निक्की प्रसाद का हुआ डेब्यू! स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जिम्बाब्वे की रायपुर में पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11
IND W vs ZIM W 1st T20 : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रायपुर में तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है. मंधाना ने जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो को पहले बैटिंग करना का न्योता दिया है. इसके साथ ही इस मुकाबले में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का मौका निक्की प्रसाद को मिला है. उन्हें अपनी डेब्यू कैप स्मृति मंधाना के हाथों से ही मिली है.
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना बतौर नियमित कप्तान पहली बार टॉस के लिए आई और उन्होंने ही सिक्का उछाला. सिक्का उनके पक्ष में गया और वो पहला टॉस जीत गईं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में अनुष्का शर्मा को मौका दिया है, जो टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकती है. वहीं टीम में हरमनप्रीत कौर बगैर कप्तान खेल रही हैं, जो टीम के लिए बतौर फिनिशर खेलने वाली हैं.
???? Toss ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
Captain Smriti Mandhana wins her first toss as #TeamIndia's full-time T20I Captain ????
Team India elected to bowl first.
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/Ibd4Mc1MtQ
टॉस पर क्या बोलीं कप्तान स्मृति मंधाना
टॉस जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने कहा कि, 'हम आज ड्यू फैक्टर के साथ पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. हमारा यही विज़न है कि रात में और ड्यू में बहुत सारे मैच होने वाले हैं. हमने अपनी प्लेइंग-11 चुनने के बारे में जरूर सोचा है. इसीलिए हम आज तीन पेसर और दो मेन स्पिनर के साथ जा रहे हैं और शैफाली छठे ऑप्शन के तौर पर हैं. बदकिस्मती से, प्रेमा रावत, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि और कम्मू कमलिनी बाहर हो रहे हैं. वे सभी अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन आज हमारे टीम कॉम्बिनेशन के हिसाब से वे बदकिस्मती से बाहर हो रहे हैं. निकी आज डेब्यू कर रही है और अनुष्का आ रही है'.
जिम्बाब्वे की कप्तान ने क्या कहा?
जिम्बाब्वे की कप्तान जोसेफिन नकोमो ने टॉस पर कहा कि, 'हमने 2026 में बहुत क्रिकेट खेला है और मुझे यकीन है कि आप इस चैलेंज का इंतजार कर रहे होंगे. हमने सभी मुश्किलों के बावजूद बहुत अच्छी तैयारी की है. हम वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ एक अच्छी सीरीज खेलकर आ रहे हैं और हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस सीरीज में भी हम उसी मोमेंटम और कॉन्फिडेंस को बनाए रखेंगे. हमारे लाइनअप में वाकई बहुत अच्छा मिक्स है, जिसमें कुछ बेहतरीन कॉम्बिनेशन और टैलेंटेड युवा खिलाड़ी हैं. यह काफी युवा टीम है, और हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम इस सीरीज़ से बहुत कुछ सीखेंगे और बहुत कुछ हासिल करेंगे'.
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 1️⃣st T20I ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
Niki Prasad makes her T20I debut ????
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#INDvZIM | @mflone_ pic.twitter.com/6Re95WN1x1
भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11
भारत: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़.
जिम्बाब्वे: न्याशा ग्वानज़ुरा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, जोसेफ़िन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), मिशेल मावुंगा, फ़्रांसिस्का चिपारे, ओलिंडर चारे, तेंदई मकुशा, शार्ने मेयर्स.
Look at what it means ????????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 16, 2026
???? Congratulations to Niki Prasad who receives her T20I debut cap from Captain Smriti Mandhana ????
Updates ▶️ https://t.co/ZebQdoQIRo#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @mandhana_smriti pic.twitter.com/4NzNiHMtMX
भारत और जिम्बाब्वे का स्क्वाड
भारत : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत.
जिम्बाब्वे : केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा.
ये भी पढ़ें : अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े
Jailer 2 Collection Day 2: दूसरे दिन ही सुस्त पड़ी रजनीकांत की 'जेलर 2'! कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट
Jailer 2 Box Office Day 2: रजनीकांत की फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट के संकेत, लेकिन तमिल वर्जन अब भी सबसे आगे। जानिए अब तक का कलेक्शन और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews









