Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के इंफाल में तैनात 75 BSF जवानों को फूड पॉइजनिंग, आलू-पुरी खाने के बाद उल्टियां हुईं, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को इम्फाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के 75 जवान और तीन आम नागरिक शामिल हैं। इन सभी को फूड पॉइजनिंग हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी ने खाने में आलू की सब्जी और पूरियां खाई थीं। RIMS के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर डॉ. रामेश्वर सिंह ने ANI को बताया कि नाश्ता करने के बाद इन लोगों को बार-बार उल्टी होने लगी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल के आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (OPD) में लाया गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से एल मुरुगन का इस्तीफा मंजूर किया राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से डॉ. एल. मुरुगन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुरुगन ने मंगलवार को अपने मंत्रालय और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। मुरुगन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में, मुरुगन ने सरकार में अपने कार्यकाल के लिए गहरा आभार व्यक्त किया और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले गांव स्तर पर संगठनात्मक कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के अपने फैसले के बारे में बताया। मणिपुर के कामजोंग जिले में घात लगाकर किए गए हमले में एक महिला की मौत मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार शाम संदिग्ध उग्रवादियों ने दो मोटरसाइकिलों पर घात लगाकर हमला किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के हवाले से बताया कि चार आम नागरिक जरूरी सामान खरीदने के लिए मोटरसाइकिल से फाईकोह जा रहे थे, तभी फाईकोह और मोलवैलुप के बीच उन पर हमला किया गया। यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हतनेइमकिम हाओकिप के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति वहां से बच निकलने में कामयाब रहा। दो अन्य नागरिक अभी भी लापता हैं और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने उन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस सांसद अकोइजम पुलिस के सामने पेश हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से प्रोफेसर के पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ दिनों बाद, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम गुरुवार को यौन उत्पीड़न के एक मामले में वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में जांचकर्ताओं के सामने पेश हुए। पुलिस ने बुधवार को अकोइजम को एक नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा था। JNU के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर 11 अक्टूबर को इस शिक्षाविद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Continue reading on the app

यूपी के 20 शहरों में आंधी-बारिश:हिमाचल में 6 घंटे में 4 इंच तक बर्फबारी, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में गुरुवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, वाराणसी और सहारनपुर समेत 20 शहरों में आंधी-बारिश हुई। कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें महिला, उसकी 9 साल की एक बेटी और देवर शामिल है। दिल्ली में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात बने। कई जगह गाड़ियां काफी देर तक फंसी रहीं। मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। 6 घंटे में चंबा के साच पास में चार इंच, लाहौल-स्पीति के रोहतांग दर्रा, शिंकुला टॉप में तीन-तीन इंच तक ताजा बर्फ दर्ज की गई। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में उत्तर-पूर्वी मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश का जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Continue reading on the app

  Sports

कभी 24.75 करोड़ में बिके ऑस्ट्रेलियाई स्टार आईपीएल 2027 से हो सकता है बाहर, ये है वजह

Mitchell Starc Likely to skip IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आगामी आईपीएल 2027 सीजन में खेलना मुश्किल है. इंग्लैंड के खिलाफ 150वें एनिवर्सरी टेस्ट और आगामी एशेज सीरीज के चलते स्टार्क नेशनल ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए लीग से हट सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 11.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए स्टार्क ने कहा कि उपलब्धता पर अभी कुछ तय नहीं है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बड़े टूर्नामेंट्स से पहले गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट और संतुलन बनाने पर जोर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 20:32:13 +0530

  Videos
See all

Anant Kumar Singh News : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कैमरे पर किया विस्फोटक दावा ! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:44:12+00:00

Sudhanshu Trivedi On Delhi Protest | कनॉट प्लेस के प्रदर्शन पर BJP का वार, ‘रिजीम चेंज’ के पीछे कौन? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:45:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers