IND VS PAK: बारिश में धुला भारत-पाकिस्तान मैच, तो किस टीम को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान? जानिए यहां...
IND VS PAK: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप 2026 का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं, लेकिन कोलंबो का खराब मौसम इसका मजा खराब कर सकता है. फॉरकास्ट के अनुसार, रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर पड़ सकता है. अब सवाल उठता है कि यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो क्या होगा? किस टीम को फायदा होगा और किस टीम को नुकसान झेलना पड़ सकता है?
बारिश में धुला मैच तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच यदि वॉशआउट हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे. ऐसे में दोनों ही टीमों के पास 5-5 अंक हो जाएंगे, लेकिन भारत ना नेट रन रेट +3.050 काफी बेहतर है, जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.932 है. ऐसे में अंक तालिका में नंबर-1 पर भारत ही रहेगा.
कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
रविवार को कोलंबो में बारिश की आशंका है, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मैच प्रभावित हो सकता है. वेदर फॉरकास्ट के अनुसार, संडे को कोलंबो में 94% बारिश की संभावना है, जिसका असर मैच पर देखने को मिल सकता है. हालांकि, मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और तब बारिश की प्रिडिक्शन लगभग 50% के करीब है.
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि भारत-पाकिस्तान मैच बारिश से प्रभावित हो सकता है. तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 75% है.
The captain asked him to keep it simple and he took it very seriously ????
— BCCI (@BCCI) February 14, 2026
Presenting the very simple Episode 2 of The Speech, ft. Ishan Kishan ????️
Nominations for Episode 3? ????#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51 https://t.co/8gIgVFS6Mf
सुपर-8 के लिए ग्रुप-ए की दावेदार टीमें
अंक तालिका की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान के 4-4 अंक हैं. मगर, भारत का नेट रन रेट +3.050 और पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.932 है. वहीं, अमेरिका और नीदरलैंड ने भी 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते हैं और एक-एक में हार का सामना किया है. जबकि नामीबिया का अब तक जीत का खाता नहीं खुल सका है. ऐसे में अभी कहना मुश्किल है कि ग्रुप-ए से कौन सी टीमें सुपर-8 में पहुंचेगीं. हालांकि, 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के चलते भारत के लिए अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों की अपेक्षा आसान होगा.
ये भी पढ़ें: ICC इवेंट में गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना है मना? आइए जान लेते हैं क्या कहता है BCCI का नियम
शी चिनफिंग ने 39वें अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा
बीजिंग, 14 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेंको, जो अफ्रीकी संघ के घूर्णनशील अध्यक्ष भी हैं, और अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद अली यूसुफ को बधाई संदेश भेजकर 39वें अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन के आयोजन पर अफ्रीकी देशों और लोगों को हार्दिक बधाई दी।
अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान में, विश्व एक सदी के तीव्र परिवर्तनों से गुजर रहा है और ग्लोबल साउथ उल्लेखनीय रूप से मजबूत हुआ है। पिछले एक वर्ष में, यानी साल 2025 में, अफ्रीकी संघ ने अफ्रीकी देशों को एकजुट करके उनका नेतृत्व करते हुए एकीकरण प्रक्रिया को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया है, अफ्रीका के वैध अधिकारों व हितों की दृढ़ता से रक्षा की है और इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्थिति एवं प्रभाव में लगातार वृद्धि हुई है।
शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि एक जटिल और अस्थिर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, चीन विश्व शांति की रक्षा करने, साझा विकास को बढ़ावा देने और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।
चीनी राष्ट्रपति शी के अनुसार, 1 मई, 2026 से चीन उन 53 अफ्रीकी देशों पर शून्य-टैरिफ नीति पूरी तरह लागू करेगा, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध हैं। साथ ही, वह साझा विकास के लिए आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर को बढ़ावा देना जारी रखेगा और ग्रीन चैनल को उन्नत करने सहित अन्य उपायों के माध्यम से अफ्रीकी उत्पादों की चीन में पहुंच को और अधिक विस्तारित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करने के लिए चीन द्वारा उठाया गया एक नया कदम है, जो निश्चित रूप से अफ्रीकी विकास के लिए नए अवसर प्रदान करेगा, चीन और अफ्रीका को संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण के सपने को साकार करने में मदद करेगा।
अपने बधाई संदेश में, शी चिनफिंग ने यह भी उल्लेख किया कि चीन और अफ्रीका के बीच 70 साल पहले राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से, दोनों पक्ष हमेशा सुख-दुख में एक साथ खड़े रहे हैं और कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े हैं। चीन अफ्रीकी देशों के साथ मिलकर ऐतिहासिक मित्रता को आगे बढ़ाना चाहता है, पारस्परिक लाभकारी सहयोग को गहरा करना चाहता है, और आपसी समझ व आत्मीयता को बढ़ाने को तैयार है, ताकि नए युग में साझा भविष्य वाले सदाबहार चीन-अफ्रीका समुदाय में एक नया अध्याय जोड़ा जा सके।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















