Responsive Scrollable Menu

Death Threat: रणवीर-रोहित के बाद हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी

Himanshi Khurana death threat: बॉलीवुड इस वक्त अंडरवर्ल्ड गैंग के टारगेट पर है। रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी, आयुष शर्मा और बी प्राक के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को अपना निशाना बनाया है। बिग बॉस 13 से जबरदस्त पहचान पाने वालीं हिमांशी को कथित तौर पर बिश्नेई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है।

ये धमकी भरा कॉल बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर की ओर से आया है, जिसमें हिमांशी से ₹10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। हिमांशी को ये कॉल 14 फरवरी को आया जिसके बाद एक्ट्रेस ने मोहाली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

himanshi khurana

FIR के बाद पुलिस जांच में जुटी

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहाली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी कॉल के रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि कॉल ट्रेस किया जा सके। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी ला रहे हैं और अपराधियों की पहचान करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इन सेलेब्स को भी दी धमकियां

Rohit Shetty and Ranveer Singh

इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से धमकी मिली थी जिसने ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके तुरंत बाद सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी बिश्नोई गैंग से धमकी भरा ईमेल मिला।

इस महीने की शुरुआत में, 1 फरवरी की रात मुंबई के जुहू में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंगस्टर हरी बॉक्सर ने रणवीर और रोहित को धमकी देते हुए कहा था कि उनके मैनेजर और स्टाफ को निशाना बनाया जाएगा।

Continue reading on the app

‘तानाशाही नहीं चलेगी’, बांग्लादेश का PM बनने से पहले तारिक रहमान ने कट्टरपंथियों को दी चेतावनी

Bangladesh Tarique Rahman: बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) चेयरमैन तारिक रहमान ने चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ जीत करने और प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कट्टरपंथियों को चेतावनी दी है और कहा- तानाशाही नहीं चलेगी.

The post ‘तानाशाही नहीं चलेगी’, बांग्लादेश का PM बनने से पहले तारिक रहमान ने कट्टरपंथियों को दी चेतावनी appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 24 घंटा रुक जाओ ... सूर्यकुमार यादव को घेरने पहुंचे पत्रकार को मिला मुंहतोड़ जवाब, 5 सवाल के पाकिस्तान को जलील करने वाले रिप्लाई

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले मीडिया से बात की. उनके द्वारा पूछे गए हर एक सवाल का जवाब दिया. सूर्या ने सारे विवादित सवाल को मजाकिया अंदाज में रिप्लाई किया. Sun, 15 Feb 2026 05:24:43 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: अमेरिकी मिसाइल के टारगेट पर ईरान के 10 इलाके! | Trump | Khamenei | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T01:00:01+00:00

Aaj Ki Taza Khabar | सुबह की सबसे बड़ी खबरें | Top Morning Headlines Today |Hindi News | 15 February #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T01:02:25+00:00

Mahashivratri 2026: Temple में भक्तों का सैलाब,Har Har Mahadev के लग रहे हैं जयकारे #trending #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T01:10:27+00:00

Tarique Rahman Big Statement on Bangladeshi Hindus LIVE: तारिक रहमान का बड़ा ऐलान | Election Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T01:13:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers