IND vs PAK: आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का कैसा है रिकॉर्ड, जानिए किसने जीते कितने टी20 मैच
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले फैंस के बीच काफी उत्साह का माहौल है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने के लिए दर्शक काफी मात्रा में आने वाली है. इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस कोलंबो में भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड कैसा है, इस बारे में भी जानना चाह रहे हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कोलंबो के इस स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड कैसा है.
भारत के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो वो काफी बेहतरीन है. भारत ने यहां अब तक कुल 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान भारत को 11 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर एक बार पहले भी हो चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर ढेर हो गई और भारत ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया था.
Kung Fu Pandya always has the final say on the grand stage! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Will he prove to be Team India's gamechanger against Pakistan? ????????
Watch ICC Men's #T20WorldCup ???? #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/2z8A7CJM6i
पाकिस्तान के कोलंबो में रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक कुल 7 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान पाकिस्तान को 5 मैचों में जीत मिली है, जबकि उसे 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. उसने यहां पर श्रीलंका को 3 बार मात दी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को 1-1 बार हराया है.
ऐसे में कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान दोनों के टी20 रिकॉर्ड काफी शानदार है. अब इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी और मुकाबला अपने नाम करेगी ये तो देखने वाली बात होगी.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup के इतिहास में जो भारत नहीं कर पाया वो आयरलैंड ने कर दिखाया
काशी में शुरू हुआ महादेव की शादी का समारोह, बाबा विश्वनाथ को लगाई गई हल्दी, जानें कब निकलेगी शिव बारात
देवाधिदेव महादेव के विवाह का पावन उत्सव काशी में पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हो गया है. शुक्रवार को परंपरागत विधि से बाबा को हल्दी लगाई गई. मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाटों तक मंगल गीतों की ध्वनि सुनाई दी. श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर इस शुभ अवसर का स्वागत किया.
हल्दी रस्म से शुरू हुआ विवाह उत्सव
शुक्रवार को सुबह से ही काशी में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. हल्दी की रस्म के दौरान वैदिक मंत्रों का उच्चारण हुआ. पीले वस्त्रों में सजे पुजारियों ने बाबा का श्रृंगार किया. हल्दी, चंदन और सुगंधित पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक किया गया. भक्तों का मानना है कि इस दिन दर्शन करने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आती है. पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन का माहौल बना रहा.
कब निकलेगी भव्य शिव बारात?
कल महाशिवरात्रि के मौके पर काशी की गलियों में अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा. महादेव की भव्य शिव बारात निकाली जाएगी. बारात में भूत-प्रेत, गण, देवता और काशीवासी शामिल होंगे. डमरू की गूंज और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा.नंदी बाबा के साथ शिवजी की सवारी आकर्षण का केंद्र रहेगी. बारात के स्वागत के लिए शहर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है.
माता पार्वती के स्वागत की तैयारियां
शिव विवाह में माता पार्वती के स्वागत की भी विशेष तैयारी की गई है. मंदिरों में विशेष पूजा और श्रृंगार किया जा रहा है. महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर मंगलकामनाएं कर रही हैं. काशीवासियों के लिए यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आस्था का पर्व है. हर गली में उत्साह और श्रद्धा का संगम दिखाई दे रहा है.
काशी में विशेष धार्मिक माहौल
इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है. प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. मान्यता है कि काशी में शिव विवाह का साक्षी बनने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं. इसी विश्वास के साथ देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2026: शिवरात्रि से पहले ऐसे सपने आना देता है बड़ा संकेत, जीवन में आने वाला है सकारात्मक बदलाव
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















