Responsive Scrollable Menu

'पुलवामा' हमले पर बेस्ड हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें

Pulwama Attack Films-Web Series: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आत्मघाती हमला हुआ था. जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस घटना का भारतीय वायुसेना ने  एयर स्ट्राइक कर जवाब दिया था. वहीं, इस घटना पर बॉलीवुड में फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई है. चलिए जानते हैं इन्हें किस ओटीटी पर देख सकते हैं. 

1. फाइटर (Fighter)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऋतिक रोशन की फाइटर का है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें पुलवामा हमले और उसके बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक  के बारे में दिखाया गया था. फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

2. ऑपरेशन वैलेंटाइन (Operation Valentine)

साल 2024 में ही एक ओर फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' है. इस फिल्म को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया. फिल्म में वरुण तेज और मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का पाकिस्तान से बदला लिया.  इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3. रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड (Ranneeti: Balakot & Beyond)

रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड वेब सीरीज है और इसमें भी पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में दिखाया गया है. इसमें एक रॉ एजेंट और उसकी टीम  हमले का बदला लेने के लिए मिशन पर निकलती है. इस शो में जिमी शेरगिल, लारा दत्ता, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी जैसे स्टार्स नजर आए हैं. आप इस वेब सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- O'Romeo: कौन है हुसैन उस्तरा और सपना दीदी? जिन्होंने मिलकर की थी दाऊद इब्राहिम को मारने की प्लानिंग

Continue reading on the app

IND vs PAK: आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का कैसा है रिकॉर्ड, जानिए किसने जीते कितने टी20 मैच

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले फैंस के बीच काफी उत्साह का माहौल है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शक काफी मात्रा में आने वाली है. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड कैसा है, इस बारे में भी जानना चाह रहे हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कोलंबो के इस स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है.

भारत के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो वो काफी बेहतरीन है. भारत ने यहां अब तक कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर एक बार पहले भी हो चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया था.

पाकिस्तान के कोलंबो में रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. उसने यहां पर श्रीलंका को 3 बार मात दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को 1-1 बार हराया है.

ऐसे में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान दोनों के टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. अब इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी और मुकाबला अपने नाम करेगी ये तो देखने वाली बात होगी. 

ये भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में जो भारत नहीं कर पाया वो आयरलैंड ने कर दिखाया

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Big Breaking on BLA Massive Attack on Pakistan LIVE: घमाकों से दहला Karachi! | Munir Vs BLA #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T03:39:39+00:00

Akhilesh Yadav News | ‘इलेक्शन कमीशन से BJP मिली हुई है’-अखिलेश #akhileshyadav #electioncommission #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T03:42:01+00:00

India Vs Pakistan Live: भारत-पाक मैच से पहले भारत में कैसा माहौल? | T20 World Cup | IND vs Pak Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T03:38:55+00:00

IND vs Pak T20 World Cup Live Updates: भारत-पाक मैच से पहले बारिश का अलर्ट | Colombo Stadium | Match #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T03:39:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers