कौन हैं आदर्श गौरव की गर्लफ्रेंड? एक्ट्रेस नहीं दिल में बसती है ये हसीना, पुराना रिश्ता मगर मीडिया से रखते हैं दूर
Who Is Adarsh Gourav Girlfriend: आदर्श गौरव अपनी एक्टिंग के साथ-साथ इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. बताया जाता है कि उनके दिल में जिस हसीना ने जगह बनाई है, वह फिल्मी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखतीं और दोनों का रिश्ता काफी पुराना है. दिलचस्प बात यह है कि आदर्श अपने प्यार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए खुलकर बात करने से बचते हैं. चलिए बताते हैं कौन हैं हसीना, जिसने आदर्श गौरव का दिल चुरा लिया...
तारिक रहमान बोले-भारत से रिश्तों में बांग्लादेश का हित जरूरी:आज से सभी आजाद, लोगों ने मुश्किलें उठाकर लोकतंत्र का रास्ता बनाया
बांग्लादेश आम चुनाव में जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अध्यक्ष तारिक रहमान ने पहली बार मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश रिश्तों से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बांग्लादेश के हितों को सबसे ऊपर रखेंगे। तारिक रहमान ने देशवासियों से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि रास्ते और विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन देश के हित में सभी को साथ रहना होगा। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय एकता ही देश की ताकत है और बंटवारा कमजोरी। तारिक ने कहा कि आज से देश में सच्चे अर्थों में आजादी और अधिकार बहाल हुए हैं। उन्होंने बांग्लादेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने सभी मुश्किलों को पार कर देश में लोकतंत्र की राह बनाई है। रहमान बोले- लोगों ने 15 साल बाद जवाबदेह सरकार चुनी BNP अध्यक्ष ने कहा कि देश अब एक नई शुरुआत करने जा रहा है, लेकिन उसे एक कमजोर अर्थव्यवस्था, कमजोर संविधान और खराब कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों का सामना करना होगा। तारिक रहमान ने कहा कि डेढ़ दशक से ज्यादा समय बाद जनता के सीधे वोट से ऐसी संसद और सरकार बनी है, जो लोगों के लिए जवाबदेह होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बुरी ताकत को दोबारा तानाशाह बनने से रोकने और देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट रहना होगा और जनता की इच्छा का सम्मान करना होगा। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल 51 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। रिजल्ट चाहे जो भी रहे हों, उन्होंने सभी पार्टियों को बधाई दी। राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत तारिक ने कहा कि लोकतांत्रिक सिस्टम में राजनीतिक दल ही लोकतंत्र की असली ताकत होते हैं। अगर सरकार और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं, तो देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। आखिर में उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्र निर्माण की प्रोसेस हिस्सा लेने और सुझाव देने की अपील की। BNP+गठबंधन ने 212 सीटें हासिल कीं बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में BNP ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रथोम ओलो के मुताबिक BNP+गठबंधन ने 299 सीटों में से 212 सीटें हासिल कर बहुमत के लिए जरूरी 150 के आंकड़े को पार कर लिया। अब तक 297 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को अब तक 77 सीटें मिली हैं। देश में करीब 20 साल बाद BNP की सरकार बनेगी। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। इस जीत के साथ BNP अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर जीत हासिल की है। तारिक रहमान की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरे भाई तारिक, उनकी टीम और बाकी सभी को बधाई। बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















