Suzuki e-Access: 95Km रेंज, स्मार्ट फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
Suzuki e-Access: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए ...
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे गुरु युवराज और विराट कोहली का महारिकॉर्ड
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में इंडिया की प्लेइंग-11 में अभिषेक शर्मा की वापसी होने वाली है. भारत का ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पेट में इनफेक्शन की वजह से दिल्ली में अस्पताल में भर्ती रहा था. इसके बाद उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर बैठना पड़ा था. अब अभिषेक प्लेइंग-11 में संजू सैमसन की जगह पर वापसी कर सकते हैं. इस वापसी मैच में उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने का मौका होगा.
अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करते ही वो युवराज सिंह और विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ बना बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. तो चलिए आज हम आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.
अभिषेक युवराज और कोहली का तोड़ेंगे रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगाए हैं. उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम शामिल है. युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 9 छक्के लगाए हैं. अब अभिषेक शर्मा के पास इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका होगा.
अभिषेक अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में कुल 7 छक्के लगा चुके हैं. अब इस मैच में 3 छक्के लगाते ही वो युवराज सिंह को पीछे छोड़ देंगे, जबकि 5 छक्के लगाने के साथ ही वो विराट को मात देकर इस लिस्ट में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे. आज कोलंबो में उनके पास पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका होगा.
Just a reminder of what happened the last time @IamAbhiSharma4 faced Pakistan! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026
Watch ICC Men's #T20WorldCup ???? #INDvPAK | SUN, 15th FEB, 6 PM pic.twitter.com/Eo7JOQaKNB
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- विराट कोहली - 11
- युवराज सिंह - 9
- अभिषेक शर्मा - 7
- रोहित शर्मा - 7
- तिलक वर्मा - 7
- शिवम दुबे - 3
- हार्दिक पांड्या - 3
ये भी पढ़ें : IND vs PAK: नहीं होगा भारत-पाकिस्तान मैच? क्या कोलंबो में बारिश बिगाडेगी खेल, जानिए वेदर रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24
News Nation




















