म्यूनिख में एस जयशंकर: जी7 के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
म्यूनिख, 14 फरवरी (आईएएनएस)। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी7 समूह के अपने समकक्षों संग अहम बैठक की। यहां उन्होंने भारत के यूएनएससी को सहयोग समेत साझा हितों पर बात की।
उन्होंने एक्स कुछ तस्वीरों के साथ पोस्ट लिख इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, म्यूनिख में जी7 के विदेश मंत्रियों से बात करके खुशी हुई। एजेंडे में यूएनएट80 था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत के पूर्ण सहयोग की बात मैंने दोहराई।
विदेश मंत्री ने लिखा, समुद्री कम्युनिकेशन लाइनों की सुरक्षा, फर्स्ट रिस्पॉन्डर के तौर पर काम करने, बंदरगाह सुरक्षा को मजबूत करने और सबमरीन केबल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मदद करने में हमारी भूमिका पर बल दिया। इस बातचीत में भारत और जी7 के बीच कई समानताएं और साझा हित पर भी मंथन हुआ।
इसके साथ ही एस जयशंकर ने एक गोलमेज बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, म्यूनिख में आस्पेन के राउंडटेबल ’दिल्ली डिसाइड्स: मैपिंग इंडियाज पॉलिसी कैलकुलस’ के साथ अहम बैठक की। बहुध्रुवीय मांगों को पूरा करने के लिए एक तेज और बेजोड़ विदेश नीति की जरूरत पर जोर दिया। इस संबंध में इंडिया-ईयू एफटीए और इंडिया-यूएस ट्रेड डील के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया।
अनंता आस्पेन ने भी एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्री का आभार जताते हुए बताया, चर्चा में भारत की विकास रणनीति, मुख्य सहयोगी के सामने मौजूद विकल्प, और वैश्विक गतिशीलता में आए बदलाव के साथ स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी क्यों एक स्थिर सहारा बनी हुई है, इस पर बात हुई।
अनंता आस्पेन सेंटर भारत में स्थित एक प्रमुख गैर-लाभकारी और गैर-पक्षपाती संगठन है। इसे 2004 में स्थापित किया गया था। यह मूल्य-आधारित नेतृत्व और भारत के विकास से जुड़े सामाजिक-आर्थिक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देता है। यह आस्पेन इंस्टीट्यूट, यूएसए, और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से काम करता है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में होगा हैंडशेक? कप्तान सलमान ने दिया इन सवालों पर बड़ा बयान
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टक्कर होने वाली है. उससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हैंडशेक करने पर भी बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्या कहा है, आइए जानते हैं.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान का बड़ा बयान
सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा, 'मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं. हम हमेशा हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं'.
आपको बता दें कि साल 2025 में हुए अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय सैलानियों की जान चली गई थी. इसके बाद हुए एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ नहीं मिला. इसके बाद अब एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ मिलाएगी.
अभिषेक पर पाकिस्तानी कप्तान ने बोली बड़ी बात
पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं'.
???? SALMAN ALI AGHA TAKES ON ABHISHEK SHARMA ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) February 14, 2026
Salman Ali Agha said that he is hoping that Abhishek Sharma is recovering well from his stomach infection and added that he wants to see the explosive batter play the high-Voltage match between India and Pakistan. pic.twitter.com/5wdfZZaVBL
भारत के खिलाफ रिकॉर्ड पर दिया जवाब
आगा ने भारत और पाकिस्तान के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बाते करते हुए कहा, 'हमारा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अब हम इतिहास को नहीं बदल सकते हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हर दिन नया होता है'.
उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर बोली कप्तान
कप्तान अली ने आगे उस्मान तारिक एक्शन पर उठ रहे सवाल पर बात करते हुए कहा, 'आईसीसी ने उनका टेस्ट किया है और उन्हें दो बार क्लियर किया है. मुझे नहीं पता कि इतना हंगामा किस बात का है. वैसे भी उन्हें इन सब बातों से ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है लोग उनके एक्शन के बारे में बात करते हैं, इसलिए उन्हें इसकी आदत है'.
Pakistan captain Salman Ali Agha on Usman Tariq’s action ahead of the India match:
— Nikhil Naz (@NikhilNaz) February 14, 2026
“ICC has tested him and cleared him twice, I don’t know that the fuss is all about. Anyway, he doesn’t get bothered much with all this because ever since he started playing people would talk about… pic.twitter.com/K4SCfFRunC
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का कैसा है रिकॉर्ड, जानिए किसने जीते कितने टी20 मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















