Responsive Scrollable Menu

ये हैं टी-20 विश्व कप के इतिहास में टॉप-5 हाईएस्ट स्कोर, जानिए कौन से नंबर पर है भारत

T20 World Cup Record: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और लगभग हर मैच में ही कुछ न कुछ बड़ा देखने को मिल रहा है. इस बीच शनिवार को ओमान के साथ खेले गए मैच में आयरलैंड ने एक बड़ा कारनामा किया. टीम ने मिलकर 235 रन बोर्ड पर लगाए, जो टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बन गया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि टूर्नामेंट में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है और टॉप-5 में कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं. साथ ही ये भी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम का नाम इस लिस्ट में कौन से नंबर पर आता है.

5- श्रीलंका

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े टीम टोटल की लिस्ट में श्रीलंका का नाम पांचवें नंबर पर भी आता है. लंकाई टीम ने 12 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले मेें 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे और जीत दर्ज की थी.

4- साउथ अफ्रीका

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीमों की लिस्ट में चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका का नाम आता है. अफ्रीकी टीम ने टी-20 विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के साथ खेले गए मुकाबले में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे. हालांकि, इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि इंग्लैंड ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

3- इंग्लैंड

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड का आता है. इंग्लिश टीम ने टी-20 विश्व कप 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के किलाीफ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए थे. गौर करने वाली बात है कि इंग्लैंड ने ये स्कोर चेज करते हुए बनाया था और जीत दर्ज की थी.

2-आयरलैंड

टी-20 विश्व कप 2026 में ओमान के साथ खेले गए मैच में आयरलैंड की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 235 रन बनाए. कोलंबो में खेले गए इस मैच में आयरलैंड ने 235 रन बनाए और इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा टोटल बनाने वाली दूसरी टीम बन गई.

1- श्रीलंका के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ा टीम टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज है. लंकाई टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में ये कारनामा किया था. जोहान्सबर्ग में खेले गए उस मैच में श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए थे और शानदार जीत दर्ज की थी.

कौन से नंबर पर है टीम इंडिया?

इस लिस्ट में टीम इंडिया का नाम 6वें पायदान पर आता है. भारत ने टी-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में खेले गए मैच में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए थे और जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करेगा प्रेमदासा स्टेडियम की पिच? जहां खेला जाएगा IND vs PAK मैच

Continue reading on the app

पीएम स्टार्मर ने यूरोप के लिए हार्ड पावर बनाने पर दिया जोर, बोले- 'यह आज के जमाने की करेंसी है'

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के म्यूनिख में बायरिशर हॉफ होटल में 62वीं म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जो शुक्रवार से रविवार तक हो रही है। इस कार्यक्रम में 60 से ज्यादा देश और सरकार के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 50 नेता और कम से कम 115 देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोप के लिए हार्ड पावर बनाने और जरूरत पड़ने पर लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, आज हम किसी चौराहे पर नहीं हैं, आगे का रास्ता सीधा है और यह साफ है कि हमें अपनी हार्ड पावर बनानी होगी, क्योंकि यही इस जमाने की करेंसी है।

पीएम स्टार्मर ने कहा, हमें हमले को रोकने में सक्षम होना चाहिए और हां, अगर जरूरत हो तो हमें लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए, अपने लोगों, अपने मूल्यों और अपने जीने के तरीके की रक्षा के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वह करना चाहिए और यूरोप के तौर पर हमें अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए।

म्यूनिख में संबोधन के दौरान स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन को उन क्षेत्रों को देखना चाहिए जहां वह यूरोपीय यूनियन के सिंगल मार्केट के करीब जा सके। उन्होंने कहा, हम रक्षा औद्योगिक सहयोग में जेनरेशनल बदलाव को लीड करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।

ब्रिटेन के यूरोपीय ट्रेडिंग ब्लॉक छोड़ने के छह साल बाद उन्होंने कहा, अब इसमें फिर से करीबी इकोनॉमिक अलाइनमेंट पर ध्यान देना शामिल है। गहरा इकोनॉमिक इंटीग्रेशन हम सभी के फायदे में है, इसलिए हमें यह देखना चाहिए कि हम दूसरे सेक्टर में भी सिंगल मार्केट के करीब कैसे जा सकते हैं, जहां यह दोनों पक्षों के लिए काम करेगा।

ईयू कमीशन चीफ वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन को सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और हमारे लोकतंत्र को बचाने के मामले में और करीब से सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, यूरोप और खासकर ब्रिटेन को एक-दूसरे के और करीब आना चाहिए। ब्रेग्जिट के 10 साल बाद भी हमारा भविष्य पहले की तरह ही बंधा हुआ है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, बुरहानपुर में बनेगा मिनी एयरपोर्ट, एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को बुरहानपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 696 करोड़ 37 लाख रुपये लागत के 80 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आज जिन कार्यों की सौगातें मिली हैं, ये जिले को आधुनिक, विकसित और आत्मनिर्भर … Sat, 14 Feb 2026 19:27:38 GMT

  Videos
See all

Poochta Hai Bharat: अर्श से फर्श पर ले आये कांग्रेस को राहुल गांधी! | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T14:02:27+00:00

Pappu Yadav Arrest News: 'एक मंत्री है जिनको गाली-गलोच से फुर्सत नहीं..' #shorts #pappuyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T14:15:00+00:00

Poochta Hai Bharat Ground Zero Se LIVE: Owaisi से डरी Congress | CM Yogi vs Avimukteshwaranand | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T14:11:10+00:00

Mahashivratri: सावधान! महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, भोलेनाथ हो जाएंगे क्रोधित! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T14:06:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers