Shardiya Navratri 2026 Day 6: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन आज, जानें मां कात्यायनी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2026 Day 6: आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन माता रानी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. माता कात्यायनी को सौंदर्य, शक्ति और साहस की देवी माना जाता है. दुर्गा मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है. चलिए जानते हैं माता कात्यायनी के बारे में विस्तार से.
कौन हैं माता कात्यायनी?
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, माता कात्यायनी हिंदू धर्म में देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन पर यानी षष्ठी तिथि पर होता है. बताया जाता है कि महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम 'कात्यायनी' पड़ा था. इन्हें शक्ति, साहस और अधर्म के विरुद्ध उग्रता की देवी माना जाता है, जिन्होंने अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था.
कात्यायनी माता की चार भुजाएं हैं. इनके दाहिनी तरफ के ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वरद मुद्रा में हैं. बाई ओर के हाथ में तलवार और कमल के फूल धारण करती हैं. इनका वाहन सिंह है. इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और चमकीला बताया जाता है, जिनकी त्वचा सोने की तरह चमकदार मानी जाती है.
मां कात्यायनी की पूजा विधि
सर्वप्रर्थम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद हरे या पीले रंग के वस्त्र धारण करें. पूजा के दौरान इन रंगों को पहनने से माता रानी ज्यादा प्रसन्न होती है. अब घर के मंदिर की सफाई करें. इसके बाद गंगाजल छिड़के. हाथ में जल व पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें. फिर विधिवत पूजन करें. मां के सामने देसी घी का दीया जलाएं और धूप दिखाएं. माता को फलों का प्रसाद चढ़ाएं. आज के दिन कात्यायनी माता को शहद का भोग अवश्य लगाएं. यह उनका प्रिय भोग माना जाता है. इसके बाद माता कात्यायनी के सामने कपूर जलाएं और आरती करें. पूजा के बाद माता रानी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं.
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:31 से लेकर 05:20 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:55 से लेकर 06:09 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:36 से लेकर दोपहर 12:22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:49 से शाम 06:13 तक
माता कात्यायनी के प्रिय भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कात्यायनी को मधु यानी शहद अत्यंत प्रिय होता है. उन्हें शहद जरूर अर्पित करें. साथ ही उन्हें पीली मिठाइयों का भोग भी लगा सकते हैं. आज उन्हें शहद में बना सूजी का हलवा भी चढ़ाया जा सकता है. सेब भी उन्हें प्रिय होता है. इसके अलावा, गुड़-बताशे भी भोग में अर्पित कर सकते हैं.
कात्यायनी माता के शक्तिशाली मंत्र
1.विवाह और शीघ्र विवाह के लिए शक्तिशाली मंत्र
ऊं कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीस्वरि । नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥
2.मूल मंत्र
ऊं देवी कात्यायन्यै नमः॥
3.बीज मंत्र
क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः॥
4.स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
मां कात्यायनी की पूजा का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. मां अपने भक्तों के जीवन से नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. मान्यता है कि मां कात्यायनी की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
'मेरी बात क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी...', पाकिस्तान समर्थन पर बयान देने वाले सांसद मदन राठौर ने दी सफाई
MP Madan Rathore: राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौर ने पाकिस्तान को लेकर दिए अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी, लेकिन इसे काटकर गलत तरीके से पेश किया गया. राठौर ने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने के लिए बयान का कुछ हिस्सा प्रसारित किया गया. उन्होंने कहा कि उनका पूरा बयान सुनने से बात स्पष्ट हो जाएगी.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में राठौर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने देशभक्ति और क्रिकेट मैच का उदाहरण दिया था. उनके मुताबिक, अगर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में भारत हार जाए और कोई व्यक्ति पटाखे जलाकर जश्न मनाए, तो इसे देशभक्ति नहीं कहा जा सकता. उन्होंने कहा कि क्रिकेट को युद्ध की तरह देखना भी सही नहीं है.
खबर अपडेट की जा रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









