शीतकालीन सत्र से पहले बुलाया जा सकता है संसद का विशेष सत्र, कौन से बिल पर रहेगा फोकस?
शीतकालीन सत्र से पहले संसद का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक सरकार इसी महीने महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल दोबारा पेश करने की तैयारी में है. अप्रैल में इन प्रस्तावों से जुड़े संविधान संशोधन बिल को लोकसभा में झटका लगा था. अब भाजपा जरूरी समर्थन जुटाने के लिए डीएमके और कुछ छोटे दलों से बातचीत कर रही है. डीएमके के पास 22 सांसद हैं और वह परिसीमन का विरोध करती रही है. एनसीपी (शरद पवार) की ओर से भी सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी की गारंटी पर बातचीत के संकेत दिए गए हैं. संविधान संशोधन के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत जरूरी होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









