Responsive Scrollable Menu

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 का लक्ष्य, मार्को जानसेन ने चटकाए 4 विकेट

NZ vs SA: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला गुजरात के अहमदबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. टीम के लिए मार्क चैपमैन ने शानदार पारी खेली और मार्को जानसेन ने 4 विकेट चटकाए.

न्यूजीलैंड को मार्को जानसेन ने दिए शुरुआती झटके

इस मैच में न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 33 रन जोड़े. टीम को पहला झटका सीफर्ट के रूप में लगा, वो 13 रन बनाकर मार्को जानसेन की बॉल पर विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे. इसके बाद रचिन रविंद्र 13 रन के निजी स्कोर पर मार्को जानसेन का दूसरा शिकार बने और डेविड मिलर को कैथ देकर पवेलियन लौट गए. 

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका फिन एलन के रूप में लगा. एलन 5वें ओवर की 5वीं बॉल पर मार्को जानसेन की बॉल पर कप्तान मार्कराम को कैच दे बैठे. इसके साथ ही न्यूजीलैंड को शुरुआत तीन के तीन झटके मार्को जानसेन ने दिया. न्यूजीलैं का चौथा विकेट ग्लेन फिलिप्स के रूप में गया. उन्होंने केशव महाराज ने 1 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. 

डेरिल मिशेल और मार्क चैपमैन ने खेली शानदार पारी

इसके बाद डेरिल मिशेल ने मार्क चैपमैन के साथ पारी को संभाला और 140 तक पहुंचा. टीम के लिए चैपमैन ने 26 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों की पारी खेली. उनकी पारी का अंत मार्को जानसेन ने रियान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराके किया. न्यूजीलैंड के लिए मिशेल ने 23 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रनों की पारी खेली.

मार्को जानसेन ने चटकाए 4 विकेट

इन दोनों के अलावा टीम के लिए कप्तान मिशेल सेंटनर 4, जेम्स नीशम ने 23 और मैट हेनरी ने 9 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि केशव महाराज, लूंगी एनगिडी और कॉर्बिन बॉश ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफ़ी

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

ये खबर भी पढें : ENG vs SCOT: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से दी मात, टॉम बैंटन ने खेली धमाकेदार पारी

Continue reading on the app

साध्वी प्रेम बाईसा मामला: बिना पर्ची के लगाया गया था इंजेक्शन, क्या लापरवाही ने ली साध्वी की जान?

जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. शहर के पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से साध्वी की मौत कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) और सांस की बीमारी की वजह से हुई है. जांच में पता चला कि उन्हें पहले से ही अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ थी.

कंपाउंडर पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल

भले ही मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है, लेकिन पुलिस की एसआईटी (SIT) जांच में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो लापरवाही की ओर इशारा करती हैं. कमिश्नर ने बताया कि कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित ने बिना किसी डॉक्टर की पर्ची या सलाह के इंजेक्शन लगाया था. जब साध्वी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो उन्हें तुरंत अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया? पुलिस को इस बारे में कुछ अहम सबूत मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मेडिकल नियमों के हिसाब से कंपाउंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

इंस्टाग्राम पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं

पिछले कुछ दिनों से साध्वी के पिता की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. इस पर पुलिस कमिश्नर ने पूरी तरह विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ किया कि
उस पोस्ट का इस दुखद घटना से कोई संबंध नहीं है. जांच में पिता का कोई भी गलत इरादा (मैलेफाइड इंटेंशन) सामने नहीं आया है. पहले के किसी भी पुराने मामले का इस घटना से कोई जुड़ाव नहीं मिला है.

आगे क्या होगा?

फिलहाल पुलिस को फाइनल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है. एसआईटी अभी भी अपनी जांच जारी रखे हुए है और आम लोगों से भी जरूरी जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से होगी और फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कानून के मुताबिक अगला कदम उठाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- बठिंडा में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी के चक्कर में मां ने अपने ही दो मासूम बच्चों को जहर देकर मारा

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक-हार्दिक का डर और T-20 का इतिहास… लाहौर से इस्लामाबाद तक सूर्या ब्रिगेड का खौफ

भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले से पहले पाकिस्तान में बेचैनी है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ पाकिस्तानी अवाम और मीडिया में छाया हुआ है. उन्हें ऐतिहासिक रिकॉर्ड और भारतीय टीम के विजय रथ को देखकर अपनी हार तय दिख रही है. Sat, 14 Feb 2026 23:24:02 +0530

  Videos
See all

अपने लिए कुछ नहीं बांग्लादेश के लिए रिस्पेक्ट मांगी थी | #indiavspakistan #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T17:54:42+00:00

“मेरी माँ मेरी खुदा नहीं है…” | #owasi #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T17:55:52+00:00

अनिल विज का फूटा गुस्सा! SP को कहा 'चली जाओ यहां से' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T17:53:37+00:00

कांग्रेस कहां से कहां आ गई! | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T18:02:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers