रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का पहला गाना, Dhanda Nyoliwala की आवाज ने जमाया रंग
ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, मेकर्स भी एक-एक करके नए अपडेट साझा कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'दो नंबरी'
इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल 'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है। गाने में मिर्जापुर की दुनिया, गद्दी की लड़ाई, सत्ता, रौब और धोखे की झलक देखने को मिलती है। दमदार म्यूजिक और जोशीले बोलों की वजह से यह गाना रिलीज होते ही लोगों की पसंद बन गया है।
इसे भी पढ़ें: 10 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं Imran Khan, नेटफ्लिक्स की Adhure Hum Adhure Tum से करेंगे धमाकेदार कमबैक
धांडा न्योलीवाला का बॉलीवुड डेब्यू
'दो नंबरी' को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर धांडा न्योलीवाला ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज भी दी है। खास बात यह है कि यह गाना उनके बॉलीवुड करियर का पहला गाना भी है। उनकी दमदार आवाज और अलग अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम
धांडा न्योलीवाला अपने हिट गानों, अलग म्यूजिक स्टाइल और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले गाने को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Aanchal Khurana का दावा, Kushal Tandon के कारण Shivangi Joshi ने भेजा था धमकी भरा मैसेज
फिल्म को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता
'दो नंबरी' के रिलीज होने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। अब दर्शकों को इंतजार है कि ओटीटी पर सुपरहिट रही मिर्जापुर बड़े पर्दे पर भी वही भौकाल और रोमांच दिखा पाएगी या नहीं।
हंगामे के बीच यूपी सरकार ने पेश किया 59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट, विपक्ष पर भड़के CM योगी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















