भारत और इजरायल ने एआई-साइबर सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाया
वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और इजरायल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने के लिए सिलिकॉन वैली में एक महत्वपूर्ण पहल की। तेजी से बढ़ती एआई तकनीक से मिलने वाले अवसरों के साथ-साथ उसके संभावित खतरों पर भी विशेषज्ञों ने चर्चा की।
11 फरवरी को पैलो आल्टो में आयोजित इंडिया-इजरायल एआई-साइबरसिक्योरिटी कनेक्ट कार्यक्रम में 130 से अधिक स्टार्टअप संस्थापक, निवेशक और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। इस कार्यक्रम की मेजबानी सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास, इजरायल के महावाणिज्य दूतावास और वेंचर डॉक ने संयुक्त रूप से की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बीच एआई, साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग को मजबूत करना था। चर्चा का केंद्रीय विषय एआई के लिए साइबर सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए एआई था।
भारत के सैन फ्रांसिस्को स्थित महावाणिज्यदूत डॉ. के. श्रीकर रेड्डी ने दोनों देशों के लंबे संबंधों और बढ़ती तकनीकी साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका और इजरायल तीनों नवाचार के मजबूत केंद्र हैं और जिम्मेदार एआई एवं साइबर सुरक्षा का विकास केवल राष्ट्रीय हित के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक कल्याण के लिए भी आवश्यक है।
रेड्डी ने नई दिल्ली में होने वाले आगामी एआई इम्पैक्ट समिट का भी जिक्र किया, जिसमें 100 से अधिक देशों के भाग लेने की उम्मीद है। इस सम्मेलन का फोकस लोग, ग्रह और प्रगति पर रहेगा, जिसमें एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने पर होगा।
इजरायल के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट क्षेत्र के महावाणिज्यदूत मार्को सेरमोनेटा ने 1990 के दशक की शुरुआत में स्थापित भारत-इजरायल कूटनीतिक संबंधों की प्रगति को उल्लेखनीय बताया। उन्होंने कहा कि एआई, शिक्षा और उद्यमिता के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें संयुक्त बूट कैंप और हैकाथॉन शामिल हैं। सिलिकॉन वैली संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के लिए एक स्वाभाविक मंच है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और साइबर सुरक्षा कंपनी जस्केलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय चौधरी ने एआई को परिवर्तनकारी लेकिन संभावित रूप से खतरनाक तकनीक बताया। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ दिल के सर्जन की तरह होते हैं, जिन्हें गहरी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।
चौधरी ने चेतावनी दी कि एआई इंटरनेट, मोबाइल और क्लाउड से भी बड़ी तकनीकी लहर साबित हो सकती है। हालांकि यह उत्पादकता और स्वचालन को बढ़ावा देती है, लेकिन यह साइबर हमलावरों के लिए भी नई संभावनाएं खोलती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनियां प्रत्येक कर्मचारी के लिए 50 से 100 एआई एजेंट तैनात कर सकती हैं, और यदि ये एजेंट हैक हो गए तो पूरे एंटरप्राइज सिस्टम खतरे में पड़ सकते हैं।
स्टार्टअप संस्कृति पर बोलते हुए उन्होंने सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत और जुनून को बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति वही बनता है जो वह पढ़ता, देखता और जिन लोगों के साथ रहता है।
एआई युग में साइबर सुरक्षा पर आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने डिजिटल परिवर्तन के साथ बढ़ते साइबर जोखिमों पर भी चिंता जताई। गुरु चहल (जो लाइटस्पीड वेंचर्स के पार्टनर हैं) ने कहा कि साइबर सुरक्षा उद्योग की सबसे बड़ी समस्या कुशल पेशेवरों की कमी है, जो उद्यमी एआई मॉडल की मदद से इस कमी को दूर करेंगे, वे भविष्य की सबसे बड़ी कंपनियां बना सकते हैं।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Valentine’s Day Special: वैलेंटाइन डे पर पाना चाहते हैं परफेक्ट लुक? जानें पुरुष और महिलाओं के लिए सिंपल स्किन केयर रूटीन
Valentine’s Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास लंबा स्किन केयर रूटीन फॉलो करने का समय नहीं होता. ऐसे में पुरुष और महिलाएं दोनों ऐसे उपाय चाहते हैं जो आसान हों, जल्दी पूरे हो जाएं और असर भी दिखाएं. स्किन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अच्छी त्वचा के लिए ढेर सारे महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं, बल्कि सही और नियमित देखभाल सबसे अहम है. अगर आप वैलेंटाइन के मौके पर ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो चलिए स्किन एक्सपर्ट और काया लिमिटेड में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हरकनवाल सेखों से जानते हैं आसान उपाय.
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉ. हरकनवाल सेखों का कहना है कि अच्छी स्किन के लिए 8 से10 स्टेप्स की जरूरत नहीं होती है. अगर क्लेंजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन सही तरीके से रोज इस्तेमाल किए जाएं, तो त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है.
3 जरूरी स्किन केयर स्टेप
1. क्लींजिंग
अगर आप वैलेंटाइन डे को मौके पर अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा रही है और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो काया लिमिटेड में कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. हरकनवाल सेखों बताती है कि दिन में दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करना जरूरी है. इससे धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटता है. बहुत ज्यादा हार्श साबुन या बार-बार फेस वॉश करने से त्वचा रूखी हो सकती है.
2. मॉइस्चराइजिंग
पुरुष हों या महिलाएं, हर स्किन टाइप को नमी की जरूरत होती है. ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर और ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मॉइस्चराइज़र बेहतर रहता है.
3. सनस्क्रीन
घर से बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. धूप से होने वाला नुकसान समय से पहले झुर्रियां, पिगमेंटेशन और टैनिंग का कारण बन सकता है.
थोड़ा एक्स्ट्रा ग्लो चाहिए तो क्या करें
अगर किसी खास मौके के लिए या तुरंत फ्रेश लुक चाहिए, तो डॉक्टर की सलाह से कुछ ट्रीटमेंट करवाए जा सकते हैं
Hydra Facial – डीप क्लीनिंग और हाइड्रेशन के लिए
Aqua Facial – डेड स्किन हटाकर त्वचा को सॉफ्ट बनाता है
Oxygen Facial – चेहरे पर तुरंत चमक लाने में मददगार
Mild Chemical Peel – हल्के दाग और डलनेस कम करने के लिए
Laser Hair Reduction – अनचाहे बालों से लंबे समय तक राहत
Hair PRP – बाल झड़ने की समस्या में सहायक ट्रीटमेंट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना सलाह कोई भी प्रोसीजर करवाना सही नहीं होता.
पुरुषों के लिए आसान स्किन केयर टिप्स
पुरुषों की त्वचा आमतौर पर ज्यादा ऑयली और मोटी होती है. शेविंग के कारण स्किन सेंसिटिव भी हो सकती है. इसके लिए आप शेव के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं. अल्कोहल वाले आफ्टरशेव से बचें. इसके अलावा हफ्ते में एक बार हल्का एक्सफोलिएशन करें. खूब पानी पिएं. आजकल कई पुरुष बेसिक फेशियल और लेजर हेयर रिडक्शन जैसे विकल्प भी अपना रहे हैं.
महिलाओं के लिए सिंपल रूटीन
सोने से पहले मेकअप पूरी तरह हटाएं. हफ्ते में 1–2 बार हल्का फेस मास्क लगाएं. जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से सीरम या विटामिन C का इस्तेमाल करें. डॉ. का कहना है कि अगर महिलाएं इस स्किन रूटीन को अपनाती है तो आपको 15 दिनों में ही इसका असर दिखने लगेगा.
लाइफस्टाइल का भी रखें ध्यान
स्किन की सेहत सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जुड़ी होती है. ऐसे में लाइफ्सटाइल का ध्यान देना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप संतुलित आहार लें. फल और हरी सब्जियों का सेवन करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. रोज 7 से 8 घंटे की नींद लें. डॉ. के अनुसार, स्किन केयर में धैर्य जरूरी है. नियमित देखभाल और सही जीवनशैली से ही लंबे समय तक निखार बना रहता है.
यह भी पढ़ें: Happy Valentines Day 2026: आज वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने लव को इन प्यार भरी लाइनों के साथ करें विश, भेजें ये संदेश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















