Responsive Scrollable Menu

IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले कम नहीं हो रही टीम इंडिया की मुश्किलें, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन की. टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया आज 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना चुकी है, लेकिन रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि साई सुदर्शन टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए हैं. 

साई सुदर्शन टीम इंडिया के साथ नहीं गए श्रीलंका

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका रवाना हो चुकी है. टीम के सभी खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन साई सुदर्शन नहीं दिखे. इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आई की साई सुदर्शन आज टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे. ऐसे में साई सुदर्शन के खेलने पर सस्पेंस और भी गहरा गया है, क्योंकि श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए सुदर्शन का चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. 

साई सुदर्शन का फिटनेस के अधीन हुआ था चयन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन दोनों के नाम के सामने बीसीसीआई ने स्टार लगाया था. इसका मतलब यह था कि जब ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होंगे, तभी खेलेंगे, नहीं तो सीरीज से बाहर हो जाएंगे. यानी दोनों का टीम में चयन फिटनेस के अधीन हुआ था. जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए तो उन्हें बाहर कर दिया गया. बुमराह की जगह टीम इंडिया के स्क्वाड में जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी को शामिल किया गया है, लेकिन साई सुदर्शन अभी स्क्वाड में शामिल तो हैं, पर उनका टीम इंडिया के साथ श्रीलंका नहीं जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.

भारतीय टीम 7 अगस्त से खेलेगी तीन दिन का प्रैक्टिस मैच

भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच होगा, जो 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. पहले यह प्रैक्टिस मैच 4 दिन का खेला जाना था, लेकिन इसमें बदलाव किया गया. इसी प्रैक्टिस मैच से पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि साई सुदर्शन पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त को खेलने उतरेंगे या नहीं. अगर वह इस सीरीज से बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया के पास एक विकल्प मौजूद है. इस सीरीज के लिए टीम के स्क्वाड में देवदत्त पडिक्कल को भी शामिल किया गया है. ऐसे में यदि साई सुदर्शन बाहर होते हैं, तो पडिक्कल की किस्मत चमक सकती है और उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. पडिक्कल को अब तक उतने मौके नहीं मिले हैं, जितने मिलने चाहिए थे. अब देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेट टीम: 

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी.

यह भी पढ़ें:  विराट कोहली या रोहित शर्मा किसने साउथ अफ्रीका में लगाए सबसे ज्यादा शतक, जहां खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप

 

Continue reading on the app

Assam Flood: असम भारी बारिश और बाढ़ का असर, 11 ट्रेनें रद्द और कई के रूट बदले

Assam Flood: असम में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने जनजीवन के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ के कारण सड़क तथा रेल ढांचे को नुकसान पहुंचा है. खासतौर पर तिनसुकिया रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले सिमलगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. रेलवे ट्रैक और अन्य ढांचागत सुविधाओं पर असर पड़ने के बाद कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ा है.

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. वहीं, कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने का फैसला लिया गया है. कुछ ट्रेनों की यात्रा को बीच में ही समाप्त किया जाएगा, जबकि कुछ सेवाएं निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से शुरू होंगी.

4 और 5 अगस्त को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेल यातायात को देखते हुए रेलवे ने कई लोकल, पैसेंजर और इंटरसिटी ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है. 4 अगस्त को गुवाहाटी-लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस और रंगिया-न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा.

इसके अलावा 5 अगस्त को तिनसुकिया-जोरहाट टाउन पैसेंजर, जोरहाट टाउन-तिनसुकिया पैसेंजर, तिनसुकिया-लुमडिंग डेमू और लुमडिंग-तिनसुकिया डेमू ट्रेन रद्द रहेंगी. लेडो-गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया-रंगिया इंटरसिटी एक्सप्रेस और रंगिया-लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है.

सिमलगुड़ी-डिब्रूगढ़ पैसेंजर और डिब्रूगढ़-सिमलगुड़ी जंक्शन पैसेंजर ट्रेन भी 5 अगस्त को नहीं चलेंगी. इन ट्रेनों के रद्द होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

नागालैंड एक्सप्रेस की यात्रा में किया गया बदलाव

बाढ़ के कारण कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया गया है. 4 अगस्त को गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 15669 नागालैंड एक्सप्रेस अपनी निर्धारित यात्रा डिब्रूगढ़ तक पूरी नहीं करेगी. यह ट्रेन मरियानी जंक्शन पर ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी.

वहीं, 5 अगस्त को डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 15670 नागालैंड एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ के बजाय मरियानी जंक्शन से रवाना होगी. रेलवे ने यात्रियों से इस बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है.

राजधानी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी

बाढ़ का असर लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ा है. नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा. यह ट्रेन रंगिया, गुवाहाटी, रंगापाड़ा नॉर्थ और नॉर्थ लखीमपुर होते हुए डिब्रूगढ़ पहुंचेगी.

हावड़ा-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को भी बदले हुए मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की दोनों सेवाओं को नॉर्थ लखीमपुर, रंगापाड़ा नॉर्थ, रंगिया और गुवाहाटी के रास्ते संचालित किया जाएगा.

डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. रूट बदलने के कारण इन ट्रेनों के यात्रा समय में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रेल परिचालन में आगे भी बदलाव किया जा सकता है.

यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम यानी एनटीईएस के माध्यम से ट्रेन का लाइव स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन सेवा 139 पर कॉल करके भी ट्रेन की स्थिति, रूट और समय से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रैक और अन्य रेल ढांचे का निरीक्षण किया जा रहा है. हालात सामान्य होने के बाद प्रभावित मार्गों पर रेल सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें - रेलवे प्लेटफॉर्म के ऊपर बन रहा वडोदरा बुलेट ट्रेन का स्टेशन, यात्रियों को मिलेंगी इतनी सारी सुविधाएं

Continue reading on the app

  Sports

T Dilip का कार्यकाल खत्म, Subhadeep Ghosh बने Team India के नए Fielding Coach; Sri Lanka दौरे से होगी शुरुआत

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में एक अहम बदलाव किया गया है। पूर्व असम और रेलवेज खिलाड़ी शुभदीप घोष को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह टी. दिलीप की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूद जानकारी के अनुसार, जिम्बाब्वे दौरे के बाद टी. दिलीप का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया गया था, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

बता दें कि शुभदीप घोष की पहली जिम्मेदारी अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। भारतीय टीम इस दौरे के साथ नए सहयोगी स्टाफ के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का फायदा खिलाड़ियों के क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन को और बेहतर बनाने में मिलेगा।

57 वर्षीय शुभदीप घोष ने वर्ष 1994 से 2004 के बीच 17 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले थे। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने असम और रेलवेज का प्रतिनिधित्व किया। सक्रिय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और कई स्तरों पर सफलतापूर्वक काम किया।

गौरतलब है कि शुभदीप घोष असम की वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह भारत ए टीम, भारतीय महिला क्रिकेट टीम और अलग-अलग आयु वर्ग की राष्ट्रीय टीमों के साथ भी काम कर चुके हैं। उनके पास खिलाड़ियों के कौशल विकास और क्षेत्ररक्षण प्रशिक्षण का लंबा अनुभव है।

उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी सेवाएं दी हैं। शुभदीप घोष दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों के साथ काम किया और आधुनिक क्षेत्ररक्षण तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शुभदीप घोष की नियुक्ति के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ का स्वरूप भी लगभग पूरा हो गया है। बल्लेबाजी कोच के रूप में सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच के रूप में मोर्ने मॉर्कल पहले से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं रयान टेन डोशेटे और टी. दिलीप के जाने के बाद शुभदीप घोष टीम से जुड़ने वाले नए सदस्य बने।

असम क्रिकेट संघ ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई है। संघ ने अपने बयान में कहा कि शुभदीप घोष ने विभिन्न भारतीय टीमों के साथ काम करते हुए अपनी मेहनत और विशेषज्ञता से मजबूत पहचान बनाई है। संघ के अनुसार, यह उपलब्धि पूरे असम के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है और इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों तथा उभरते कोचों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम में क्षेत्ररक्षण का स्तर लगातार बेहतर हुआ है और शुभदीप घोष के अनुभव से इस विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। ऐसे में श्रीलंका दौरे से शुरू होने वाला उनका कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा हैं।
Tue, 04 Aug 2026 21:48:44 +0530

  Videos
See all

Azamgarh ODOP: आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी-रेशमी साड़ी उद्योग को ODOP से मिली रफ्तार | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:35:14+00:00

Ranchi Students Protest: JSSC प्रोटेस्ट पर सवाल पूछते ही भड़के संजय सिंह! | Sanjay Singh | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:42:15+00:00

Breaking News Madhya Pradesh के दतिया उपचुनाव में बड़ा फेरबदल | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:32:32+00:00

Breaking News | लाल सागर में भारतीय जहाज पर Drone Boat Attack! 14 Crew Members सुरक्षित | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:36:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers