दिल्ली में जिस विपक्षी सांसद के घर रुके हैं अभिजीत दिपके, आया उनका बयान, बोले- पुलिस को चाय पिलाकर भेजूंगा
Abhijeet Dipke Tiranga March Delhi Police Notice: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 29 के तहत नोटिस जारी किया है. यह धारा पुलिस को जनता को निर्देश देने की शक्ति देती है. इस कार्रवाई पर एनसीपी (एसपी) नेता अनीश गवांडे ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पुलिस मेहमान बनकर आई है, जिन्हें चाय पिलाकर आने की वजह पूछी जाएगी. वहीं, अभिजीत दिपके ने कहा कि उनकी सभाएं हमेशा शांतिपूर्ण और संविधान के दायरे में होती हैं.
प्रशांत भूषण का पुराना वीडियो शेयर कर किरेन रिजिजू बोले- 'रिजीम चेंज' वालों को कभी माफ न करें
प्रशांत भूषण का पुराना वीडियो शेयर कर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 'रिजीम चेंज' की मांग करने वालों पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर लिखा कि देश के लोगों को 'गद्दारों' को कभी माफ नहीं करना चाहिए. भूषण के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'हां, हम रिजीम चेंज चाहते हैं' कहने के बाद यह विवाद तेज हुआ. रिजिजू ने 2011 में कश्मीर को लेकर दिए गए भूषण के बयान का वीडियो भी साझा किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष का मकसद चुनाव आयोग नहीं बल्कि सत्ता हासिल करना है. वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी विपक्ष पर अराजकता फैलाने और विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया. यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








