Responsive Scrollable Menu

सऊदी अरब जाने वाली सभी फ्लाइट 20 अक्टूबर तक रद्द, Air India ने लिया बड़ा फैसला

India to Saudi Arabia Air India Flights: सऊदी अरब में बिगड़ते हालात के बीच एअर इंडिया ने रियाद, जेद्दा और दम्माम के लिए अपनी सभी उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं. इस फैसले से इन शहरों से भारत आने और यहां से सऊदी अरब जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड देने की घोषणा की है.

एअर इंडिया स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. एयरलाइन का कहना है कि सुरक्षित उड़ान संचालन सुनिश्चित करने के लिए हालात का आकलन किया जा रहा है. स्थिति अनुकूल होने पर उड़ानें दोबारा शुरू करने के बारे में फैसला लिया जाएगा. फिलहाल, सऊदी अरब की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है.

एयर इंडिया ने किया ट्वीट

एयर इंडिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए, रियाद, दम्माम और जेद्दा से आने-जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी गई हैं. हम हालात पर करीबी नजर रखे हुए हैं और उड़ानों को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए लगातार स्थिति का आकलन कर रहे हैं.

Continue reading on the app

Ranabaali X Review: लोगों को 'टॉर्चर' लगी राणाबली, लेकिन विजय-रश्मिका की कैमिस्ट्री ने जीता दिल

Ranabaali X Review: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की मचअवेटेड फिल्म 'राणाबाली' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म का रिव्यू भी शेयर करना शुरू कर दिया है, जो कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की टॉचर बता रहे हैं. हालांकि रश्मिका और विजय की जोड़ी लोगों को पसंद आई है. 

'राणाबाली'  का एक्स रिव्यू

सोशल मीडिया 'राणाबाली'  को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. लोग फिल्म की कहानी, कलाकारों की एक्टिंग, रोमांटिक सीन और पूरी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा- 'रणबाली, ब्लॉकबस्टर फर्स्ट हाफ, हमेशा की तरह, सेकेंड हाफ में तहलका मचने वाला है.' कुछ लोगों ने फिल्म के दूसरे हाफ को काफी बोरिंग बताया. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म का दूसरा हाफ थका देने वाला है. विजय की मेहनत बेकार चली गई, जबकि रश्मिका जब-जब स्क्रीन पर आईं, तभी फिल्म में कुछ अच्छा देखने को मिला.'

लोगों को 'टॉर्चर' लगी राणाबली 

एक यूजर ने फिल्म को टॉर्चर बताते हुए लिखा- 'रणबाली हाल के समय की सबसे खराब फिल्मों में से एक है. ये सिनेमा के नाम पर परोसी गई एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना किसी टॉर्चर से कम नहीं है. इसमें महिलाओं, बच्चों और गरीबों के खिलाफ बेहिसाब खून-खराबा और हिंसा दिखाई गई है, और पीड़ितों के प्रति इसमें रत्ती भर भी संवेदना नहीं है. फिल्म में बेवकूफ विलेन हैं, बिना किसी सोच-समझ के दिखाई गई वीरता है, और विजय देवरकोंडा का किरदार भी बिल्कुल बनावटी और अजीब लगता है.'

ये भी पढ़ें- Expaliner: 'राणाबली' के लिए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कैसे बदला अपना लुक? जानिए पूरी तैयारी

विजय -रश्मिका की जोड़ी ने जीता दिल

राणाबाली में दर्शकों को विजय-रश्मिका की जोड़ी काफी पसंद आई. एक यूजर ने लिखा- 'क्या शानदार फिल्म है. कहानी से लेकर स्क्रीनप्ले तक, राहुल सांकृत्यायन ने कमाल कर दिया है. मुख्य जोड़ी बहुत खूबसूरत है, स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री बहुत ही शानदार लग रही है. संगीत शानदार, जयम्मा ने हमेशा की तरह कमाल कर दिया और विजय देवरकोंडा, यहां से आपको ढेर सारा प्यार. आप इसके हकदार हैं.' वहीं, दूसरे ने लिखा- 'विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्क्रीन पर शानदार थे, कैमिस्ट्री बहुत अच्छी लगी.'

बता दें, 'राणबाली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है और प्रमोद तम्मीनेनी इसके को-राइटर है. फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक सिंगनमाला बोब्बिली राणाबली का रोल प्ले किया है. वहीं रश्मिका मंदाना जयम्मा, उनकी पत्नी के रोल में नजर आई है. जबकि अर्नोल्ड वोस्लू एक ब्रिटिश कमिश्नर सर थियोडोर हेक्टर के रूप में दिखाई दिए हैं.

ये भी पढ़ें- किसी ने बोला गद्दार, तो कई सपोर्ट में उतरे, इमरान खान के भारत छोड़ने के नोटिस पर दो भागों में बंटा बॉलीवुड

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान Fri, 16 Oct 2026 19:06:33 +0530

  Videos
See all

News18 UP Mega Survey: BJP विधायक Sidharth Nath Singh सर्वे पर क्या बोले? CM Yogi |UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:45:25+00:00

Hanuman Ansh | न वैनिटी वैन, न लग्जरी… कैसे शूट हुई ‘हनुमान अंश’ #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T14:40:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers