Responsive Scrollable Menu

एफएसएसएआई ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर रैडिसन ब्लू दिल्ली के संचालक, फ्लिपकार्ट और बिगबास्केट को जारी किए नोटिस

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को बताया कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में एक रेडिसन ब्लू होटल के संचालक और ई-कॉमर्स कंपनियों फ्लिपकार्ट तथा बिगबास्केट को नोटिस जारी किए हैं।

नई दिल्ली में रेडिसन ब्लू होटल चलाने वाली एबी होटल्स को दिए नोटिस में एफएसएसएआई ने कहा कि परिसर और उपकरणों का रखरखाव खराब पाया गया। इसमें जंग लगी मशीनरी, फ्रीजर से रिसाव और रेफ्रिजरेशन, तापमान की निगरानी, ​​वेंटिलेशन, फर्श और लाइटिंग में कमियां शामिल थीं।

इसमें अपर्याप्त सफाई और स्वच्छता, रुके हुए पानी, जल निकासी और खाद्य अपशिष्ट संबंधी समस्याएं, साथ ही तिलचट्टे और मक्खियों की मौजूदगी सहित कीट नियंत्रण में कमियां पाई गईं।

नियामक ने कहा कि खाद्य पदार्थों की खरीद और प्राप्ति की जांच अपर्याप्त पाई गई, जिसमें फफूंद से प्रभावित और खराब हो चुके फल और सब्जियां प्राप्त होना, अनुमोदित विक्रेताओं के रिकॉर्ड और ट्रेसबिलिटी में कमियां शामिल हैं।

एफएसएसएआई ने यह भी बताया कि खाना पकाने वाले तेल की उपयुक्तता की जांच नियमानुसार नहीं की गई थी, और एनवाईसी किचन में ऐसे तेल का इस्तेमाल हो रहा था, जिनका टीपीसी मान 31 और 24.4 था।

जांच में पाया गया कि कच्चे और पके हुए खाने, शाकाहारी और मांसाहारी चीजों को सही ढंग से अलग-अलग नहीं रखा गया था। साथ ही, खाना बनाने वाले कर्मचारी बिना दस्ताने और हेयरनेट पहने काम कर रहे थे और उन्होंने गहने पहन रखे थे तथा उनके नाखून भी लंबे थे।

एफएसएसएआई ने ऑपरेटर को तुरंत सुधार के कदम उठाने और एक विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें एफएसएसएआई लाइसेंस को सस्पेंड करना भी शामिल है।

एक अलग नोटिस में, एफएसएसएआई ने फ्रीडम कुकिंग राइस ब्रैन ऑयल के बारे में भ्रामक दावे करने के लिए जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया लिमिटेड, इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (बिगबास्केट) और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

नियामक ने बताया कि इस प्रोडक्ट का प्रचार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर ऐसे दावों के साथ किया जा रहा था, जैसे कि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखता है या बढ़ाता है और इसमें 10,000प्लस पीपीएम नेचुरल ओरिजानोल है। इन दावों के जरिए इसके सेवन को कोलेस्ट्रॉल मैनेजमेंट और हृदय स्वास्थ्य से जोड़ा जा रहा था।

नियामक के अनुसार, एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स रेगुलेशंस, 2018 के तहत खाद्य वनस्पति तेलों के लिए इस तरह के दावे करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा, जेमिनी एडिबल्स अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए ऐसे प्रोडक्ट बेच रही थी, जबकि उसके पास ई-कॉमर्स गतिविधियों के लिए कोई वैध सेंट्रल लाइसेंस नहीं था।

संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

एक अन्य कार्रवाई में, नियामक ने डीएनवी फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच में पाया गया कि वहां खाद्य पदार्थों का निर्माण, पैकिंग और भंडारण बहुत ही अस्वच्छ परिस्थितियों में किया जा रहा था। वहां मक्खियां थीं, पानी जमा था और जाले लगे हुए थे; यहां तक ​​कि पापड़ के ऊपर एक मक्खी भी बैठी हुई मिली।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

निक्की प्रसाद का हुआ डेब्यू! स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जिम्बाब्वे की रायपुर में पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

IND W vs ZIM W 1st T20 : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. मंधाना ने जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो को पहले बैटिंग करना का न्योता दिया है. इसके साथ ही इस मुकाबले में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका निक्की प्रसाद को मिला है. उन्हें अपनी डेब्यू कैप स्मृति मंधाना के हाथों से ही मिली है.

इस मुकाबले में स्मृति मंधाना बतौर नियमित कप्तान पहली बार टॉस के लिए आई और उन्होंने ही सिक्का उछाला. सिक्का उनके पक्ष में गया और वो पहला टॉस जीत गईं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में अनुष्का शर्मा को मौका दिया है, जो टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकती है. वहीं टीम में हरमनप्रीत कौर बगैर कप्तान खेल रही हैं, जो टीम के लिए बतौर फिनिशर खेलने वाली हैं.

टॉस पर क्या बोलीं कप्तान स्मृति मंधाना

टॉस जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि, 'हम आज ड्यू फैक्टर के साथ पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. हमारा यही विज़न है कि रात में और ड्यू में बहुत सारे मैच होने वाले हैं. हमने अपनी प्लेइंग-11 चुनने के बारे में जरूर सोचा है. इसीलिए हम आज तीन पेसर और दो मेन स्पिनर के साथ जा रहे हैं और शैफाली छठे ऑप्शन के तौर पर हैं. बदकिस्मती से, प्रेमा रावत, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि और कम्मू कमलिनी बाहर हो रहे हैं. वे सभी अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन आज हमारे टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से वे बदकिस्मती से बाहर हो रहे हैं. निकी आज डेब्यू कर रही है और अनुष्का आ रही है'.

जिम्बाब्वे की कप्तान ने क्या कहा?

जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस पर कहा कि, 'हमने 2026 में बहुत क्रिकेट खेला है और मुझे यकीन है कि आप इस चैलेंज का इंतजार कर रहे होंगे. हमने सभी मुश्किलों के बावजूद बहुत अच्छी तैयारी की है. हम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेलकर आ रहे हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सीरीज में भी हम उसी मोमेंटम और कॉन्फिडेंस को बनाए रखेंगे. हमारे लाइनअप में वाकई बहुत अच्छा मिक्स है, जिसमें कुछ बेहतरीन कॉम्बिनेशन और टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं. यह काफी युवा टीम है, और हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम इस सीरीज़ से बहुत कुछ सीखेंगे और बहुत कुछ हासिल करेंगे'.

भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.

जिम्बाब्वे: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, फ़्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स.

भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड

भारत : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत.

जिम्बाब्वे : केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा.

ये भी पढ़ें : अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े

Continue reading on the app

  Sports

मोहम्मद शमी बाहर, बुमराह-आकाशदीप की वापसी, कुलदीप यादव की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह बरकरार

Mohammed Shami ignored again: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए 15 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे. चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. शानदार प्रदर्शन के बावजूद अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नजरअंदाज किया गया है. विकेटकीपर ऋषभ पंत का चयन फिटनेस पर निर्भर है. Fri, 16 Oct 2026 22:15:39 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई राष्ट्रीय बहस का मुद्दा क्यों नहीं ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:35:18+00:00

Poochta Hai Bharat With Arnab: Dipke गैंग EXPOSED| Neha Bora | CJP Protest | Dhruv Rathee | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:39:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers