Responsive Scrollable Menu

दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष को हिरासत में लिया:कार्यकर्ताओं पर हमले में FIR की मांग को लेकर प्रदर्शन; दो दिन पहले राहुल ने ये मुद्दा उठाया

दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI ने आरोप लगाया कि उसकी महिला कार्यकर्ताओं से 10 अक्टूबर के प्रदर्शन के दौरान मारपीट की गई थी। संगठन ने आरोपी महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। NSUI के मुताबिक, उसके सदस्य इसी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। संगठन ने कहा कि बुधवार को एडिशनल DCP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलने के बावजूद शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हुई। बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये मुद्दा उठाया था। वो अपने साथ उन NSUI कार्यकर्ताओं को भी लेकर पहुंचे थे, जिनके साथ मारपीट का आरोप है। जाखड़ ने पुलिस पर लगाए आरोप मीडिया से बात करते हुए विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि NSUI की महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। उन्होंने दावा किया कि कुछ कार्यकर्ताओं को एक अंधेरे कमरे में ले जाया गया। जाखड़ के मुताबिक, वहां उन पर जूते और बूट से हमला किया गया। उन्होंने कहा, “हम यहां सिर्फ FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर आए हैं, लेकिन DCP न हमसे बात कर रहे हैं और न हमारी बात सुन रहे हैं। क्या अपनी महिला कार्यकर्ताओं के लिए न्याय मांगना अपराध है?” प्रदर्शन की दो तस्वीरें… राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंंस में छात्र, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स आए राहुल गांधी की बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI के छात्र, कार्यकर्ताओं और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने साथ घटनाएं बताईं। एक छात्रा ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारने का आरोप लगाया, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा अदिरा ने दावा किया कि पुलिस की पिटाई से उसके एक कान से सुनने की क्षमता चली गई। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस RSS और भाजपा से जुड़े लोगों के कहने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही थी। राहुल गांधी ने छात्रों से घटनाओं के वीडियो और दूसरे सबूत सुरक्षित रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इन सबूतों के आधार पर पुलिसकर्मियों से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त तक, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। विपक्ष ने 7 दिन में 5 बड़े प्रदर्शन किए ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

PM मोदी 11 दिसंबर को कनाडा जाएंगे:ट्रेड डील पर बातचीत होगी; ट्रम्प के टैरिफ दबाव के बीच कनाडा नए बाजार तलाश रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को कनाडा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी। भारत-कनाडा व्यापार समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर होने की संभावना भी है। भारत और कनाडा 2030 तक आपसी कारोबार को बढ़ाकर सालाना 7 लाख करोड़ रुपए करना चाहते हैं। अभी दोनों देशों के बीच करीब 3 लाख करोड़ रूपए का व्यापार होता है। पीएम मोदी का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब कनाडा और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिती है। ट्रम्प के टैरिफ दबाव के बीच कनाडा नए बाजार तलाश रहा है। PM मोदी ने पीएम कार्नी से फोन पर बात की प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच 13 अक्टूबर को फोन पर बातचीत हुई। मोदी ने इसे अच्छी बातचीत बताया। दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेता चाहते हैं कि भारत और कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जल्द पूरी हो। बातचीत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हालात पर भी चर्चा हुई। कार्नी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिशों के लिए मोदी की तारीफ भी की। 2023 में निज्जर की हत्या के बाद रिश्ते बिगड़े थे भारत और कनाडा के रिश्तों में 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद तनाव बढ़ गया था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए। लेकिन मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से रिश्ते सुधारने की कोशिशें तेज हुई हैं। पिछले साल नवंबर में भारत दौरे के दौरान कार्नी ने भारत को भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार बताया था। दिसंबर में पीएम का 3 देशों के दौरे का कार्यक्रम रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी दिसंबर में कनाडा के अलावा अमेरिका और बेल्जियम भी जा सकते हैं। इन दौरों में व्यापार और दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 11-12 दिसंबर: कनाडा - मोदी टोरंटो और ओटावा जाएंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत होगी। 13-15 दिसंबर: अमेरिका - फ्लोरिडा में G20 समिट में शामिल होने का कार्यक्रम है। 16-17 दिसंबर: बेल्जियम - ब्रसेल्स में भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते पर चर्चा हो सकती है। कनाडा दौरे की तारीख की पुष्टि हो चुकी है। अमेरिका और बेल्जियम के कार्यक्रमों की तारीखों की आधिकारिक घोषणा होना बाकि है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें…. भारत पर 100% टैरिफ लगेगा या नहीं,10 दिन में फैसला: ट्रम्प तय करेंगे रूसी तेल खरीदने वाले किन देशों पर प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर 100% टैरिफ लगाने को लेकर करीब 10 दिन में फैसला ले सकते हैं। यह बात अमेरिकी दूत सर्जियो गोर ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में कही। गोर ने कहा कि भारत को प्रतिबंधों से छूट मिलेगी या नहीं, यह भी ट्रम्प ही तय करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: ईशान-नमन के तूफान पर बारिश ने फेरा पानी, 46 गेंदों के बाद मैच रद्द, सीरीज ड्रॉ

India vs West Indies: बारिश के कारण ये मैच सिर्फ 9-9 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी. मगर भारतीय पारी पूरी होने से पहले ही बारिश आ गई. Sat, 17 Oct 2026 22:39:37 +0530

  Videos
See all

Kolkata Pandal Stampede: पंडाल हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर #kolkatapandal #stampede #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T17:45:11+00:00

Kolkata Pandal Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, हादसे में 17 लोगों की मौत #kolkatapandal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T17:44:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers