Jharkhand Paper Leak: अगर हमारे यहां पेपर लीक हुआ तो उसको भी हम ठीक करेंगे- Arvind Kejriwal
Jharkhand Paper Leak: अगर हमारे यहां पेपर लीक हुआ तो उसको भी हम ठीक करेंगे- Arvind Kejriwal | SHORTS झारखंड में हाल ही में जेपीएससी और जेएसएससी जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने छात्रों और युवाओं में भारी नाराजगी पैदा कर दी है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारे यहां पेपर लीक हुआ तो उसको भी हम ठीक करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब में उनकी सरकारों के दौरान एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि देश के कई राज्यों में यह समस्या बार-बार दोहराई जा रही है। केजरीवाल का यह बयान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की जरूरत को रेखांकित करता है, जहां लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। #ArvindKejriwal #JharkhandPaperLeak #Shorts #ExamPaperLeak ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
Urfi Javed: '1 रुपये भी लिया हो तो...', CJP को सपोर्ट करने के बदले 1 लाख लेने के आरोप पर भड़कीं उर्फी जावेद
Urfi Javed: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'द ट्रेटर्स' की विनर उर्फी जावेद इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने Cockroach Janta Party (CJP) का समर्थन करने के बदले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से 1 लाख रुपये लिए थे। इस दावे पर अब उर्फी ने खुलकर जवाब दिया है और आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन के समर्थन के लिए कई सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए। फैजान ने यह भी आरोप लगाया कि उर्फी जावेद को भी CJP के समर्थन के लिए 1 लाख रुपये मिले थे।
उर्फी ने जताया गुस्सा
इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, "1 लाख?? 1 लाख!!" इसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर फैजान अंसारी पर जमकर निशाना साधा। उर्फी ने कहा कि फैजान पहले भी उनके बारे में कई झूठी खबरें फैला चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वह शख्स है जिसने पहले उनके ट्रांसजेंडर होने जैसी अफवाह भी फैलाई थी।
उर्फी ने तंज कसते हुए कहा, "पहले जाकर पता करो कि मैं एक रील के कितने पैसे लेती हूं। क्या मैं सिर्फ 1 लाख रुपये में बिना किसी वजह के किसी पार्टी का समर्थन कर दूंगी?"
मुझे पैसे नहीं मिले, मेरा नुकसान हुआ है
उर्फी ने साफ कहा कि उन्हें CJP का समर्थन करने के लिए कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि इसके उलट उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने CJP का समर्थन किया है, कई ब्रांड्स ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे पैसे मिले नहीं हैं, बल्कि मेरे पैसे चले गए हैं। अगर आप मेरा सोशल मीडिया देखेंगे तो समझ आएगा कि कई ब्रांड्स अब मेरे साथ काम नहीं कर रहे हैं।"
मीडिया पर भी उठाए सवाल
उर्फी ने इस मामले में हिंदुस्तान टाइम्स पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति के दावे के आधार पर खबर प्रकाशित करना सही नहीं है, जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।
उर्फी ने दी खुली चुनौती
उर्फी ने आरोप लगाने वालों और मीडिया को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने CJP का समर्थन करने के लिए 1 रुपये भी लिए हैं, तो वह उसी दिन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर देंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन अगर आरोप सही साबित हो जाएं तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना अकाउंट बंद कर देंगी।
कौन हैं फैजान अंसारी?
फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रियलिटी सीरीज 'डेटबाजी' में नजर आ चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 11 लाख (1.1 मिलियन) फॉलोअर्स हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
Haribhoomi




















