पीएम स्टार्मर ने यूरोप के लिए हार्ड पावर बनाने पर दिया जोर, बोले- 'यह आज के जमाने की करेंसी है'
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के म्यूनिख में बायरिशर हॉफ होटल में 62वीं म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जो शुक्रवार से रविवार तक हो रही है। इस कार्यक्रम में 60 से ज्यादा देश और सरकार के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 50 नेता और कम से कम 115 देशों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
इस मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोप के लिए हार्ड पावर बनाने और जरूरत पड़ने पर लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, आज हम किसी चौराहे पर नहीं हैं, आगे का रास्ता सीधा है और यह साफ है कि हमें अपनी हार्ड पावर बनानी होगी, क्योंकि यही इस जमाने की करेंसी है।
पीएम स्टार्मर ने कहा, हमें हमले को रोकने में सक्षम होना चाहिए और हां, अगर जरूरत हो तो हमें लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए, अपने लोगों, अपने मूल्यों और अपने जीने के तरीके की रक्षा के लिए जो कुछ भी करना पड़े, वह करना चाहिए और यूरोप के तौर पर हमें अपने पैरों पर खड़ा होना चाहिए।
म्यूनिख में संबोधन के दौरान स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन को उन क्षेत्रों को देखना चाहिए जहां वह यूरोपीय यूनियन के सिंगल मार्केट के करीब जा सके। उन्होंने कहा, हम रक्षा औद्योगिक सहयोग में जेनरेशनल बदलाव को लीड करने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं।
ब्रिटेन के यूरोपीय ट्रेडिंग ब्लॉक छोड़ने के छह साल बाद उन्होंने कहा, अब इसमें फिर से करीबी इकोनॉमिक अलाइनमेंट पर ध्यान देना शामिल है। गहरा इकोनॉमिक इंटीग्रेशन हम सभी के फायदे में है, इसलिए हमें यह देखना चाहिए कि हम दूसरे सेक्टर में भी सिंगल मार्केट के करीब कैसे जा सकते हैं, जहां यह दोनों पक्षों के लिए काम करेगा।
ईयू कमीशन चीफ वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप और ब्रिटेन को सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और हमारे लोकतंत्र को बचाने के मामले में और करीब से सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, यूरोप और खासकर ब्रिटेन को एक-दूसरे के और करीब आना चाहिए। ब्रेग्जिट के 10 साल बाद भी हमारा भविष्य पहले की तरह ही बंधा हुआ है।
--आईएएनएस
केके/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वैलेंटाइन डे पर नोएडा में कार से युवक-युवती के शव बरामद, 15 साल के रिश्ते के बाद डेथ मिस्ट्री
वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा में एक कार से युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला नोएडा के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, दोनों एक दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे और परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
कार के अंदर क्या मिला?
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार को खोला. अंदर युवक और युवती मृत पाए गए. प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक बंदूक मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और उसके बाद युवक ने खुद को गोली मार ली. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही निकाला जाएगा.
घटनास्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, जिसमें आत्महत्या, हत्या या किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता की संभावना भी शामिल है.
15 साल का था रिश्ता
मृत युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था. वहीं, युवती नोएडा सेक्टर 58 क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले लगभग 15 साल से रिलेशनशिप में थे और शादी को लेकर विवाद चल रहा था.
जांच के दौरान एक मैसेज भी मिला है, जिसमें युवक ने युवती को लिखा था कि दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे. मैसेज की सामग्री से संकेत मिलता है कि शादी को लेकर दोनों के बीच तनाव था. पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या संबंधों में आई दरार ने इस घटना को जन्म दिया.
परिवारों की शिकायत
दोनों परिवारों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल चैट और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है. अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह मामला फिलहाल नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है.
ये भी पढ़ें- Bihar News: मां-पिता की फटकार के बाद पांच सहेलियों ने एक साथ जहर खाया, चार की मौत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















