Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में मिट्टी के करवे से लेकर छलनी तक रखें ये सामग्री
करवा चौथ पर्व आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचें। इस समय महिलाएं तैयारियों में लगी हुई हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा। गौरतलब है कि यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और फिर रात में चांद को देखकर अपना व्रत खोलती है। करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है।
अगर आप इस बार व्रत रखने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपनी पूजी कि थाली तैयार कर लें। चलिए इस लेख में आपको बताते हैं पूजा की थाली में किन चीजों की जरुरत पड़ेगी।
करवा चौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखें?
करवा चौथ के दौरान भागदौड़ लगी रहती है, ऐसे में आप कुछ चीजें न भूल जाएं, इसलिए पहले से तैयार कर लें पूजा की थाली। इन चीजों को जरुर करें शामिल देखें लिस्ट।
सबसे पहले रखें करवा और जल का पात्र
पूजा के लिअ मिट्टी और उसके ढक्कन को साफ कर लें। इसके साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए लोटा अलग से तैयार कर लें। बहुत से घरों में पूजा का करवा और अर्घ्य का पात्र अलग-अलग होता है, इसलिए पहले ही तय कर लें कि कौन से बर्तन की कब जरुरत पड़ सकती है। करवे में जल, अनाज या दूसरी सामग्री कैसे भरनी है, इसके लिए अपने घर की विधि को ही अपनाएं।
रोली, अक्षत और दीपक न भूलें
करवा चौथ की पूजा की थाली में रोली या कुमकुम, हल्दी, साबुत चावल (अक्षत) और मौली रखें। ध्यान रहे कि इन सबको छोटी कटोरियों में रखें। ऐसा करने से सामग्री आपस में मिलेगी नहीं और पूजा के बीच हाथ में लेना भी आसान होगा। अक्सर थाली में दीपक रखा जाता है, लेकिन जलाने के लिए कई बार माचिस नहीं मिलती है। इसलिए घी या तेल, रुई की बत्ती और माचिस भी अपने साथ रखें।
भोग की मिठाई रखें
भोग के लिए ताजे, साफ फल और मिठाई जरुर रखें। ज्योतिष के अनुसार, इस साल की ग्रह स्थिति को देखते हुए बेसन के लड्डू और नारियल से बनीं बर्फी रखना शुभ होगा। बता दें कि, इस दिन गुरु कर्क राशि में और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। पारंपरिक ज्योतिषीय प्रतीकों में बेसन की पीली मिठाई गुरु से और नारियल की सफेद मिठाई चंद्रमा से संबंधित मानी जाती है। बेसन के लड्डू के साथ नारियल की बर्फी या नारियल के लड्डू चुने जा सकते हैं।
वहीं, आपके घर में हलवा, पूड़ी या कोई खास पकवान अर्पित करने की परंपरा है, तो उसे भी जरुर रखें।
सुहाग की सामग्री
असल में कई घरों में सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी और चुनरी जैसी सुहाग सामग्री कई घरों में रख सकती हैं, क्योंकि इन्हें पूजा में अर्पित करने या बायने में देने की परंपरा होती है। आप इस बार बायने या सुहाग सामग्री में चंदन और गुलाब का इत्र जरुर रखें। इत्र की छोटी शीशी रखें। जिससे इसकी खुशबू भोग की चीजों में न घुले। बायने का सामान किसी अलग थाली या टोकरी में तैयार कर लें। जिससे पूजा की मेन थाली अच्छे व्यवस्थित रहे।
छलनी और कथा की व्यवस्था कर लें
अगर आपके यहां पर छलनी से देखकर व्रत को खोला जाता है, तो नई छलनी पहले ही रख लें। करवा चौथ की कथा पुस्तक और पूजा में इस्तेमाल होने वाला चित्र या कैलेंडर भी पूजा स्थल में तैयार रखें। चंद्रमा देखने के बाद व्रत खोलने के लिए पीने का पानी भी अलग कर लें।
खरीदारी से पहले मिला लें ये लिस्ट
करवा चौथ की पूजा थाली में इन सामान को जरुर रखें। एक बार इस लिस्ट से अपने सामान से मैच कर लें, जिससे कुछ गलती में छूट गया है, तो आप अभी खरीद लें।
- करवा और ढक्कन
- जल का लोटा
- रोली
- हल्दी
- अक्षत
-मौली
-दीपक
-घी या तेल
-रूई की बत्ती
-माचिस
-फूल
-धूप
-फल
-बेसन के लड्डू
-नारियल की मिठाई
-सुहाग सामग्री
-बायना
-चंदन
-गुलाब का इत्र
-पान-सुपारी
-छलनी
करवा चौथ पर इन बातों का रखें ध्यान
- पूजा के दौरान दीपक को स्थिर जगह पर रखें और इसके आस-पास कपड़ा या कागज न रखें।
- पूजा के समय और चंद्रोदय का वक्त अपने शहर के हिसाब से जरुर देख लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि भोग बनाते समय किसी भी झूठे हाथ न लगाए।
Elon Musk की Starlink का स्वागत, रिलायंस बोली- प्रतिस्पर्धा से डर नहीं लेकिन कानून मानना होगा
(फाइल फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रतिस्पर्धा से नहीं डरती और उपग्रह संचार क्षेत्र में एलन मस्क की स्टारलिंक सहित सभी कंपनियों का स्वागत करती है। हालांकि, कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि हर कंपनी को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। कंपनी ने हाल में अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की ओर से भारत के उपग्रह संचार बाजार में प्रतिस्पर्धा को लेकर की गई सार्वजनिक टिप्पणियों के बाद पहली बार सीधे तौर पर बयान जारी किया है।
मस्क ने रिलायंस की आलोचना करते हुए कहा था कि उपग्रह संचार क्षेत्र में अधिक प्रतिस्पर्धा से उपभोक्ताओं को लाभ होगा। रिलायंस ने कहा कि वह ‘‘तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखने’’ के लिए यह बयान जारी कर रही है। बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस और भारतीय बाजार के बारे में हाल की टिप्पणियों के मद्देनजर हम तथ्यों को रिकॉर्ड पर रखना चाहते हैं... रिलायंस में हमने कभी प्रतिस्पर्धा से डर महसूस नहीं किया है।’’ इसमें कहा गया कि हमारा मानना है कि प्रतिस्पर्धा से ही पता चलता है कि ग्राहकों को सबसे अच्छी सेवा कौन देता है।
बयान के अनुसार, जियो ने भी 2016 में भारत के प्रतिस्पर्धा से भरे दूरसंचार बाजार में एक नए खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था। उस समय उसका एक भी ग्राहक नहीं था। हालांकि, केवल 10 साल में उसने 53 करोड़ से अधिक ग्राहकों का भरोसा हासिल किया और भारतीयों को दुनिया के सबसे बेहतर डिजिटल बुनियादी ढांचों में से एक तथा सबसे किफायती डेटा सेवाएं उपलब्ध कराईं।
इसमें कहा गया, ‘‘हम स्टारलिंक सहित उपग्रह संचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। जियो समेत हर कंपनी को भारत के लोगों की सेवा करनी होगी और देश के कानूनों तथा नीतियों का पालन करना होगा।’’ रिलायंस ने कहा कि हर भारतीय उद्यम की तरह उसने भी ऐसे भारत में तरक्की की है, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले घरेलू या अंतरराष्ट्रीय निवेश और नवाचार का स्वागत करता है। बयान में कहा गया, ‘‘इस खुलेपन का आधार कानून का शासन है।
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह भारतीय या विदेशी, हर आवेदक के लिए एक ही प्रक्रिया अपनाती है। जियो की अपनी उपग्रह सेवाएं भी मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही हैं।’’
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








