आशंका 10% के आसपास ही है। भारत 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुका है, टीम ने अपना पहला टाइटल पाकिस्तान को फाइनल हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान 2009 का चैंपियन है, टीम 2007 और 2022 में रनर-अप रह चुकी है। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। मैच की डिटेल भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते। वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों के पॉसिबल मैच विनर्स भारत पाकिस्तान टॉस, पिच और मौसम दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। क्या पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया? इस मैच में देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तानियों से हाथ मिलाते हैं या नहीं? पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था। फिर एशिया कप जीतने के बाद भी भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। उसके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। ---------------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर

Continue reading on the app

IND vs PAK में अब तक 200 रन नहीं बने:कोई प्लेयर शतक भी नहीं लगा सका; 4 मैच आखिरी गेंद पर खत्म हुए

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का मतलब भारत का दबदबा। आखिर जो टीम 8 में से 7 बार जीतेगी उसका पलड़ा भारी कहा ही जाएगा। भारत 7-1 से आगे है। तो फिर इस मैच की इतनी हाइप क्यों होती है? जब एक टीम इतना आगे है तो फिर यह मुकाबला रोमांचक क्यों बन जाता है? इसकी दो वजहें हैं। एक तो यह कि दोनों देशों के संबंध हमेशा खराब रहे हैं। इसलिए दो दुश्मनों के बीच मैच का हाइप अपने आप बन जाता है। दूसरी वजह यह है कि नतीजे भले ज्यादातर भारत के पक्ष में आए हों लेकिन मुकाबले काफी नजदीकी होते रहे हैं। दोनों टीमों ने अब तक 16 टी-20 खेले, लेकिन कोई भी 200 रन नहीं बना सकी। यहां तक कोई प्लेयर सेंचुरी भी नहीं लगा सका। न ही किसी गेंदबाज ने पारी में 5 विकेट झटके। स्टोरी में आगे हम टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हर मैच की संक्षिप्त कहानी जानेंगे। साथ ही यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि इस बार कैसा खेल देखने को मिल सकता है। 2007 में दो बार भिड़ंत, दोनों में दर्शकों की सांसें थम गई थी 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप हुआ। साउथ अफ्रीका में हुए इस टूर्नामेंट में दो बार भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत हुई। पहली बार लीग मैच में मुकाबला हुआ। यह टाई रहा था। भारत ने बॉल आउट में जीत हासिल की। तब सुपर ओवर नहीं होते थे। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। पाकिस्तान भी दूसरी पारी में 141 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया। इसके बाद बॉल आउट हुआ। इसमें भारत की ओर से रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने स्टंप हिट किए। पाकिस्तान के तीन गेंदबाज निशाना चूक गए थे। इसके बाद फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई। इस बार भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 5 विकेट पर 157 रन बनाए। पाकिस्तान टीम स्कोर के करीब पहुंची, लेकिन 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। 2012 से 2022 तक चेज करने वाली टीम ही जीती 2012 में कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 19.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने विराट कोहली की फिफ्टी की मदद से 17 ओवर में ही 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। यह मैच एकतरफा साबित हुआ था। 2014 में मीरपुर के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान 7 विकेट पर 130 रन ही बना सका। भारत ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। यह मैच भी एकतरफा था। 2016 में कोलकाता के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का हुआ, पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 118 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। 2021 में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 7 विकेट खोकर 151 रन ही बना सका। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बगैर नुकसान के ही टारगेट हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने रिकॉर्ड 152 रन की पार्टनरशिप कर दी। 2022 में मेलबर्न के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 31 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए, यहां से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने पारी संभाली। कोहली ने 82 रन बनाए और भारत को आखिरी बॉल तक चले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दिला दी। 2024 में भी आखिरी गेंद तक चली फाइट 2024 में न्यूयॉर्क के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी हार की कगार पर था। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में कमबैक कराया और पाकिस्तान को 113 रन ही बनाने दिए। 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर दोनों के बीच अब तक हुए 8 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2022 में मेलबर्न के मैदान पर बनाया। हालांकि, भारत ने इसे चेज कर लिया था। दोनों के बीच 118 रन सबसे छोटा स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2016 में बनाया। यह मैच बारिश के कारण 18-18 ओवर का किया गया था। चेज करने वाली टीमों का सक्सेस रेट 75% भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 16 बार ही आमने-सामने हुईं। यानी इनके बीच इस फॉर्मेट में जितने मैच हुए हैं, आधे वर्ल्ड कप में खेले गए हैं। इन 16 मैचों में 13 बार भारत को जीत मिली है। पाकिस्तान सिर्फ तीन बार नतीजा अपने नाम कर पाया है। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 मैच पहले बैटिंग करते हुए और 4 मैच पहले बॉलिंग करते हुए जीते। पाकिुस्तान को इकलौती जीत 2021 में बाद में बैटिंग करते हुए मिली थी। इस बार क्या उम्मीद? भारत और पाकिस्तान इस बार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं। दोनों टीमें यहां 2012 के वर्ल्ड कप में भी भिड़ चुकी है। तब पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान 128 रन ही बना सका। भारत ने 17 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 78 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया था। भारत के स्पिनर्स ने तब 4 विकेट लिए थे। इस बार भी स्पिनर्स को मदद देने वाली पिच मुमकिन है। हो सकता है स्पिन कॉन्टेस्ट : दोनों टीमों में से जिस टीम के स्पिनर बेहतर कर गए वह टीम हावी हो सकती है। भारत के पास वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं तो पाकिस्तान की ओर से शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उस्मान तारिक और अबरार अहमद के साथ पार्ट टाइम स्पिनर सईम अयूब भी हैं। टीम बैलेंस को देखते हुए भारत ज्यादा से ज्यादा तीन स्पिनर उतार सकता है। वहीं पाकिस्तान की टीम पांचों स्पिनर को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय स्पिनर्स में सिर्फ अक्षर पटेल ऑलराउंडर हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान के तीन स्पिनर शादाब खान, सईम अयूब और मोम्मद नवाज ऑलराउंडर हैं। पहले बैटिंग फायेदमंद: भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 फॉर्मेट में 75% मैचों में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बैटिंग कर सकता है। इस वर्ल्ड कप में अब तक यहां 3 मैच खेले गए। हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को ही जीत मिली। जिम्बाब्वे ने भी ऑस्ट्रेलिया को पहले बैटिंग करते हुए ही हराया। इसलिए पहले बैटिंग करना ही फायदेमंद होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Ishan Kishan के कोच ने IND vs PAK मैच से पहले भरी हुंकार, कहा- यह जीत सैनिकों को समर्पित होगी

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के कोच उत्तम मजूमदार ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 का मैच न केवल भारतीय टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे अपना प्रदर्शन 15 अरब भारतीयों और पुलवामा हमले के लिए काला दिवस मनाने वाले सैनिकों को समर्पित करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह घटना कभी नहीं भूली जाएगी और यह क्षण सिर्फ एक मैच से कहीं अधिक है।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup: पिता बनने के लिए घर लौटे Lockie Ferguson, New Zealand टीम को लगा बड़ा झटका


एएनआई से बात करते हुए उत्तम मजूमदार ने कहा कि यह बेहद रोमांचक है, क्योंकि यह सिर्फ हमारे लिए, भारतीय टीम के लिए नहीं है। पूरे 15 अरब भारतीयों और पुलवामा त्रासदी के लिए 14 फरवरी को काला दिवस मनाने वाले सैनिकों के लिए, हम अपना सब कुछ समर्पित करेंगे क्योंकि कोई भी उस घटना को कभी नहीं भूलेगा। यह सिर्फ एक मैच से कहीं अधिक है। मजूमदार ने विश्वास व्यक्त किया कि सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी, क्योंकि यह मैच बहुत गर्व का विषय है और किसी भी अन्य मैच से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मेरा संदेश पूरी भारतीय टीम के लिए है, सिर्फ़ ईशान के लिए नहीं, बल्कि पूरी टीम और सूर्यकुमार के लिए। मैं कहना चाहता हूँ कि हम आज का मैच बड़े अंतर से जीतेंगे, क्योंकि यह मैच हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। आज का मैच बाकी सभी मैचों को पीछे छोड़ देता है। उन्होंने कहा कि ईशान पहले ही खुद को एक शीर्ष खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर चुके हैं और उन्हें अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कल वीडियो कॉल पर ईशान किशन से देश और उसके सैनिकों के लिए शतक बनाने का आग्रह किया था, और कहा कि यह मैच ईशान के करियर और टीम इंडिया दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: 'Slogger' वाले बयान पर Mohammad Amir पर बरसे Harbhajan, Abhishek Sharma का किया बचाव


ईशान किशन के कोच ने कहा कि देखिए, ईशान पहले ही साबित कर चुका है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है। मुझे उम्मीद है कि आज ईशान और अभिषेक सलामी जोड़ी के रूप में खेलेंगे। कल रात ईशान का मुझे वीडियो कॉल आया था और हमारी कम से कम 40 मिनट तक बात हुई। मैंने उससे कहा कि उसे शतक बनाना ही होगा, न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे देश और उसके सैनिकों के लिए। मुझे विश्वास है कि आज का ईशान का मैच न सिर्फ उसके व्यक्तिगत करियर के लिए बल्कि पूरी टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
Sun, 15 Feb 2026 14:38:19 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan T20 World Cup Match पर बोले Harbhajan Singh? #cricket #icc #abhisheksharma #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:13:22+00:00

Cricket | India Vs Pakistan: Abhishek Sharma को लेकर Captain Suryakumar Yadav बोले? #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:10:17+00:00

France President India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:15:29+00:00

Bangladesh News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: BNP की तरफ क्यों गए बांग्लादेश के हिंदू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:09:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers