Responsive Scrollable Menu

ENG vs SCOT: इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से दी मात, टॉम बैंटन ने खेली धमाकेदार पारी

ENG vs SCOT: इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मैच में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हैरी ब्रुक ने टॉस जीता और स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इसके बाद स्कॉटलैंड ने 19.4 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए. इंग्लैडं ने जीत के लिए मिले 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस मैच में टॉम बैंटन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

इंग्लैंड की हुई खराब शुरुआत

इस मैच में इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए फिल साल्ट और जोश बटलर आए. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और साल्ट 2 और बटलर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद जेकब बेथेल और टॉम बैंटन ने मिलकर टीम का स्कोर 80 रनों तक पहुंचा. टीम को तीसरा झटका बेथेल के रूप में लगा. वो 28 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

टॉम बैंटन ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 20 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 28 रनों की पारी खेली, जबकि बैंटन ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 41 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 63 रनों की नाबादा पारी खेली. उनका साथ विल जैक्स ने दिया, जिन्होंने 10 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 16 रनों की नाबाद पारी खेली.  

राशिद खान ने चटकाए 3 विकेट 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड के लिए कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 बॉल में 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 49 रनों की पारी खेली. वो टीम के टॉप रन स्कोरर रहे. उनके अलावा माइकल जोन्स ने 20 बॉल में 5 चौके और 1 छक्के के साथ 33 रनों की पारी खेली, जबकि टॉम ब्रूस ने 24 रनों का योगदान दिया. इंग्लैडं के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. 

ये भी पढ़ें : IRE vs OMA: लोर्कन टकर ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, तूफानी पारी खेल आयरलैंड के लिए रचा इतिहास

Continue reading on the app

भारत ने वुलर प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, अब पानी के लिए पाकिस्तानियों के बीच मचेगी हाहाकार!

जम्मू-कश्मीर सरकार ने वुलर बैराज परियोजना (तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट) को दोबारा शुरू करने के लिए कमर कस ली है. इंडस वॉटर ट्रीटी (सिंधु जल समझौता) के सस्पेंड होने के करीब नौ महीने बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार के साथ मिलकर राज्य सरकार जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराएगी. यह प्रोजेक्ट पिछले 40 सालों से विवादों और सुरक्षा कारणों की वजह से अटका पड़ा था.

क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट?

वुलर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है, जो पूरी तरह झेलम नदी पर टिकी है. सर्दियों में जब नदी का बहाव कम होता है, तो झील का काफी हिस्सा सूख जाता है. इससे न केवल नाव चलाने में दिक्कत आती है, बल्कि वहां होने वाली सिंघाड़े और कमल ककड़ी की खेती पर भी बुरा असर पड़ता है. इस बैराज के बनने से झील में पानी का लेवल सही बना रहेगा और साल भर नावें चल सकेंगी.

पाकिस्तान का विरोध

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 1984 में हुई थी, लेकिन 1989 में आतंकवाद की वजह से काम रोकना पड़ा. इसके बाद 2012 में भी आतंकी हमलों के कारण काम ठप हो गया था. पाकिस्तान हमेशा से इस प्रोजेक्ट का विरोध करता रहा है. उसका डर है कि भारत झेलम के पानी को कंट्रोल करके पाकिस्तान में सूखे या बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकता है. लेकिन अब समझौता टूटने के बाद भारत को इन कामों के लिए पाकिस्तान की मंजूरी की जरूरत नहीं है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का क्या कहना है?

विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ किया कि सरकार अब केंद्र के साथ मिलकर दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही है. पहला, झेलम पर तुलबुल नेविगेशन और दूसरा, चिनाब नदी से अखनूर तक पानी पहुंचाने का प्लान, जिससे जम्मू के लोगों को पीने का साफ पानी मिल सके. उन्होंने बताया कि पहले इस काम के लिए पैसा मिलने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं

कारोबार को मिलेगी नई जिंदगी

बांदीपोरा से लेकर सोपोर तक के सैकड़ों परिवार अपनी रोजी-रोटी के लिए इस झील पर निर्भर हैं. स्थानीय मछुआरों का कहना है कि पानी कम होने से उनका काम लगभग खत्म हो गया था. अब बैराज बनने से न केवल मछली पालन बेहतर होगा, बल्कि टूरिज्म और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. जानकारों का मानना है कि अगर यह काम समय पर पूरा होता है, तो इससे पूरे इलाके की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे.

ये भी पढ़ें- गिलगित-बाल्टिस्तान के रेअर अर्थ मिनरल्स पर पाकिस्तान की नजर, स्थानीय लोगों पर सेना कर रही ज्यादती: रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक-हार्दिक का डर और T-20 का इतिहास… लाहौर से इस्लामाबाद तक सूर्या ब्रिगेड का खौफ

भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले से पहले पाकिस्तान में बेचैनी है. टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ पाकिस्तानी अवाम और मीडिया में छाया हुआ है. उन्हें ऐतिहासिक रिकॉर्ड और भारतीय टीम के विजय रथ को देखकर अपनी हार तय दिख रही है. Sat, 14 Feb 2026 23:24:02 +0530

  Videos
See all

Bangladesh Election: हिंदुओं ने पलट दिया पासा! ढाका से जीता पहला हिंदू नेता! Tarique Rahman BNP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T20:00:38+00:00

8th Pay Commission Latest News Today | DA Hike 2026:कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में बड़ा उछाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T20:30:01+00:00

CM Yogi Vs Avimukteshwaranand: 'बाबा' Vs शंकराचार्य..नेक्स्ट चैप्टर..बहुत भयंकर ? | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T20:00:23+00:00

Rajbhar ने सपा के PDA को लेकर दिया बयान | #viralnews #upvidhansabha #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T20:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers