Responsive Scrollable Menu

दावा- जेफ्री एपस्टीन ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई:फॉरेंसिक एक्सपर्ट बोले- गर्दन के फ्रैक्चर हत्या का इशारा कर रहे, दोबारा जांच होनी चाहिए

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की न्यूयॉर्क की जेल में 2019 में मौत पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। उसके पोस्टमार्टम में मौजूद रहे फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर माइकल बैडेन ने दावा किया है कि एपस्टीन ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसका गला दबाया गया था। ‘द टेलीग्राफ’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच दोबारा होनी चाहिए। न्यूयॉर्क में सरकारी मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय ने एपस्टीन की मौत को आत्महत्या करार दिया था। लेकिन डॉ. बैडेन का कहना है कि तथ्यों के आधार पर मौत के कारण और तरीके की फिर से जांच आवश्यक है। तब पोस्टमार्टम की एक एडिटेड कॉपी में ‘मौत का तरीका’ पहले ‘पेंडिंग’ दिखाया गया था और ‘आत्महत्या या हत्या’ दोनों बॉक्स खाली थे। बाद में तत्कालीन मुख्य मेडिकल एग्जामिनर बारबरा सैम्पसन ने इसे आत्महत्या घोषित कर दिया। जबकि, डॉ. सैम्पसन पोस्टमार्टम के समय मौजूद नहीं थीं। डॉ. बैडेन बोले- शव को हटाने की प्रक्रिया भी असामान्य थी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, एपस्टीन की गर्दन में तीन फ्रैक्चर थे-हायॉइड हड्डी और थायरॉयड कार्टिलेज में। डॉ. बैडेन का दावा है कि उन्होंने अपने 50 वर्षों के अनुभव में आत्महत्या के फांसी मामलों में इस तरह के तीन फ्रैक्चर नहीं देखे। उनका कहना है कि ऐसे फ्रैक्चर हत्या की ओर संकेत करते हैं। हालांकि, डॉ. सैम्पसन ने कहा था कि ऐसे फ्रैक्चर आत्महत्या और हत्या दोनों स्थितियों में देखे जा सकते हैं। अमेरिकी कांग्रेस सदस्य बोले- सच कल्पना से ज्यादा भयावह अमेरिकी कांग्रेस सदस्य लॉरेन बोबर्ट ने बिना संपादित (अनरेडैक्टेड) दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा, इस मामले में कल्पना से कहीं ज्यादा भयावह चीजों का खुलासा होना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों में ‘कैनिबल रेस्तरां’ और ‘जर्की’ (मानव मांस) जैसे कोड शब्द ऐसे इस्तेमाल किए गए हैं जैसे यह सामान्य बात हो। कैनिबल रेस्तरां से मतलब ऐसे रेस्तरां से है जहां मानव मांस परोसा जाता हो। मौत से एक दिन पहले ही ड्राफ्ट हो गया था आधिकारिक बयान एपस्टीन की मौत पर जारी आधिकारिक बयान उनकी मौत से एक दिन पहले, 9 अगस्त 2019 को ही ड्राफ्ट किया गया था। यह खुलासा अमेरिकी न्याय विभाग के नए दस्तावेजों से हुआ है। एपस्टीन 10 अगस्त 2019 को न्यूयॉर्क के करेक्शन सेंटर में मृत मिला था। इन सवालों के भी नहीं मिले जवाब नॉर्वे के पूर्व पीएम पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थॉर्ब्योर्न जगलैंड पर एपस्टीन से संबंधों को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पहली बार किसी वैश्विक नेता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने उनके घर की तलाशी भी ली है। इस दौरान उन्हें कुछ देर हिरासत में लिए जाने की भी खबर है। --------------- ये खबर भी पढ़ें… एपस्टीन फाइल्स- अनिल अंबानी की चैट सामने आई:दावा- सुनहरे बालों वाली स्वीडिश महिला की पेशकश हुई, अनिल बोले- अरेंज करो अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन ने जो दस्तावेज जारी किए हैं, उसमें अनिल अंबानी से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं। ये दस्तावेज एपस्टीन और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच 2017 से 2019 के दौरान हुई बातचीत से जुड़े हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कारोबार, वैश्विक मामलों और महिलाओं को लेकर चर्चा हुई। 9 मार्च 2017 की बातचीत में अनिल ने एपस्टीन से पूछा- क्या सुझाव है? इस पर एपस्टीन ने लिखा- मुलाकात ‘मजेदार’ बनाने के लिए ‘लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला’ बेहतर होगी। इसके बाद अंबानी ने जवाब दिया, ‘इसे अरेंज करो।’ बातचीत तब की है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

शेयर मार्केट में मचे 'शोर से डरे नहीं!

दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने शेयर बाजार को लेकर साफ संदेश दिया है। उनका कहना है कि अब बाजार से पहले जैसे तेज और असाधारण रिटर्न मिलने की संभावना कम है। ऐसे में निवेशकों को आने वाले समय में बाजार से हर साल 10 से 12 प्रतिशत रिटर्न की ही उम्मीद रखनी चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

17 फरवरी में साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों के लिए शुभ, इन्हें रहना होगा सतर्क, क्या भारत में दिखेगा? सूतककाल मान्य होगा?

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 (मंगलवार) फाल्गुन मास की अमावस्या को लगने जा रहा है। यह कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण दोपहर 3:26 बजे से शुरू होकर शाम 7:57 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट की होगी। यह सूर्य ग्रहण … Mon, 16 Feb 2026 09:37:23 GMT

  Videos
See all

पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस का तंज | #pakistan #delhipolice #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:17:27+00:00

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना से रवाना | #bjp #nitinnaveen #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:16:15+00:00

Big Breaking on Iran America War LIVE: Trump-Netanyahu की Emergency Meeting! हमले की तारीख तय! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:12:19+00:00

बिल गेट्स Amravati पहुंचे नारा लोकेश ने किया स्वागत | #billgates #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers