Responsive Scrollable Menu

तबले की अद्भुत थाप से दुनिया को झुमाने वाले पंडित लच्छू महाराज, जब पद्मश्री ठुकराकर रच दिया था इतिहास

Lachhu Maharaja Birth Anniversary: आज महान तबला वादक पंडित लच्छू महाराज की बर्थ एनिवर्सरी है. बनारस के इस महान कलाकार ने जनता के प्यार को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी माना था और इसी वजह से उन्होंने पद्मश्री सम्मान ठुकरा दिया था.

Continue reading on the app

मूवी रिव्यू- 'प्रहार':कसाब को सजा दिलाने की जंग में राजकुमार राव का दमदार अभिनय; अदालत में इंसाफ और घर में रिश्तों की भावुक कहानी

26/11 के हमले ने मुंबई को दहला दिया था, गोलियां थमीं, लेकिन इंसाफ की जंग जारी रही। आतंक के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई अदालत में लड़ी गई। ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ इसी कानूनी संघर्ष की कहानी है, जहां हथियारों की जगह दलीलें हैं और हर सबूत की अहमियत। राजकुमार राव और ललित प्रभाकर का दमदार अभिनय फिल्म को खास बनाता है। अदालत में इंसाफ की लड़ाई के साथ यह कहानी एक वकील की निजी जिंदगी में झांकती है, जहां देश की जिम्मेदारी और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को दैनिक भास्कर ने 4 स्टार रेटिंग दी है। कहानी: अदालत में मुकदमा, घर में रिश्तों का इम्तिहान फिल्म में उज्ज्वल निकम (राजकुमार राव) की कहानी दिखाई गई है, जो देश के जाने-माने सरकारी वकील हैं और 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने की कानूनी लड़ाई लड़ते हैं। कसाब (ललित प्रभाकर) के मुकदमे के साथ फिल्म उज्ज्वल की पत्नी ज्योति निकम (वामिका गब्बी) और बेटे अनिकेत के साथ उनके रिश्तों को भी दिखाती है। दूसरों को इंसाफ दिलाने की जिद में वह अपनी निजी जिंदगी को कितना वक्त दे पाते हैं, कहानी का भावनात्मक पहलू यही है। एक्टिंग: राजकुमार का ठहराव, ललित का दमदार अंदाज राजकुमार राव ने उज्ज्वल निकम के किरदार को गंभीरता और सहजता से निभाया है। उनके चेहरे के भाव और संवादों का ठहराव किरदार को विश्वसनीय बनाते हैं। वहीं, ललित प्रभाकर ने अजमल कसाब के किरदार में बेचैनी और असहजता पैदा की है। खासकर अंतिम हिस्से में उनका अभिनय ध्यान खींचता है। जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी अपने किरदारों को मजबूती देते हैं, जबकि वामिका गब्बी कहानी में भावनात्मक जुड़ाव लाती हैं। डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी: गंभीर कहानी, कहीं धीमी रफ्तार अविनाश अरुण का निर्देशन कहानी को बेवजह के फिल्मी ड्रामे से दूर रखता है। अदालत की कार्यवाही और उज्ज्वल की निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश अच्छी है। सिनेमैटोग्राफी भी फिल्म के गंभीर माहौल के अनुकूल है। हालांकि, कुछ हिस्सों में स्क्रीनप्ले धीमा पड़ता है। चर्चित घटनाओं से परिचित दर्शकों के लिए कुछ दृश्यों में और रोमांच पैदा किया जा सकता था। म्यूजिक: ‘मेरे रहते’ छोड़ता है असर फिल्म में एक ही गाना ‘मेरे रहते’ है, जो अंत में आता है और फिल्म खत्म होने के बाद भी भावनात्मक असर छोड़ता है। बैकग्राउंड स्कोर अदालत के तनाव को बढ़ाता है और कहानी की गंभीरता के साथ चलता है। फाइनल वर्डिक्ट ‘प्रहार’ की सबसे बड़ी ताकत राजकुमार राव और ललित प्रभाकर का अभिनय है। कुछ जगह धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और वास्तविक घटनाओं पर आधारित कहानियां पसंद करने वालों को बांधे रखती है। यह याद दिलाती है कि गोलियां थमने के बाद भी इंसाफ की लड़ाई खत्म नहीं होती। ये खबर भी पढ़ें मूवी रिव्यू- 'जेलर 2':रजनीकांत का स्वैग बरकरार; एक्शन और सेलेब्स का मेला, कमजोर कहानी और ढीली स्क्रीनप्ले ने मजा किया किरकिरा रजनीकांत स्क्रीन पर आएं और दुश्मनों की हवा टाइट न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! उनका चश्मा लगाने का अंदाज हो, चलने का स्टाइल हो या फिर विलेन को बिना ज्यादा कुछ बोले सबक सिखाने वाला स्वैग, थलाइवा के फैंस के लिए ये सब किसी ट्रीट से कम नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, कौन हैं निकी प्रसाद

Who is Niki Prasad: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा ऑलराउंडर निकी प्रसाद ने रायपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. कर्नाटक की इस खिलाड़ी को स्मृति मंधाना ने कैप सौंपी. निकी ने साल 2024 में अंडर-19 एशिया कप और 2025 में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद उन्हें यह इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला. Fri, 16 Oct 2026 20:01:43 +0530

  Videos
See all

Anant Kumar Singh News : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कैमरे पर किया विस्फोटक दावा ! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:44:12+00:00

News Ki Pathshala: मेरठ में 72 घंटों के अंदर 4 दोषियों को मिली फांसी की सजा #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T15:46:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers