Responsive Scrollable Menu

PM मोदी दिसंबर में कनाडा का करेंगे दौरा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर जाएंगे. ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्नी के साथ बातचीत को सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताया. उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर दुनिया को अधिक स्थिर और समृद्ध बनाने में योगदान दे सकते हैं.

2030 तक दोगुना हो सकता है दोनों देशों के बीच व्यापार

कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत जल्द पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाना है. दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं.

दोनों नेताओं ने भारत आए कनाडा के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू कर रहे हैं. इसके अलावा, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की नई दिल्ली यात्रा पर भी चर्चा हुई. दोनों देश व्यापार, निवेश और अन्य साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

ऊर्जा, कृषि और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी चर्चा

फोन पर बातचीत के दौरान मोदी और कार्नी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के प्रभावों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में भरोसेमंद साझेदारों की जरूरत पर भी जोर दिया. कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने यूक्रेन में रूस के युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयासों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की. दोनों नेता मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भी एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए.

Continue reading on the app

स्मृति मंधाना के युग का आगाज! आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

IND W VS ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया अध्याय शुरू होने को है. जिम्बाब्वे विमेंस क्रिकेट टीम के साथ भारत 3 मैचों की टी-20 सीरीज घरेलू सरजमीं पर खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज यानि 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में पहली बार बतौर नियमित कप्तान स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगुवाई करती नजर आने वाली हैं. तो आइए जानते हैं कि मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा? आप इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं...

IND W VS ZIM W: आज कितने बजे से खेला जाएगा मैच 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मैच की शुरुआत शाम 7:00 होगी. वहीं इस मैच का टॉस 6:30 होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का मजा शाम के समय ले पाएंगे. जहां उन्हें शेफाली और ऋचा घोष के साथ-साथ कई युवा बल्लेबाजों को भी खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा.

IND W VS ZIM W: कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ये मुकाबला छत्तीसगढ़ में खेलने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच छत्तीसगढ़ में टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से युवा बल्लेबाज अनुष्का शर्मा और निक्की प्रसाद खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

INDW VS ZIMW: कहां होगा इस मुकाबले का प्रसारण

INDW VS ZIMW के बीच होने वाला पहला टी20 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इसके अलावा इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को आप जियोहॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं. वहीं इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जहां फ्री डीश पर आप इस मैच का आनंद उठा सकते हैं. तो आप इस मुकाबले का मजा इन चैनल्स और ऐप पर ले सकते हैं.

INDW VS ZIMW: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्जा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

ये भी पढ़ें: ये हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, नंबर-6 पर पहुंच गए संजू सैमसन, नंबर-1 पर कौन काबिज?

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz Latest News | होर्मुज स्ट्रेट पर आया बड़ा अपडेट! | Iran US Breaking News | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:22+00:00

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का सबसे ताजा़ VIDEO, सामने से चलीं गोलियां #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers