मुंबई में बड़ा हादसा: मुलुंड में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर; कई लोग घायल
Mumbai Metro Accident महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मुलुंड पश्चिम स्थित एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। यह हादसा जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास हुआ, जहां दोपहर करीब 12:20 बजे पिलर का सीमेंट स्लैब नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।
बीएमसी के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान पिलर का सीमेंट हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते मलबा सड़क पर फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड अधिकारी और 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऑटो रिक्शा में सवार तीन से चार लोग घायल हुए हैं। एक कार भी इस हादसे की चपेट में आने की खबर है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिलर का स्लैब सीधे ऑटो पर गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने एहतियातन इलाके को घेर लिया है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। मलबा हटाने का काम जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Amazing Facts: इंसानों ने सबसे पहले कौन सा अनाज उगाया, जानकर हो जाएंगे हैरान!
Interesting Facts About Crops: मानव इतिहास में सबसे पहली बार अनाज की खेती लगभग 12,000 साल पहले “फर्टाइल क्रिसेंट” क्षेत्र में शुरू हुई थी। इस क्षेत्र में इंसानों ने एंकोर्न गेहूं, एमर गेहूं और जौ उगाना शुरू किया। यही वह शुरुआती कदम था जिसने स्थायी बस्तियां बसाने और सभ्यता के विकास की नींव डाली
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol


















