Garba 2026 AI Prompts: गरबा नाइट की शानदार तस्वीरें बनाने के लिए Gemini और चैट जीपीटी के AI प्रॉम्प्ट
Garba 2026 Prompts: नवरात्रि का लगभग अब समपान होने ही वाला है. इस दौरान शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा नाइट्स भी आयोजित की जाती है. नवरात्रि में रंग-बिरंगी चनिया चोली, शीशे के काम वाले ब्लाउज, डांडिया स्टिक्स और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहन कर लोग गरबा खेलने जाते हैं. त्योहारी मौसम में सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरे छाई रहती हैं. लेकिन अगर आपके कैमरे में त्योहारों की तस्वीरों की कमी हो या आप ऐसी तस्वीर चाहते हैं, जो किसी फैशन मैगजीन के मॉडल जैसी लगे तो आप AI का प्रॉम्प्ट यूज कर सकते हैं.
इसके लिए गूगल जेमिनी और ChatGPT जैसे एआई टूल्स आपकी फोटोज को नवरात्रि का नया लुक दे सकते हैं. इनमें आपको कई Prompts मिल जाएंगे. चाहे आप पारंपरिक गुजराती लुक पसंद करें, जगमगाती रोशनी में एक स्वप्निल पोर्ट्रेट या गरबा नाइट की ऊर्जा को कैद करने वाली एक सिनेमाई तस्वीर, सही प्रॉम्प्ट से फर्क पड़ सकता है. सबसे जरूरी बात है आपको AI को सटीक जानकारी देना. किसी AI टूल्स से नवरात्रि की तस्वीर बनाने के लिए कहने के बजाय, अपने पहनाने, गहने, रोशनी, पोज और मनचाहे माहौल का वर्णन होगा.
नवरात्रि 2026 के लिए ट्राई करें ये गूगल जेमिनी और Chat GPT प्रॉम्प्ट्स
1.ट्रेडिशनल गुजराती गरबा लुक
Prompt
“Create a photorealistic festive portrait of me wearing a vibrant traditional Gujarati chaniya choli featuring intricate mirror work, colourful embroidery and a flowing skirt. Add oxidised silver jewellery, statement earrings, bangles and a small bindi. Set the scene at a beautifully decorated Garba ground with warm lights and colourful decorations in the background. Use natural skin texture, realistic fabric details and professional portrait photography. Preserve my facial identity from the reference photo.”
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Maha Navami kab hai: 19 या 20 अक्टूबर... शारदीय नवरात्रि में कब है नवमी? नोट करें सही तिथि
2.सिनेमैटिक गरबा नाइट पोट्रेट
Prompt
“Transform my reference photo into a cinematic Navratri night portrait. Dress me in an elegant embroidered lehenga with traditional jewellery, with a lively Garba ground behind me, warm fairy lights, colourful lanterns and people dancing in the distance. Use dramatic yet natural lighting, a softly blurred background and rich festive colours. Keep my facial features realistic and recognisable, with the overall finish of a professional fashion photograph.”
3.ट्रेडिशनल घाघरा चोली
Prompt
“A full-length festive portrait of me wearing a traditional ghagra choli in vibrant red and gold, paired with mirror-work jewellery, holding colourful dandiya sticks, set against a lively Navratri garba background with bright fairy lights.”
4.रॉयल रेड और गोल्ड गरबा क्वीन
Prompt
Create a photorealistic full-length portrait of me wearing a luxurious red and gold mirror-work ghagra choli, traditional oxidized silver jewellery, colorful dandiya sticks, embroidered dupatta flowing gracefully, standing at a beautifully decorated Navratri garba venue with glowing fairy lights, warm golden lighting, realistic skin texture, intricate fabric details, editorial fashion photography, 4K quality. Preserve my facial identity from the reference photo.
5.गुजराती बांधनी ट्रेडिशनल लुक
Prompt
Transform my reference photo into a beautiful Gujarati woman wearing a vibrant multicolored bandhani chaniya choli with intricate embroidery, mirror-work blouse, traditional oxidized silver necklace, jhumkas, bangles and a small bindi. Holding wooden dandiya sticks at an authentic Gujarati Navratri celebration, colorful torans, marigold decorations, warm festive lights, full-body portrait, natural proportions, highly realistic photography, preserve my original face.
6.Candid गरबा डांस मूवमेंट
Prompt
“Create a natural candid photograph of me dancing garba in a beautiful purple and turquoise mirror-work lehenga, holding dandiya sticks mid-dance, smiling and enjoying the celebration. A lively crowd in traditional Gujarati outfits, colorful stage decorations, vibrant festival lighting, authentic movement, spontaneous expression, professional event photography, realistic hands and anatomy, preserve my face and body proportions.”
7.The Instagram-Worthy डांडिया फोटो
Prompt
“Create a vibrant, photorealistic photograph of me enjoying a Garba night, holding decorated dandiya sticks and wearing a colourful mirror-work chaniya choli. Capture me mid-dance with a natural smile, a flowing skirt and subtle movement in the fabric. Include a lively crowd, festive lights and traditional decorations in the background. Use a candid photography style, realistic proportions and sharp facial details.”
8.The Ahmedabad Garba Ground Vibe
Prompt
“Create a realistic festive photograph of me at a bustling Ahmedabad Garba celebration. Dress me in a bright traditional Gujarati chaniya choli with mirror work, colourful tassels and oxidised jewellery. Add a lively dance circle, traditional decorations, warm lights and a crowd enjoying the festivities. Capture the atmosphere of a real Garba night, with natural expressions, realistic clothing and an energetic but authentic composition.”
Explainer: अंग्रेजों की प्लानिंग से बना कनॉट प्लेस का हरा दिल सेंट्रल पार्क, आज क्यों बना सियासी अखाड़ा...
Central Park Delhi: कनॉट प्लेस के बीचोबीच बना सेंट्रल पार्क इस वक्त सुर्खियों में है. कॉकरोच जनता पार्टी ने आज शाम यहीं 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन बुलाया है. जबकि प्रशासन ने पार्क पर ताला लगा दिया है और प्रदर्शनकारियों को इससे दूर रहने की हिदायत दी है.
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज क्या हो रहा है?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने लोगों से 16 अक्टूबर शाम पांच बजे तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क पहुंचने को कहा है. इस ऐलान के बाद स्थानीय सिविक एजेंसी नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पुलिस को बताया है कि पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा. कनॉट प्लेस और उसके आसपास सुरक्षा के लिए करीब 6000 दिल्ली पुलिसकर्मी और लगभग 26 000 केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान तैनात किए गए हैं.
कानूनी मोर्चे पर भी रही हलचल, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिपके को प्रदर्शन से रोकने से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित रखने का आश्वासन दिया. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने एनडीएमसी के आदेश के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से भी इनकार कर दिया है.
#WATCH | Delhi: AAP leaders and workers take out a Tiranga rally, carrying a 200-ft Tiranga. pic.twitter.com/2ioDMFszGp
— ANI (@ANI) October 16, 2026
सीजेपी ने सेंट्रल पार्क को ही क्यों चुना?
एक रिपोर्ट के मुताबिक ताजा विवाद की जड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी का अभियान है. पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी हुई हैं और करीब 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटे गए हैं. बता दें अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर को मुंबई से हुई थी.
जंतर मंतर पर हुआ बवाल, पुलिस को उठाना पड़ा ये कदम
13 अक्टूबर को पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका जंतर-मंतर पर ताला लगे गेट पर चढ़कर अंदर गए, तिरंगा लहराया और नारे लगाए. जिसके बादइ दोनों को हिरासत में ले लिया गया. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें जंतर-मंतर वह जगह थी जो दशकों से धरने-प्रदर्शनों की पहचान रही है पर पुलिस ने उसे हाल ही में निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है और दिल्ली में तीन जगहों को प्रदर्शनों के लिए चिन्हित किया है.
???? PUBLIC NOTICE | NDMC
— New Delhi Municipal Council Official (@tweetndmc) October 15, 2026
Please be informed that Central Park, Connaught Place, will remain closed to the general public on 16th October 2026 and 17th October 2026 due to administrative reasons.
Visitors are requested to take note of the above.@CMODelhi@dwivedimk_ias… pic.twitter.com/5B4BErMnMt
कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क बने कैसे?
एक रिपोर्ट के अनुसार 1911 के दिल्ली दरबार में राजधानी कलकत्ता से दिल्ली लाने का ऐलान हुआ था. नई राजधानी के लिए एक कारोबारी केंद्र भी सोचा गया. शुरुआती नक्शे पर मुख्य वास्तुकार डब्ल्यू. एच. निकोल्स काम कर रहे थे पर 1917 में उनके भारत छोड़ने के बाद काम रॉबर्ट टोर रसेल के हाथ आया जिन्होंने इसे आज वाला जॉर्जियन शैली का गोलाकार रूप दिया. निर्माण 1929 में शुरू होकर 1933 में पूरा हुआ और नाम ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य ड्यूक ऑफ कनॉट पर पड़ा. बता दें इसके डिजाइन की प्रेरणा इंग्लैंड के बाथ शहर का रॉयल क्रेसेंट था. फर्क बस यह रहा कि वहां अर्धचंद्र है यहां पूरा घेरा है. इसी घेरे के बीच खुला प्लाजा रखा गया था जिसे आज सेंट्रल पार्क कहा जाता है.
#WATCH | Delhi: Connaught Place wore a deserted look this morning. Police personnel remain deployed ahead of CJP Founder Abhijeet Dipke's call for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park here today. pic.twitter.com/Ae4OO8MnZJ
— ANI (@ANI) October 16, 2026
आज के सेंट्रल पार्क में क्या-क्या है?
आज के सेंट्रल पार्क के नीचे मेट्रो है, बता दें यहां 2005-06 में पार्क को नए सिरे से बनाया गया था क्योंकि उसके नीचे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन बना था. इसका आकार करीब 41,500 वर्ग मीटर है जिसमें 350 सीटों वाला एम्फीथिएटर भी है. इसके अलावा यहां समय समय पर सांस्कृतिक आयोजन जैसे उर्दू विरासत उत्सव, 'वन बिलियन राइजिंग' जैसे कार्यक्रम होते हैं. यहां दिल्ली सरकार का युवा महोत्सव और 'अवाम की आवाज' कॉन्सर्ट जैसे इवेंट भी किए जाते हैं. इसकी देखरेख नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अधीन है इसलिए पार्क बंद करने का आदेश भी उसी ने दिया है.
तिरंगे का इस पार्क से क्या रिश्ता है?
मार्च 2014 में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने यहां 207 फीट ऊंचे खंभे पर 60x90 फीट का विशाल तिरंगा फहराया जिसका उद्घाटन तत्कालीन सांसद नवीन जिंदल ने किया था. यह झंडा रोशनी की वजह से रात में भी लहराता रहता है. इसके अलावा एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दिल्ली के पहले मुख्य कार्यकारी पार्षद मीर मुश्ताक अहमद हर 26 जनवरी को यहां के बैंडस्टैंड पर तिरंगा फहराते थे.
#WATCH | Delhi: CJP Founder Abhijeet Dipke has called for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Connaught Place’s Central Park today.
— ANI (@ANI) October 16, 2026
Visuals of security deployment inside the Park. pic.twitter.com/2R5h3CYSSQ
कॉकरोच जनता पार्टी है क्या?
पार्टी की शुरुआत 16 मई 2026 को राजनीतिक संचार रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने ऑनलाइन व्यंग्य के रूप में की थी. नाम भाजपा की तर्ज पर रखा गया है और वेबसाइट का टैगलाइन है 'आलसी और बेरोजगारों की आवाज'. दिपके कहते हैं कि वे किसी राजनीतिक संगठन से जुड़े नहीं हैं. पार्टी ने बेरोजगारी और आर्थिक निराशा से जूझते युवाओं को जोड़ा और जुलाई में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक चले आंदोलनों में उसकी भूमिका रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








