Responsive Scrollable Menu

Urfi Javed: '1 रुपये भी लिया हो तो...', CJP को सपोर्ट करने के बदले 1 लाख लेने के आरोप पर भड़कीं उर्फी जावेद

Urfi Javed: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'द ट्रेटर्स' की विनर उर्फी जावेद इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने Cockroach Janta Party (CJP) का समर्थन करने के बदले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके से 1 लाख रुपये लिए थे। इस दावे पर अब उर्फी ने खुलकर जवाब दिया है और आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया है।

क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन के समर्थन के लिए कई सेलेब्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे दिए। फैजान ने यह भी आरोप लगाया कि उर्फी जावेद को भी CJP के समर्थन के लिए 1 लाख रुपये मिले थे।

उर्फी ने जताया गुस्सा

Urfi Javed

इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा, "1 लाख?? 1 लाख!!" इसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर कर फैजान अंसारी पर जमकर निशाना साधा। उर्फी ने कहा कि फैजान पहले भी उनके बारे में कई झूठी खबरें फैला चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वह शख्स है जिसने पहले उनके ट्रांसजेंडर होने जैसी अफवाह भी फैलाई थी।

उर्फी ने तंज कसते हुए कहा, "पहले जाकर पता करो कि मैं एक रील के कितने पैसे लेती हूं। क्या मैं सिर्फ 1 लाख रुपये में बिना किसी वजह के किसी पार्टी का समर्थन कर दूंगी?"

मुझे पैसे नहीं मिले, मेरा नुकसान हुआ है
उर्फी ने साफ कहा कि उन्हें CJP का समर्थन करने के लिए कोई पैसा नहीं मिला। उन्होंने दावा किया कि इसके उलट उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने CJP का समर्थन किया है, कई ब्रांड्स ने उनके साथ काम करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे पैसे मिले नहीं हैं, बल्कि मेरे पैसे चले गए हैं। अगर आप मेरा सोशल मीडिया देखेंगे तो समझ आएगा कि कई ब्रांड्स अब मेरे साथ काम नहीं कर रहे हैं।"

मीडिया पर भी उठाए सवाल
उर्फी ने इस मामले में हिंदुस्तान टाइम्स पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के सिर्फ एक ऐसे व्यक्ति के दावे के आधार पर खबर प्रकाशित करना सही नहीं है, जिसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है।

उर्फी ने दी खुली चुनौती
उर्फी ने आरोप लगाने वालों और मीडिया को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने CJP का समर्थन करने के लिए 1 रुपये भी लिए हैं, तो वह उसी दिन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर देंगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया है, लेकिन अगर आरोप सही साबित हो जाएं तो वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपना अकाउंट बंद कर देंगी।

कौन हैं फैजान अंसारी?
फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। वह रियलिटी सीरीज 'डेटबाजी' में नजर आ चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 11 लाख (1.1 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। 


यह भी पढ़े- Bhumi Pednekar का नया वीडियो वायरल: CJP महिला प्रदर्शनकारी को मिली रेप धमकियों पर जताई चिंता; यूजर्स बोले- 'डैमेज कंट्रोल?'

Continue reading on the app

खेल मंत्री मंडाविया ने की बॉक्सिंग टीम की मेजबानी, जैस्मिन ने जताया आभार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ग्लास्गो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में 7 गोल्ड समेत 10 मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सिंग टीम को सम्मानित किया। बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया और प्रिया घनघस ने मंत्री के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार जताया।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: साई सुदर्शन के बिना ही श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, क्या सीरीज से हो गए बाहर?

IND vs SL Test Series: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि क्या वह सीरीज से बाहर हो गए हैं? Tue, 4 Aug 2026 23:03:03 +0530

  Videos
See all

Fake Case की वजह से Mansukh Hiren की हुई हत्या । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:38:28+00:00

Mukesh Ambani के घर के बाहर बम क्यों रखा Param Bir Singh ने ? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:36:05+00:00

क्या Anil Deshmukh ने Mukesh Ambani को केस की सच्चाई बताई? । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:39:53+00:00

जब Arnab के सवालों पर बटर की तरह पिघल गए Anil Deshmukh । Arnab Goswami #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T19:26:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers