Responsive Scrollable Menu

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय

'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा चौधरी ने अभिनेता राम कपूर से जुड़े विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। इससे पहले शो में श्रेया कालरा ने आरोप लगाया था कि राम कपूर बार-बार उन्हें किस करते थे, जिससे वह असहज महसूस करती थीं। श्रेया का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

श्रेया कालरा ने क्या लगाया था आरोप?
श्रेया कालरा ने शो के दौरान कहा था कि राम कपूर उन्हें कई बार किस करते थे और इससे वह असहज हो जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि इतना तो मेरे पापा ने भी मुझे किस नहीं किया, जितना राम कपूर कर देते हैं। श्रेया के इस बयान के बाद मामला काफी चर्चा में रहा। बाद में राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रेया से माफी मांगी थी। इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग

आकांक्षा चौधरी ने किया राम कपूर का बचाव
एएनआई से बातचीत में आकांक्षा चौधरी ने राम कपूर का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने शो के दौरान उनके साथ काफी समय बिताया, लेकिन कभी ऐसा महसूस नहीं किया कि उनका व्यवहार किसी भी महिला कंटेस्टेंट को असहज करने वाला था। आकांक्षा ने कहा कि उन्होंने शो के अंदर ऐसा कोई वाकया नहीं देखा, जहां किसी महिला प्रतिभागी ने राम कपूर के व्यवहार पर आपत्ति जताई हो। इसे भी पढ़ें: Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

उनकी नीयत साफ है
आकांक्षा ने माना कि मनोरंजन जगत में इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि इस घटना को उसी नजरिए से देखना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राम कपूर का स्वभाव काफी अच्छा है और उनकी नीयत पर सवाल उठाना उचित नहीं है। उनके मुताबिक, शो के बाहर जो बातें सामने आ रही हैं, वे उनकी जानकारी और अनुभव से काफी अलग हैं।

Continue reading on the app

रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग

ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, मेकर्स भी एक-एक करके नए अपडेट साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी'
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है। गाने में मिर्जापुर की दुनिया, गद्दी की लड़ाई, सत्ता, रौब और धोखे की झलक देखने को मिलती है। दमदार म्यूजिक और जोशीले बोलों की वजह से यह गाना रिलीज होते ही लोगों की पसंद बन गया है।

इसे भी पढ़ें: 10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं Imran Khan, नेटफ्लिक्स की Adhure Hum Adhure Tum से करेंगे धमाकेदार कमबैक

धांडा न्योलीवाला का बॉलीवुड डेब्यू
'दो नंबरी' को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर धांडा न्योलीवाला ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज भी दी है। खास बात यह है कि यह गाना उनके बॉलीवुड करियर का पहला गाना भी है। उनकी दमदार आवाज और अलग अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम
धांडा न्योलीवाला अपने हिट गानों, अलग म्यूजिक स्टाइल और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले गाने को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज

फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता
'दो नंबरी' के रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब दर्शकों को इंतजार है कि ओटीटी पर सुपरहिट रही मिर्जापुर बड़े पर्दे पर भी वही भौकाल और रोमांच दिखा पाएगी या नहीं।

Continue reading on the app

  Sports

महानता भी नहीं आई काम! फेयरवेल मैच के लिए तरसे ये 5 भारतीय दिग्गज, लिस्ट में 2 बार का वर्ल्ड कप हीरो भी

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की. सोशल मीडिया पर रहाणे ने एक भावुक मैसेज शेयर करते हुए अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी. रहाणे के उस भावुक वीडियो मैसेज साफ पता चल रहा था कि भारत के लिए तमाम उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उन्हें एक अदद फेयरवेल मैच तक नहीं मिल पाया है. इस लिस्ट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं. आइए जानते हैं ऐसे पांच दिग्गजों के बारे में. Wed, 5 Aug 2026 15:01:03 +0530

  Videos
See all

Shamali Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:45:02+00:00

Shamali Encounter Live: 1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर | Furkan Gangster Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:47:11+00:00

Article 370 की बरसी पर कांग्रेस का हल्ला बोल! कांग्रेस ने क्यों मनाया Black Day? Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:43+00:00

CM Hemant Soren | Jharkhand Student Protest: "मैं सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता" | #short #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T10:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers