8000mAh बैटरी वाला Poco M8 Power लॉन्च: फुल चार्ज पर चलेगा 3 दिन, मिलेगा iphone 17 जैसा आरेंज कलर डिजाइन
Xiaomi के सब-ब्रांड Poco ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Poco M8 Power लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। Poco M8 Power में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक का पावर बैकअप मिल सकता है।
इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद Poco ने फोन को ज्यादा भारी और मोटा नहीं बनाया है। स्मार्टफोन का बैक पैनल प्लास्टिक डिजाइन के साथ आता है, जिसमें पीछे की तरफ चौड़ा कैमरा बार दिया गया है। इसके अलावा फोन का ऑरेंज कलर डिजाइन भी चर्चा में है, जो देखने में काफी प्रीमियम लुक देता है। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स देखें।
Poco M8 Power के स्पेसिफिकेशन
Poco M8 Power में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। इसके अलावा आंखों पर कम दबाव डालने के लिए इसमें 960Hz PWM डिमिंग फीचर दिया गया है।
ये भी पढ़े-ः WhatsApp Account Ban Issue: अचानक कई WhatsApp अकाउंट हुए बंद, 24 घंटे तक फीचर्स बंद; कंपनी बोली- गलती हो सकती है
कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले फुल DCI-P3 कलर रेंज को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i दिया गया है। वहीं, फोन को धूल और हल्के पानी के छींटों से बचाने के लिए IP65 रेटिंग मिली है।
Snapdragon प्रोसेसर और 45W फास्ट चार्जिंग
परफॉर्मेंस के लिए Poco M8 Power में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
50MP कैमरा और Android 16 का सपोर्ट
फोटोग्राफी के लिए Poco M8 Power में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है। Poco ने इस फोन के लिए 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें IR ब्लास्टर और AI फीचर्स जैसे Circle to Search भी मिलते हैं।
Poco M8 Power की कीमत और उपलब्धता
भारत में Poco M8 Power की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ भी दे रही है।
Poco M8 Power की बिक्री भारत में 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा।
डेंगू के मौसम में ये संकेत न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया सुबह शरीर में होंगे कुछ बदलाव
Dengue Symptoms: बारिश के मौसम में अगर सुबह उठते ही तेज बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी, सिरदर्द या आंखों के पीछे दर्द जैसे लक्षण महसूस हों तो इन्हें नजरअंदाज न करें. समय पर टेस्ट कराएं और सही इलाज से डेंगू की बीमारी दूर करें.
The post डेंगू के मौसम में ये संकेत न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया सुबह शरीर में होंगे कुछ बदलाव appeared first on News24 Hindi.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
news24






















