Responsive Scrollable Menu

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं।

Continue reading on the app

प्रोटेस्ट से निपटने का दिल्ली पुलिस का तरीका कितना सही?

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन लगातार सुर्ख़ियों में हैं. साथ ही दिल्ली पुलिस जिस तरह इन प्रदर्शनों से निपट रही है उस पर भी कई सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच भारत सरकार के पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई से बात की बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव ने.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Day-2 Live: रणजी ट्रॉफी में दूसरे दिन भी बैट और गेंद के बीच होगा घमासान, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच

Ranji Trophy Day 2 Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के दूसरे दौर के मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में रिंकू सिंह, प्रियांश आर्य और शुभमन गिल जैसे बड़े नाम चर्चा में रहे थे. खेल के दूसरे दिन भी फैंस को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा. सभी मुकाबलों के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें. Mon, 19 Oct 2026 08:51:41 +0530

  Videos
See all

Bengal Durga Puja 2026: हवा महल की तर्ज पर बना ऐसा भव्य पंडाल, देखकर दंग रह जाएंगे आप | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:15:11+00:00

Dilip Ghosh | Pandal Arrangements | कोलकाता भगदड़ पर दिलीप घोष का बड़ा बयान #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T04:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers