Responsive Scrollable Menu

Pulwama Attack Anniversary पर आतंकी साजिश का अलर्ट, DGP Nalin Prabhat ने Samba Border का किया दौरा

जम्मू-कश्मीर में इस समय सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है और पूरी घाटी हाई अलर्ट पर है। आज (14 फरवरी, 2026) इस अलर्ट के पीछे कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील कारण हैं: आज 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी है। खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है कि आतंकी संगठन इस संवेदनशील तारीख का फायदा उठाकर सुरक्षा बलों या भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Emergency Landing Facility in Dibrugarh | उत्तर-पूर्व की सुरक्षा और विकास को नई उड़ान! डिब्रूगढ़ में ELF पर उतरे PM मोदी

इसको ध्यान में रखते हुए जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने शुक्रवार को सांबा जिले का दौरा किया और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ पुलिस एवं नागरिक प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन किया और सीमावर्ती जिलों में पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैठक में सांबा की उपायुक्त आयुषी सूदन, कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा, सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र मनहास और कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- 'ऋणी रहेगा देश'

 

सतर्कता और तत्परता पर जोर

डीजीपी नलिन प्रभात ने सीमावर्ती जिलों में तैनात पुलिस बल की सतर्कता और तत्परता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

समग्र सुरक्षा आकलन: बैठक में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने और आतंकवाद विरोधी तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

सिविल-पुलिस समन्वय: डीजीपी ने बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस के बीच निरंतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

स्थानीय प्रशासन की भूमिका

सांबा और कठुआ की उपायुक्तों ने डीजीपी को अपने-अपने जिलों में नागरिक सुरक्षा उपायों और प्रशासनिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। एसएसपी सांबा और कठुआ ने सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।


इससे पहले उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आतंकवाद-रोधी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तरी कमान मुख्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सेना कमांडर ने बृहस्पतिवार को साप्ताहिक संयुक्त नियंत्रण केंद्रों की बैठक की अध्यक्षता वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की। बैठक में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अलावा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा श्रीनगर और जम्मू संभाग के अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान, संयुक्त तैयारियों को बढ़ाने, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने तथा आतंकवाद-रोधी ढांचे को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जारी आतंकवाद-रोधी संयुक्त अभियान के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Continue reading on the app

Homemade Dandruff Hair Mask: Dandruff से हैं परेशान, ये सस्ता DIY Hair Mask देगा परमानेंट छुटकारा

आजकल ज्यादातर लोगों को बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। जिसके कारण कई सारी महिलाएं अपने बालों को कवर करके रखती हैं। या फिर ब्रेड हेयर स्टाइल या पोनीटेल को क्रिएट करती हैं। जिससे उनके बालों के स्कैल्प में होने वाला डैंड्रफ कहीं झड़ता न नजर आए। ऐसे में कई सारे महंगे ट्रीटमेंट होते हैं, जो पार्लर में जाकर कराए जाते हैं। वहीं मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट भी मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से भी डैंड्रफ कम नहीं होता है। ऐसे में आप अपने किचन में रखी गई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

बालों में डैंड्रफ की वजह

डैंड्रफ की असली वजह ऑयली स्कैल्प होती है। बालों को समय रहते न धोने से या बालों में ज्यादा ऑयल और साथ ही अन्य प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से होता है। इसके कारण स्कैल्प में डैंड्रफ की पपड़ी जम जाती है। जिसकी वजह से बालों में कई बार बहुत खुजली होती है और रेडनेस होने लगती है। डैंड्रफ को कम करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट आते हैं, लेकिन इसके लिए घरेलू नुस्खा सबसे अच्छा माना जाता है।

ऐसे कम करें डैंड्रफ की समस्या

आपको एक रात पहले 2 से 3 चम्मच मेथी दाना भिगोकर रखना है।
फिर अगली सुबह इसको मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
अब इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करके हेयर पैक बना लें।
फिर थोड़ी देर रखकर बालों में अप्लाई करें।

इस हेयर पैक को बनाकर बालों में अप्लाई करने से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। वहीं इससे आपको मार्केट के प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन बालों में कोई भी चीज लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Continue reading on the app

  Sports

मैच में उतरने से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने डाले हथियार, कहा- हम इतिहास नहीं बदल सकते

India vs Pakistan t20 world cup : भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में उतरने से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बात की. उन्होंने पिछले रिकॉर्ड पर पूछे जाने पर इसे माना और कहा हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं. मैदान पर हर दिन नया होता है और कुछ नया करने की कोशिश रहेगी. Sat, 14 Feb 2026 15:13:08 +0530

  Videos
See all

लड्डू खिलाकर मारने वाला तांत्रिक बाबा तो बहुत खतरनाक निकला! Delhi News | Peeragarhi Murder Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:42:32+00:00

Rahul Gandhi पर बरसे Amit Shah, बोले रोज झूठ बोलते हैं राहुल | India US Trade Deal | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:38:41+00:00

पोस्टर पर कमल रंगते अमित शाह, वीडियो वायरल | #amitshah | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:37:15+00:00

Big Exclusive LIVE: समंदर में टकराए अमेरिकी जहाज! ट्रंप का बड़ा एक्शन शुरू..! | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:43:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers