Responsive Scrollable Menu

‘Anarkali Disco Chali’ पर Dadi Maa ने लगाए ऐसे जबरदस्त ठुमके, 20 साल के युवा भी रह गए पीछे!

फैमिली फंक्शन में उस समय माहौल पूरी तरह बदल गया जब दादी माँ ने सुपरहिट गाने ‘Anarkali Disco Chali’ पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि 20 साल के युवा भी देखते रह गए. सफेद बाल लेकिन दिल बिल्कुल जवान – उनके एक्सप्रेशन, एनर्जी और कॉन्फिडेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया. जैसे ही म्यूजिक बजा, दादी माँ ने ठुमकों से महफिल लूट ली और तालियों की गूंज से पूरा हॉल भर गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं – असली डिस्को क्वीन तो दादी मां ही हैं! video credit:Instagram- @rishu____vermaa

Continue reading on the app

धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:, रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन किया गया रीक्रिएट

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह रीक्रिएशन पुलिस हिरासत में मौजूद चार आरोपियों- स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी के साथ किया गया। जांच टीम ने उनके बताए सफर के हर स्टेप को फिर से देखा, ताकि अहम जानकारियां और सबूत जुटाए जा सकें। क्राइम सीन रीक्रिएशन रीक्रिएशन के दौरान पुलिस अधिकारी आरोपियों के साथ पुणे में स्कूटर खरीदने की जगह से लेकर रास्ते के स्टॉप्स और मुंबई के विले पार्ले स्टेशन के बाहर तक गए। पूरे प्रोसेस की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। मामले में पैसों की जानकारी जांच में नए फाइनेंशियल डिटेल्स सामने आए। क्राइम ब्रांच के अनुसार, स्कूटर मुंबई पहुंचाने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोंकर ने आरोपियों को अतिरिक्त 11,000 रुपए दिए। पहले पुलिस ने 40,000 रुपए मिलने की बात कही थी। बाद की जांच में पता चला कि कुल 51,000 रुपए दिए गए। इनमें से 30,000 रुपए स्कूटर खरीदने में खर्च हुए, जबकि 21,000 रुपए आरोपियों ने खर्च किए। सूत्रों के मुताबिक, इस केस के छठे आरोपी प्रवीण लोंकर को अगले दो-तीन दिनों में जेल से हिरासत में लिया जा सकता है। घटना के दो हफ्ते बाद भी शूटर और उसका एक साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बता दें कि 31 जनवरी देर रात रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रात करीब 12:45 बजे फायरिंग की। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से टकराई। वहीं, रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को शुक्रवार को एक ऑडियो क्लिप के जरिए धमकी मिली। पुलिस ने बताया कि भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य “हैरी बॉक्सर” बताया। रणवीर सिंह को इस हफ्ते दूसरी बार धमकी मिली। बता दें कि धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि शक है कि देशभर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हों। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्लिप में सुनी गई आवाज असली है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स से बनाई गई। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को “हैरी बॉक्सर” बताया और शुक्रवार को पुर्तगाल के “मरीना ग्रांडे” में एक दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी अपने सहयोगी “सुनील मीणा” के साथ लेने का दावा किया। बता दें कि सबसे पहले रणवीर सिंह के मैनेजर को व्हाट्सऐप पर धमकी मिली थी। वहीं दूसरी धमकी में “हैरी बॉक्सर” ने कहा, “अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।” बता दें कि रणवीर सिंह को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी वॉट्सएप पर भेजे गए एक वॉइस नोट के जरिए दी गई थी, जिसमें आरोपी ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग की।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप से ओमान आउट, आयरलैंड की जीत से रोमांचक हुआ सुपर-8 का समीकरण, ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा

Group B Super-8 Equation after Ireland vs Oman Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 22वें मुकाबले में आयरलैंड ने ओमान को हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. ग्रुप-बी का यह मुकाबला आयरलैंड ने 96 रन के बड़े अंतर से जीता और सुपर-8 की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने सीजन का सबसे बड़ा 235 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में ओमान की पारी 139 रन पर ही सिमट गई. Sat, 14 Feb 2026 14:36:44 +0530

  Videos
See all

MOTIVATION अगर अमीर बनना है तो सलाह मत लो बल्कि सोच अमीरोे वाली रखो | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:10:52+00:00

APKA RAJYA: Basti में मासूम से दुष्कर्म, 48 घंटे में जिहादी गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:11:27+00:00

ओवैसी के AIMIM की डिप्टी मेयर नसरीन शेख ने ऑफिस में टांगा दरिंदे टीपू सुलतान को #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:09:38+00:00

पटना में वैलेंटाइन डे पर विरोध, सड़कों पर हंगामा | #patna #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T09:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers