PM Modi का असम दौरा: गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन, बोले- ‘नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए ‘अष्टलक्ष्मी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 6-लेन एक्सट्राडोज्ड पुल कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।
करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक पुल से गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 7 मिनट रह जाएगा। पुल में भूकंप प्रतिरोधी ‘बेस आइसोलेशन’ तकनीक का उपयोग किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि असम की जनता ने उन्हें जो स्नेह दिया है, वह उसे “ब्याज समेत विकास” के रूप में लौटाएंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा कि संगठन ही परिवर्तन की असली शक्ति है।
2014 में 6 एम्स, अब 20 से ज्यादा
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर स्वास्थ्य ढांचे की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में देश में केवल 6 एम्स थे, जबकि अब 20 से अधिक हो चुके हैं। असम में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और नई स्वास्थ्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। हाल ही में स्वीकृत पीएम राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी पर जोर
PM ने कहा कि कांग्रेस के दौर में 3G-4G तो आए, लेकिन नॉर्थ ईस्ट तक समय पर नहीं पहुंचे। उनकी सरकार ने 5G को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया। असम में डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर प्लांट की शुरुआत को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताया।
उन्होंने कहा- “असम की चाय की तरह यहां बनी चिप्स भी दुनिया में नाम कमाएंगी।”
ब्रह्मपुत्र पर 5 नए पुल
प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े पुल बनाए, जबकि कांग्रेस के 70 साल में केवल 3 पुल बने। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कारण असम में विकास की रफ्तार तेज हुई है।
कांग्रेस पर तीखा हमला
रैली में PM मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस देशहित के फैसले लेने में सक्षम नहीं है। पुलवामा हमले की बरसी का जिक्र करते हुए उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात दोहराई।
उन्होंने कहा कि 10 वर्ष सत्ता से बाहर रहने की वजह से कांग्रेस और ज्यादा जहरीली हो गई है। कांग्रेस असम को फिर से अशांति और अराजकता में झोंकना चाहती है।कांग्रेस...असम को घुसपैठियों के हवाले करना चाहती है।
कांग्रेस असम की असली पहचान को मिटाना चाहती है। आने वाले 5 साल असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान ऐसे अनेक प्रोजेक्ट पूरे होने वाले हैं, जो असम की ग्रोथ को नए पंख लगाएंगे। इसलिए, यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार फिर एक बार बहुत जरूरी है।
नॉर्थ ईस्ट ‘अष्टलक्ष्मी’
प्रधानमंत्री ने नॉर्थ ईस्ट को ‘अष्टलक्ष्मी’ बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने असम को विकास परियोजनाओं के लिए 5.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक दिए हैं। टैक्स हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी से रोजगार बढ़ता है और इस साल के बजट में नॉर्थ ईस्ट पर विशेष फोकस है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम लोग एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं, हम लोग एक ही मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं।
वो मंत्र है - भारत माता की जय!
Usman Tariq: 'दो बार क्लीन चिट मिल चुकी है', उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर उठ रहे सवालों पर सलमान आगा ने दिया जवाब
IND vs PAK: इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा में बने हुए हैं। पाकिस्तान का मानना है कि उस्मान तारिक की रहस्यमयी स्पिन टीम के लिए खास हथियार साबित हो सकती है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उस्मान तारिक का समर्थन किया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol



















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


