Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन पर मां कात्यायनी की कथा का पाठ करें, क्यों ब्रज की गोपियों ने की थी इनकी पूजा?

Shardiya Navratri 2026 Day 6: सनातन संस्कृति में देवी आदि शक्ति को त्रिदेवों से भी ऊपर माना गया है. नवदुर्गा की उपासना करने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं. देवी कात्यायनी दुर्गा माता का छठा स्वरूप माना जाता है. शारदीय नवरात्रि के छठे दिन उनकी आराधना की जाती है. उनके चार हाथ होते हैं और वह हमेशा शेर पर संवार रहती है. सिंह पर सवार माता अस्त्र-शस्त्र धारण करती हैं. भारतीय संस्कृति में सिर्फ नवरात्र सिर्फ पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का पर्व नहीं होता है. इस पर्व को आत्मशक्ति के जागरण, सदाचार और सकारात्मक परिवर्तन का अवसर भी होता है. नौ दिनों तक नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन करने का विधान है. आज षष्ठी तिथि पर कात्यायनी माता की पूजा करने के बाद उनकी कथा का पाठ अवश्य करें. चलिए पढ़ते हैं कात्यायनी माता की पौराणिक कथा.

कात्यायनी माता के नाम की उत्पत्ति और पौराणिक परिचय (Read Mata Katyayani Devi Katha in Hindi)

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना करते हैं, जिनके नाम का सीधा संबंध महर्षि कात्यायन से बताया जाता है. कथा के अनुसार महर्षि कात्यायन देवी आदिशक्ति के अनन्य भक्त में से एक थे. उन्होंने कठोर तप करके यह वर मांगा था कि स्वयं आदिशक्ति उनकी पुत्री के रूप में जन्म लें. उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर देवी ने यह प्रार्थना स्वीकार की, तभी से देवी के इस स्वरूप को कात्यायनी कहा गया. धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए प्रकट हुईं. उनका स्वरूप मां दुर्गा की असीम शक्ति परंपरा का ही विस्तार है, जिसमें ममता की करुणा और योद्धा का शौर्य दोनों समाहित हैं. नवदुर्गा में हर देवी का अपना आध्यात्मिक संदेश है, लेकिन मां कात्यायनी की साधना विशेष रूप से कर्म और साहस से जुड़ी है. उनकी पूजा यह सिखाती है कि जीवन में केवल अच्छा सोचना ही काफी नहीं है, बल्कि जब सामने अन्याय हो तो उसका डटकर विरोध करना भी जरूरी है. यही कारण है कि मां कात्यायनी की महिमा सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नैतिक मजबूती और आत्मबल की प्रेरणा भी देती है.

ये भी पढ़ें- Maa Katyayani Ki Aarti: चारभुजाओं वाली माता कात्यायनी की पूजा में जरूर पढ़ें यह आरती, पूरी होगी हर मनोकामना

महिषासुर का अत्याचार और कैसे हुई देवी का प्राक्ट्य?

दुर्गा मां की महिमा से जुड़ी महिषासुर की कथा भारतीय पौराणिक साहित्य के प्रसिद्ध प्रसंगों में से एक है. महिषासुर को ऐसा शक्तिशाली असुर बताया गया है, जिसने अपने सामर्थ्य और वरदान से देवताओं को चुनौती दी तथा तीनों लोकों में भय और अशांति का वातावरण पैदा कर दिया. उसके अत्याचारों से परेशान होकर देवताओं ने उस संकट से मुक्ति पाने का उपाय ढूंढा. देवी-माहात्म्य, जो मार्कण्डेय पुराण का महत्वपूर्ण अंश है और दुर्गा सप्तशती के नाम से भी प्रसिद्ध है, देवी की शक्ति तथा महिषासुर के विरुद्ध उनके संघर्ष का विस्तार से वर्णन करता है. इस ग्रंथ की परंपरा में देवताओं के तेज से एक महान दिव्य शक्ति के प्रकट होने और उसके द्वारा असुरों का सामना किए जाने का प्रसंग मिलता है. महिषासुर के विरुद्ध युद्ध में देवी का पराक्रम धर्म और न्याय की पुनर्स्थापना के रूप में सामने आता है. कात्यायनी माता की उपासना में महिषासुर-वध की कथा को देवी की रक्षक शक्ति के व्यापक स्वरूप से जोड़कर देखा जाता है. इस प्रसंग का एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी है कि जब अन्याय अपनी सीमाएं पार कर जाता हैं, तब उसके प्रतिरोध के लिए सामूहिक संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है. देवी का प्राकट्य इसी संकल्प का प्रतीक है. यह कथा सिर्फ प्राचीन समय के देवताओं और असुरों के संघर्ष तक सीमित नहीं है. प्रतीकात्मक रूप में महिषासुर अहंकार, अत्याचार, अनियंत्रित महत्वाकांक्षा और विवेकहीन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है. देवी का संघर्ष इन प्रवृत्तियों पर नियंत्रण और न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना का संदेश देता है.

महिषासुर मर्दिनी देवी कात्यायनी

माता कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी के रूप में स्मरण किया जाता है. यह नाम उनके उस दिव्य स्वरूप को व्यक्त करता है, जिसमें वे अत्याचारी शक्तियों का अंत करके धर्म की रक्षा करती है. महिषासुर का वध भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा में बुराई पर अच्छाई का विजय का महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया है. देवी के युद्ध का वर्णन उनके आसाधरण पराक्रम, धैर्य और दृढ़ संकल्प को सामने लाते हैं. वे संकट से विचलित नहीं होतीं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक संघर्ष करती हैं. इस कथा के अनुसार, शक्ति और विवेक का समन्वय दिखाई देता है. देवी के अस्त्र-शस्त्र उनके युद्धक स्वरूप को दर्शाता है, जबति उनका उद्देश्य लोक कल्याम और धर्म की रक्षा करना है.

इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि सामर्थ्य का मूल्य उसके उपयोग से निर्धारित होता है. अगर शक्ति का प्रयोग भय पैदा करने और दूसरों को दबाने के लिए किया जाए, तो वह विनाशकारी बन जाती है. इसके विपरीत, जब शक्ति का उपयोग पीड़ितों की रक्षा और न्याय की स्थापना के लिए किया जाता है, तब वह कल्याणकारी रूप धारण करती है. समाज में व्याप्त अन्याय, शोषण और हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाना इसी विचार का आधुनिक रूप है. मां कात्यायनी की आराधना व्यक्ति को यह प्रेरणा देती है कि वह कठिन परिस्थितियों में भी सत्य का साथ दे और अपने अधिकारों के साथ दूसरों की गरिमा का सम्मान करना सीखे.

कात्यायनी माता का दिव्य स्वरूप 

कात्यायनी मां का पारंपरिक चित्रण अत्यंत तेजस्वी और प्रभावशाली है. उन्हें सामान्यत: सिंह पर सवार, चार भुजाओं वाली देवी के रूप में दर्शाया जाता है. उनके हाथों में तलवार और कमल जैसे प्रतीक दिखाई देते हैं, जबकि अन्य हाथ अभय और वरद मुद्रा में हो सकते हैं. विभिन्न धार्मिक परंपराओं तथा कलात्मक चित्रणों में उनके स्वरूप के विवरण में कुछ अंतर भी मिलता है. सिंह देवी के साहस, पराक्रम और निर्भीकता का प्रतीक है. वह ऐसी शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जो कठिन परिस्थितियों से घबराती नहीं, बल्कि उनका सामना करने का सामर्थ्य रखती है. सिंह पर आरूढ़ देवी का स्वरूप यह संदेश देता है कि भय पर विजय पाने के लिए आत्मविश्वास और संकल्प आवश्यक हैं. तलवार को अज्ञान, अन्याय और अधर्म के विनाश से जोड़कर देखा जाता है. इसका प्रतीकात्मक अर्थ केवल शत्रु का संहार करना नहीं, बल्कि गलत प्रवृत्तियों को पहचानकर उनसे मुक्त होने का प्रयास करना भी है. मनुष्य के जीवन में लोभ, अहंकार, क्रोध और भेदभाव ऐसी प्रवृत्तियां हैं, जिन पर विवेक और आत्मसंयम के माध्यम से विजय प्राप्त की जा सकती है. कमल का पुष्प पवित्रता, शुचिता और आध्यात्मिक विकास का प्रतीक है.

ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी कैसे बनीं कात्यायनी माता?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रज की गोपियों ने श्रीकृष्ण को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता कात्यायनी की पूजा की थी. यही कारण है कि आज भी ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी माता कात्यायनी को माना जाता है. 

 ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Maha Navami kab hai: 19 या 20 अक्टूबर... शारदीय नवरात्रि में कब है नवमी? नोट करें सही तिथि

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता रीमा नानावटी को हिलेरी रोधम क्लिंटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता रीमा नानावटी को हिलेरी रोधम क्लिंटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान Fri, 16 Oct 2026 19:06:33 +0530

  Videos
See all

UP Survey: Uttar Pradesh में CM Yogi का पलड़ा भारी? | UP Election 2027 Survey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:32:47+00:00

CJP Tiranga March: कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी, हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:35:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers