Responsive Scrollable Menu

Jio IPO से आपको फायदा मिले या ना मिले! बिना शेयर बेचे Meta-Google को ऐसे होगा ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा!

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से Meta और Google को करीब ₹1 लाख करोड़ का मुनाफा हो सकता है. दोनों कंपनियां IPO में अपना कोई शेयर नहीं बेच रही हैं. जियो का IPO 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक खुलेगा.

Continue reading on the app

'मुझे बालकनी में ले गया...' नशे में 16वें फ्लोर से चहल को फेंकने वाला था ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, 13 साल बाद युजी ने सुनाई कहानी

Yuzvendra Chahal : भारत के लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंंने लगभग 13 साल पहले के एक वाकिए को याद किया है. चहल ने उस बारे में खुलकर बात की है, जब एक पार्टी के दौरान उनको एक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने वालकली से लटका दिया था. उस समय मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरी की आईपीएल के दौरान पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में मौजूद सभी खिलाड़ी एक दम हैरान रह गए थे, जब नशे में धुत्त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर ने भारतीय लेग स्पिनर के साथ ये हरकत की थी. 

युजवेंद्र चहल ने किया बड़ा खुलासा

युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ बात करते हुए कहा कि, 'आईसीटी गार्डन में एक पार्टी चल रही थी. मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा था, लेकिन आरसीबी की पार्टी चल रही थी, तो मैं बस वहां गया था, नीचे एक गेट-टुगेदर था. तो मैं वहां गया, सब लोग वहां थे. वहां एक आदमी था तो वह बहुत नशे में था, एकदम नशे में था. वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर था. लोग एंड्रयू साइमंड्स कहते थे, लेकिन वो और जेम्स फ्रैंकलिन नहीं थे'.

युजवेंद्र चहल ने आगे कहा कि, 'तो उसने मुझे बुलाया और कहा अरे यहां आओ. तो मैं बस वहां गया. फिर उसने मुझे उठाया, उसने मुझे मजाक में उठाया. फिर वह मुझे बालकनी में ले गया और वहां खड़ा कर दिया और मेरा हाथ उसकी गर्दन के पीछे थे. वह बहुत नशे में था, वहां आस-पास के लोग बस सुन्न हो गए थे. फिर उन्होंने आखिरकार मुझे बाहर निकाला और वह आदमी हंस रहा था. तो मुझे लगा जैसे मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई. वह 15 या 16वीं मंजिल थी'.

युजवेंद्र चहल के साथ ये घटना आईपीएल 2013 के दौरान हुई थी. तब से अब तक इस घटना को पूरे 13 साल हो चुके हैं. अब इस बारे में चहले ने खुलकर बात की है.

ये भी पढ़ें : अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े

Continue reading on the app

  Sports

महेला जयवर्धने का हेड कोच पद से इस्तीफा, मुंबई इंडियंस से 10 साल पुराना रिश्ता भी खत्म

Mahela Jayawardene Mumbai Indians Head Coach: बीते 10 साल से मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए अलग-अलग रोल निभाने वाले महेला जयवर्धने ने हेड कोच पोजिशन से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार की दोपहर MI फ्रेंचाइजी की ओर से मीडिया एडवाइजरी जारी की गई साथ ही सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया गया. महेला जयवर्धने को दो सीजन पहले मार्क बाउचर की जगह हेड कोच बनाया गया था. Sat, 17 Oct 2026 12:31:17 +0530

  Videos
See all

बिलों से निकल रहे हैं कॉकरोच, तो तैयार हो रहे हैं दहाड़ने वाले छावा भी! #genz #saffron #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:05:12+00:00

JIO IPO 2026: 'भरोसे का दूसरा नाम रिलायंस', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट | Jio IPO Date | Stock Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:07:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers