Responsive Scrollable Menu

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक समेत 4 राज्यों में बिछेंगी नई रेल लाइनें, 18,500 करोड़ का बजट मंजूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश के रेल नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है सरकार ने तीन प्रमुख रेल मार्गों कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे के विस्तार (मल्टी-ट्रैकिंग) को मंजूरी दे दी है यह पूरा काम दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे करीब 389 किलोमीटर का नया ट्रैक तैयार होगा

18,500 करोड़ से बदलेगी रेलवे की तस्वीर

इन तीनों प्रोजेक्ट्स पर कुल 18,509 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है सरकार का लक्ष्य है कि इन्हें साल 2030-31 तक पूरा कर लिया जाए सबसे अच्छी बात यह है कि इस काम के दौरान भारी संख्या में लोगों को काम मिलेगा आंकड़ों के मुताबिक, निर्माण के दौरान करीब 265 लाख 'ह्यूमन-डेज' (काम के दिन) का सीधा रोजगार पैदा होगा

धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों तक पहुंचना होगा आसान

इन नई रेल लाइनों के बिछने से देश के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों और पवित्र मंदिरों तक का सफर काफी सुगम हो जाएगा. अब श्रद्धालु और पर्यटक महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भावली डैम और घाटनदेवी मंदिर जैसे स्थानों के साथ-साथ उत्तर भारत में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे. इसके अलावा कर्नाटक के हम्पी में स्थित विजय विट्ठल मंदिर, बल्लारी किला, दारोजी स्लोथ बीयर सेंचुरी और तुंगभद्रा डैम जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा भी पहले से कहीं ज्यादा सरल हो जाएगी.

पर्यावरण और जेब दोनों को होगा बड़ा फायदा

रेलवे की इस बढ़ती क्षमता से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को भी बड़ा फायदा होगा. सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का खर्च कम होने से माल ढोना सस्ता हो जाएगा और रेल नेटवर्क बेहतर होने से तेल के आयात पर निर्भरता भी कम होगी. इसके साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण को पहुंचने वाला नुकसान भी काफी हद तक कम हो जाएगा, जिससे यह प्रोजेक्ट पर्यावरण और आम जनता की जेब दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें- स्टार्टअप इंडिया एफओएफ 2.0 के लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी

Continue reading on the app

गर्म पानी में मिलाएं पुदीना-नींबू-शहद, हेल्दी ड्रिंक से पाचन में सुधार और दमक उठेगा चेहरा

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अव्यवस्थित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान सौ समस्याओं की वजह होते हैं, हालांकि प्रकृति ने औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहतमंद रखने में कारगर होते हैं। आयुर्वेद पुदीना-नींबू-शहद से बने ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में जानकारी देता है।

हेल्दी ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बेहतर और सेहत में सुधार होता है, हालांकि डायबिटीज या एसिडिटी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने एक सरल और प्राकृतिक हेल्दी ड्रिंक की सिफारिश की है, जो रोजाना सुबह पीने से सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह पुदीना, नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर बनाया गया पेय है। यह ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकती है, जो धीरे-धीरे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है।

एनएचएम के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सुधारता है, ब्लोटिंग (पेट फूलना) को कम करता है और त्वचा पर निखार लाता है। पुदीना पेट को शांत करता है और एसिडिटी से राहत देता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और शहद प्राकृतिक मिठास और एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है, जो गले की खराश और खांसी में भी फायदेमंद है। गर्म पानी इन सबको मिलाकर पाचन को तेज करता है और दिन की शुरुआत ताजगी से भरी होती है।

इस हेल्दी ड्रिंक के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। पुदीना और नींबू पेट की मालिश करते हैं, कब्ज और अपच दूर करते हैं, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है। पुदीना गैस और सूजन को कम कर पेट को हल्का रखता है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है। नींबू और शहद मिलकर सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और शहद तुरंत एनर्जी देता है।

हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि आसान है, इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। 7 से 10 पुदीने की ताजी पत्तियां मसलकर डालें। इसमें 1 या 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं।

--आईएएनएस

एमटी/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक-हार्दिक का डर और T-20 का इतिहास… लाहौर से इस्लामाबाद तक सूर्या ब्रिगेड का खौफ

भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले से पहले पाकिस्तान में बेचैनी है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ पाकिस्तानी अवाम और मीडिया में छाया हुआ है. उन्हें ऐतिहासिक रिकॉर्ड और भारतीय टीम के विजय रथ को देखकर अपनी हार तय दिख रही है. Sat, 14 Feb 2026 23:24:02 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: सेवा तीर्थ से PM मोदी का महिलाओं और युवाओं के लिए पहला फैसला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T18:31:11+00:00

मस्जिद निर्माण का विरोध | #viralnews #upnews #barabanki #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T18:31:23+00:00

बैंक कर्मचारी की सफ़ाई #shorts #viralnews #saubaatkiekbaat #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T18:31:04+00:00

Akshara Singh से Powerstar Pawan Singh और Jyoti Singh को लेकर पूछा सवाल तो गुस्से में दिया ये जवाब ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T18:32:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers