Responsive Scrollable Menu

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर सांप से कटवाकर रची खौफनाक साजिश; जानिए कैसे हुआ हत्याकांड का खुलासा

Meerut Snake Bite Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सर्पदंश हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पति अमित कश्यप की हत्या करने और इसे सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की कोशिश करने के मामले में उसकी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने दोनों को हत्या और सबूत मिटाने का दोषी पाया. इस मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने 12 गवाहों के बयान दर्ज कराए थे. दोनों आरोपियों की पेशी मेरठ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. बता दें कि सात अक्टूबर को अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था. इसके बाद शुक्रवार (16 अक्टूबर) को सजा सुनाई गई. करीब 13 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद इस चर्चित हत्याकांड में फैसला आया है. तो चलिए जानते हैं इस हत्याकांड से जुड़ी सारी बातें.

नौ साल पहले हुई थी अमित और रविता की शादी

अमित कश्यप उर्फ मिक्की कश्यप मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का रहने वाला था. वह टाइल और पत्थर लगाने का काम करता था. करीब नौ साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली रविता से हुई थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. अमित के साथ काम करने वाला अमरदीप उसके पड़ोस में रहता था. वह रविता को चाची कहकर बुलाता था. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीब ढाई साल पहले उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. पुलिस जांच के मुताबिक, इसके बाद दोनों ने अमित को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

गला दबाकर हत्या की, फिर बिस्तर पर छोड़ा सांप

घटना 12 अप्रैल 2025 की है. उस दिन अमित, रविता और उनके तीन बच्चे शाकंभरी देवी के दर्शन करने गए थे. लौटते समय बहसूमा बस स्टैंड पर रविता ने अमित से नजर बचाकर अमरदीप से बात की. पुलिस के अनुसार, दोनों ने उसी रात हत्या करने का फैसला किया और सांप की व्यवस्था कर ली. रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद अमित चारपाई पर सो गया. आरोप है कि अमरदीप थैले में सांप लेकर घर पहुंचा. रविता ने अमित के हाथ पकड़े और अमरदीप ने उसका गला दबा दिया. अमित की मौत के बाद दोनों ने उसके बिस्तर पर सांप छोड़ दिया, ताकि मामला सर्पदंश का लगे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

13 अप्रैल की सुबह रविता ने बेटे को अमित के पास भेजा. चारपाई पर सांप देखकर बच्चे ने शोर मचाया. परिवार को लगा कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है. इसके बाद शव को झाड़फूंक के लिए बुलंदशहर के गुलावटी ले जाया गया. परिवार पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहता था, लेकिन पुलिस ने जांच के लिए पोस्टमार्टम कराया. तीन दिन बाद आई रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया था. तब से दोनों जेल में बंद थे. अब अदालत ने दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है.

यह भी पढ़ें- पति को सांप से डसवाकर मारने वाली पत्नी को सजा-ए-मौत, मां बोलीं- बेटे की तरह बहू को भी तड़पना होगा

Continue reading on the app

EXPLAINER: WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के लिए बहुत अहम होगी न्यूजीलैंड सीरीज, यहां समझिए पूरा समीकरण

EXPLAINER On WTC Final Scenario: भारतीय क्रिकेट टीम 45 दिन के लंबे न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम होने वाली है. जी हां, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनानी है, तो उन्हें हर हाल में कीवी टीम को उसके घर में धूल चटानी होगी. हालांकि, ये काम भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड को उसके घर में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको WTC फाइनल के सिनैरियो के साथ-साथ ये भी बताते हैं कि न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां कौन सी होंगी.

WTC प्वॉइंट्स टेबल में कहां है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारतीय क्रिकेट टीम 5वें स्थान पर काबिज है. भारतीय टीम ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह टीम इंडिया 68 अंक और 51.52 PCT के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. वहीं, टेबल के टॉप पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जिसने 10 मैच खेले हैं, 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. उनके पास 96 अंक हैं और उनका विनिंग प्रतिशत 81.82 है.

स्थान

टीम

मैच

जीत

हार

ड्रॉ

अंक

जीत प्रतिशत (PCT)

1

ऑस्ट्रेलिया (AUS)

10

8

2

0

96

81.82%

2

न्यूजीलैंड (NZ)

6

4

1

1

52

72.22%

3

दक्षिण अफ्रीका (SA)

4

3

1

0

36

60.00%

4

बांग्लादेश (BAN)

6

3

2

1

40

55.56%

5

भारत (IND)

11

5

4

2

68

51.52%

6

इंग्लैंड (ENG)

16

7

8

1

74

38.54%

7

श्रीलंका (SL)

6

1

2

3

24

33.33%

8

वेस्टइंडीज (WI)

12

2

8

2

30

20.83%

9

पाकिस्तान (PAK)

9

2

7

0*

5

4.63%

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे?

टीम इंडिया अभी भी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उसका रास्ता काफी कठिन है और उसे हर मैच को करो या मरो वाला समझकर ही खेलना होगा. जी हां, टीम इंडिया को अपने बचे हुए सभी 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे और एक भी हारना नहीं होगा या अन्य टीमों के नतीजों पर पूरी तरह निर्भर रहना होगा.

अगर भारत 7 में से 6 मुकाबले जीतता है, तो वह करीब 65% अंक हासिल कर सकता है, जो फाइनल में जगह दिलाने के लिए सुरक्षित माना जा सकता है. लेकिन, अगर टीम इंडिया सभी 7 में से 7 मैच जीत लेती है, तो उसके लिए फाइनल में पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा.

न्यूजीलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला क्यों होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. पहला टेस्ट वेलिंगटन में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा. अब टीम इंडिया पूरी कोशिस करेगी कि वह कीवी टीम के साथ खेली जाने वाली दोनों ही मुकाबलों को जीते और सीरीज पर कब्जा करे. ताकि वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में खुद को बनाए रख सके.

मैच

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

शहर

समय (IST)

पहला टेस्ट

19–23 नवंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

सेलो बेसिन रिजर्व

वेलिंगटन

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर–1 दिसंबर 2026

भारत बनाम न्यूजीलैंड

हेगले ओवल

क्राइस्टचर्च

सुबह 3:30 बजे

NZ टेस्ट सीरीज जीतना भारत के लिए नहीं होगा आसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को वहां की परिस्थितियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है. न्यूजीलैंड की पिचों पर घास, बादल और हवा में नमी के कारण तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलने की संभावना रहती है. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में विकेट बचाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. वेलिंगटन का बेसिन रिजर्व मैदान तेज हवाओं के लिए जाना जाता है, जिससे गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है. वहीं, क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी तेज गेंदबाज प्रभावी साबित हो सकते हैं.

भारतीय बल्लेबाजों को ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को आराम से छोड़ना होगा और खराब गेंदों का इंतजार करना होगा. इसके अलावा, न्यूजीलैंड का बदलता मौसम और बारिश खेल में रुकावट डाल सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी. शुरुआती सत्रों में पेशेंस और स्ट्रॉन्ग टैक्निक सीरीज में अहम भूमिका निभा सकती है. मगर, टीम इंडिया के पास भी एक से एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस सीरीज में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

न्यूजीलैंड के बाद किसके साथ टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम के पास 5 टेस्ट मैच बचेंगे. ये सभी पांच मैच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के साथ खेलने हैं. हालांकि, यहां अच्छी बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

मैच तारीख स्टेडियम / स्थान समय (IST)
पहला टेस्ट 21 - 25 जनवरी 2027 विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर सुबह 09:30 बजे
दूसरा टेस्ट 29 जनवरी - 02 फरवरी 2027 एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई सुबह 09:30 बजे
तीसरा टेस्ट 11 - 15 फरवरी 2027 बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (ACA), गुवाहाटी सुबह 09:00 बजे
चौथा टेस्ट 19 - 23 फरवरी 2027 JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची सुबह 09:30 बजे
पांचवां टेस्ट 27 फरवरी - 03 मार्च 2027 नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद सुबह 09:30 बजे

ये भी पढ़ें: IND VS WI: बड़ा झटका! अर्शदीप सिंह हुए पांचवें टी-20 मैच से बाहर, स्क्वाड में हुई 36 साल के खतरनाक गेंदबाज की वापसी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, नेट बॉलर्स को अपनी जेब से देंगे पैसा, क्या है वजह

Shubman Gill Personal Net Bowlers: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए अपने साथ 4 से 5 पर्सनल नेट बॉलर्स लेकर जाएंगे. Sat, 17 Oct 2026 06:48:05 +0530

  Videos
See all

London में PM Modi के समर्थन में उतरे लोग, Congress और CJP के खिलाफ प्रदर्शन। Indian High Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:14:12+00:00

Navratri 2026: Amit Shah रास गरबा कार्यक्रम में पहुंचे, Kolvad में दिखा उत्सव का रंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T02:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers